Top News: एलओसी पर गोलीबारी जारी; पाकिस्तान में कांपी धरती और पड़ोसी को कर्ज देने पर भारत ने IMF को चेताया
भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष का आज चौथा दिन है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात गहराते ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला बोला। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके हुए। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। भारतीय सैन्य बलों ने कई हमलों को वायु रक्षा प्रणाली के जरिये नाकाम कर दिया। इसके अलावा, भारत से जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान पर कुदरत का भी कहर बरसा है। शनिवार को आधी रात 01.44 बजे पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। इसके अलावा, आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बद से बदतर है। यही कारण है कि भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान को अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सामने हाथ फैलाने पड़े। इसी बीच भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को पाकिस्तान के नियत को लेकर आगाह किया कि पाकिस्तान को दिए जा रहे एक अरब डॉलर के कर्ज का इस्तेमाल सीमा पार प्रायोजित आतंकवाद के लिए हो सकता है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
एलओसी गोलीबारी जारी, पाकिस्तान ने 26 इलाकों में फिर किया ड्रोन हमला
भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष का आज चौथा दिन है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को रात गहराते ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान से गुजरात तक के 26 इलाकों में फिर ड्रोन से हमला बोला। पंजाब के फिरोजपुर में ड्रोन से करीब 25 धमाके हुए। इसमें एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। भारतीय सैन्य बलों ने कई हमलों को वायु रक्षा प्रणाली के जरिये नाकाम कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
Earthquake: भारत से संघर्ष के बीच पाकिस्तान पर कुदरत का कहर
भारत से जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान पर कुदरत का भी कहर बरसा है। शनिवार को आधी रात 01.44 बजे पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था, और इसका स्थान 29.67 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 66.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान को कर्ज देने पर भारत ने IMF को चेताया
आतंकियों का पनाहगाह पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बद से बदतर है। यही कारण है कि भारत के साथ तनाव के बीच पाकिस्तान को अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के सामने हाथ फैलाने पड़े। इसी बीच भारत ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) को पाकिस्तान के नियत को लेकर आगाह किया कि पाकिस्तान को दिए जा रहे एक अरब डॉलर के कर्ज का इस्तेमाल सीमा पार प्रायोजित आतंकवाद के लिए हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
जम्मू-कश्मीर से गुजरात तक... पाकिस्तान के हर हमले को नाकाम कर रहे भारतीय सैनिक
हमले से हालात विकट जरूर हुए हैं, मगर लोग डरे हुए नहीं हैं। वे सतर्क हैं। चाहते हैं कि दुश्मन को सबक सिखाया जाए। हर रोज सरहदों के हालात हम आप तक पहुंचाएंगे...आज पहली रिपोर्ट। मंदिरों की घंटियों, गुरुद्वारों में शबद कीर्तन और मस्जिदों में अजान के साथ जागने वाला शहर जम्मू शुक्रवार की सुबह भी उठा। पर... सन्नाटे को चीर रहे थे रातभर से जारी धमाके, सायरन की आवाजें। बीच-बीच में जब चंद मिनटों के लिए धमाके थमते तो कोयलों की कुहुक एहसास कराती कि सुबह हो चुकी है। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान ने स्वीकारा चीन निर्मित PL-15 मिसाइल से भारत पर किया हमला
पाकिस्तान ने भारत पर हमले के लिए चीन की लंबी दूरी की पीएल-15 मिसाइल का इस्तेमाल करने की बात स्वीकार की है। पाकिस्तानी वायुसेना ने शुक्रवार को कहा कि उसने बुधवार को भारत की ओर से पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में नौ आतंकी शिविरों को नष्ट करने के बाद चीनी पीएल-15 मिसाइल का इस्तेमाल किया था। यह स्वीकारोक्ति किसी भी देश की ओर से पीएल-15 मिसाइल के किसी संघर्ष में पहली बार इस्तेमाल किए जाने की पुष्टि करता है। चीनी मिसाइल का इससे पहले किसी संघर्ष में इस्तेमाल नहीं हुआ है। पीएल-15 एक रडार निर्देशित, लंबी दूरी की हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल है। इसकी अनुमानित मारक क्षमता 200 किलोमीटर से अधिक है और इसे दुश्मन के विमानों के लिए बड़ा खतरा माना जाता है। पढ़ें पूरी खबर...
पाकिस्तान से तनाव के बीच ज्यादातर हवाई सेवाएं सामान्य, 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंद
देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। इस बीच देश के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंंद कर दिए गए हैं। ये हवाई अड्डे 15 मई को सुबह 5.29 बजे तक बंद रहेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ हवाई अड्डों का संचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र में लगी कुछ पाबंदियों के चलते कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या की
नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी इमो राज्य में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने कम से कम 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि हमलावरों ने 20 से अधिक वाहनों और ट्रकों को आग लगा दी। घटना के बाद, असुरक्षा से भरे इस क्षेत्र में हिंसा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। पढ़ें पूरी खबर...
साइबर हमले की आशंका, उत्तराखंड में साइबर कमांडो सक्रिय, STF ने जारी की एडवाइजरी
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच साइबर हमले की आशंका को देखते हुए एसटीएफ ने अपने साइबर कमांडो को सक्रिय कर दिया है। साथ ही एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जो कि हर प्रकार की वेब गतिविधियों पर नजर रख रही है। पढ़ें पूरी खबर...
Bangladesh: शेख हसीना की पार्टी पर प्रतिबंध की योजना में अंतरिम सरकार
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के कार्यालय ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि इस बारे में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नवगठित नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने यूनुस के घर के बाहर प्रदर्शन कर आवामी लीग को भंग करने की मांग की। पढ़ें पूरी खबर...
US: नेवार्क हवाई अड्डे पर फिर खराब हुआ रडार, 57 उड़ानें रद्द
न्यू जर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह हवाई यातायात नियंत्रकों ने दो सप्ताह में दूसरी बार 90 सेकंड के लिए रडार तक पहुंच खो दी। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के अनुसार, फिलाडेल्फिया में स्थित सुविधा का रडार शुक्रवार तड़के 3.55 बजे बंद हो गया। यह नेवार्क हवाई अड्डे पर विमानों को निर्देशित करती है। फ्लाइटअवेयर.कॉम के अनुसार, शुक्रवार को नेवार्क से 57 उड़ानें रद्द हो गईं। आगमन में 60 उड़ानें रद्द हुईं और करीब 300 उड़ानों में देरी हुई। इस सप्ताह नेवार्क में 1,700 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित हुई थीं। पढ़ें पूरी खबर...