{"_id":"6af601d7659b691b730259b3","slug":"maharashtra-chapter-closed-with-ajit-pawar-s-demise-supriya-sule-rules-out-ncp-factions-merger-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: राकांपा के दोनों गुटों का विलय, सांसद सुप्रिया सुले बोलीं- अजीत पवार के निधन से बंद हो गया अध्याय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: राकांपा के दोनों गुटों का विलय, सांसद सुप्रिया सुले बोलीं- अजीत पवार के निधन से बंद हो गया अध्याय
Thu, 12 Nov 2026 11:43 PM IST
पवन पांडेय
आईएएनएस, नई दिल्ली
आईएएनएस, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:43 PM IST
सार
राकांपा (शरद गुट) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने पार्टी के दोनों गुटों के विलय की अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाई अजित पवार के निधन के साथ ही उनके लिए विलय का अध्याय समाप्त हो गया। सुप्रिया सुले के मुताबिक, उन्हें विलय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने स्वीकार किया कि अजित पवार ने निधन से पहले दोनों गुटों को मिलाने की पहल की थी, लेकिन अब इस पर कोई बातचीत नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सुप्रिया सुले, एनसीपी-एसपी सांसद
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की कार्यकारी अध्यक्ष और बारामती सांसद सुप्रिया सुले ने गुरुवार को एनसीपी के दोनों गुटों के बीच विलय की किसी भी बातचीत से स्पष्ट इन्कार कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके भाई, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन के दिन ही उनके लिए यह अध्याय बंद हो गया था। सुले ने शरद पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी (एसपी) और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ एनसीपी गुट के पुनर्मिलन की अफवाहों को खारिज किया।
'उन्हें विलय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है'
सुपिया सुले ने साफ कहा कि उन्हें विलय का कोई प्रस्ताव नहीं मिला है। उन्होंने भावुक टिप्पणी में कहा, 'मेरे भाई चले गए, और उसी दिन मेरे लिए विलय का विषय समाप्त हो गया'। सुप्रिया सुले ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अजीत पवार ने अपने निधन से पहले दोनों गुटों को फिर से जोड़ने की बातचीत शुरू की थी। बारामती के गोविंदबाग में हुई उनकी चर्चा का 17 जनवरी, 2026 का एक वीडियो भी सार्वजनिक है। हालांकि, सुले ने जोर देकर कहा कि उनके भाई के निधन ने उस प्रक्रिया को स्थायी रूप से रोक दिया।
हालिया राजनीतिक घटनाक्रम
सुले ने प्रतिद्वंद्वी खेमे के नेताओं द्वारा शरद पवार से हाल की मुलाकातों को सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया। उन्होंने कहा कि विभिन्न दलों के नेता नियमित रूप से अनुभवी नेता से मिलते रहते हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कुछ एनसीपी नेताओं की मुलाकातों पर उन्होंने टिप्पणी से इन्कार किया, इसे दूसरी पार्टी का आंतरिक मामला बताया।
विज्ञापन
विलय चर्चाओं की अटकलें
एनसीपी महाराष्ट्र अध्यक्ष सुनील तटकरे ने कहा था कि अजीत पवार के जीवित रहते विलय की बातचीत सक्रिय थी, पर उनके असामयिक निधन के कारण यह फरवरी में साकार नहीं हो सका। शरद पवार के अस्पताल में भर्ती होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन किया। वरिष्ठ एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल और सांसद पार्थ पवार ने भी शरद पवार से मुलाकात की। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने बुधवार को पुणे में सीधा इन्कार करने से परहेज करते हुए कहा था, 'समय आने पर सब पता चल जाएगा'।