फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Enhanced security measures in place at airports; operations normal, News in Hindi

Indian Airports Shut: पाकिस्तान से तनाव के बीच ज्यादातर हवाई सेवाएं सामान्य, 32 एयरपोर्ट 15 मई तक एहतियातन बंद

Sat, 10 May 2025 01:14 AM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 10 May 2025 01:14 AM IST
सार

भारत-पाकिस्तान के बीच स्थिति पिछले दो दिनों में तेजी से बदली है। पाकिस्तान की तरफ से भारत के कई शहर और एयरपोर्ट को निशाना बनाने की कोशिश को भारत ने नाकाम कर दिया। जिसके बाद सुरक्षा करणों से देश के 32 एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। कई एयरपोर्ट पर सेवाएं सामान्य हैं, वहां पर सुरक्षा व्यवस्थान कड़ी है।

विज्ञापन
Enhanced security measures in place at airports; operations normal, News in Hindi
देश में कौन-कौन से एयरपोर्ट बंद? - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देशभर के हवाई अड्डों पर सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं।  इस बीच देश के 32 एयरपोर्ट 15 मई तक बंंद कर दिए गए हैं। ये हवाई अड्डे 15 मई को सुबह 5.29 बजे तक बंद रहेंगे। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया गया है। हालांकि, कुछ हवाई अड्डों का संचालन सामान्य है, लेकिन हवाई क्षेत्र में लगी कुछ पाबंदियों के चलते कुछ उड़ानों के समय में बदलाव हो सकता है। 

विज्ञापन

 

देश में 32 एयरपोर्ट बंद, ऑपरेशन सिंदूर के चलते सख्ती
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) और संबंधित विमानन प्राधिकरणों ने नोटम जारी किया है। इसमें उत्तरी और पश्चिमी भारत में 32 हवाईअड्डों को सभी नागरिक उड़ान संचालन के लिए अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की गई है। इन हवाई अड्डों में उधमपुर, अंबाला, अमृतसर, अवंतीपुर, बठिंडा, भुज, बीकानेर, चंडीगढ़, हलवारा, हिंडन और जम्मू और जैसलमेर, जामनगर, जोधपुर, कांडला, कांगड़ा (गग्गल), केशोद, किशनगढ़, कुल्लू मनाली (भुंतर) और लेह शामिल हैं। इसके अलावा, लुधियाना, मुंद्रा, नलिया, पठानकोट, पटियाला, पोरबंदर, राजकोट (हीरासर), सरसावा, शिमला, श्रीनगर, थोइस और उत्तरलाई को भी बंद कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें - Timeline: पहलगाम हमला फिर ऑपरेशन सिंदूर; बिलबिलाए पाकिस्तान का दुस्साहस और भारत का पलटवार; पढ़ें पूरी टाइमलाइन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोलकाता एयरपोर्ट पर अलर्ट, सीआईएसएफ के जवानों की छुट्टियां रद्द
कोलकाता हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीआईएसएफ के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो जवान पहले से छुट्टी पर थे, उन्हें भी तत्काल ड्यूटी पर वापस बुलाया गया है। हवाई अड्डे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम पहले ही लागू कर दिए गए हैं। हवाई अड्डा परिसर में आगमन और प्रस्थान क्षेत्रों में किसी भी वाहन को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हवाई अड्डे की सुरक्षा में तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स (सीआईएसएफ) के सभी जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो पहले छुट्टी पर थे, उन्हें भी तत्काल ड्यूटी पर बुलाया गया है। कल ही सीआईएसएफ के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) ने हवाई अड्डा प्रशासन के निदेशक और विभिन्न एयरलाइंस अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की थी, जिसमें यात्रियों की सुरक्षा के मुद्दे पर चर्चा की गई। हवाई अड्डे पर कड़े सुरक्षा इंतजाम पहले ही लागू कर दिए गए हैं। हवाई अड्डा परिसर में आगमन और प्रस्थान क्षेत्रों में किसी भी वाहन को खड़ा होने की अनुमति नहीं दी जा रही है। 

 
विज्ञापन

दिल्ली एयरपोर्ट पर हालात सामान्य
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीएआईएल), जो कि देश के सबसे व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन करता है, ने बताया कि एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य है। हालांकि, डायल ने यात्रियों को आगाह किया है कि बदलती एयरस्पेस स्थिति और सुरक्षा बढ़ाए जाने के कारण कुछ फ्लाइट्स के समय में बदलाव आ सकता है। डीएआईएल ने यात्रियों से अपील की है कि वे सभी नियमों का पालन करें, चाहे वह हाथ के सामान का हो या चेक-इन बैगेज का। इसके साथ ही सुरक्षा कर्मियों और एयरलाइन स्टाफ के साथ पूरा सहयोग करने की सलाह दी गई है ताकि यात्रा प्रक्रिया आसान और सुगम बनी रहे।

 

यात्रियों से अनुरोध- समय से पहले पहुंचे एयरपोर्ट
एयरलाइंस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे घरेलू उड़ानों के लिए अपनी यात्रा से कम से कम तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचें। इसका मकसद यह है कि कड़े सुरक्षा चेक्स की वजह से यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो।

यात्रियों के लिए सलाह-
  • हवाई अड्डे पर अपनी फ्लाइट के समय से कम से कम 3 घंटे पहले पहुंचें।
  • अपने बैग की पैकिंग नियमों का पालन करें।
  • सुरक्षा स्टाफ और एयरलाइंस कर्मचारियों के निर्देशों का पूरा सहयोग करें।
  • अपनी फ्लाइट की स्थिति ऑनलाइन चेक करते रहें ताकि किसी बदलाव की जानकारी मिल सके।

सुरक्षा के उपाय किए गए सख्त
नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने सभी उड़ानों के लिए सेकेंडरी लैडर प्वाइंट चेकिंग यानी फ्लाइट में चढ़ने से पहले एक और बार यात्रियों की जांच अनिवार्य कर दी है। इसके अलावा, अब किसी भी यात्री के रिश्तेदार या मित्रों को एयरपोर्ट टर्मिनल बिल्डिंग में जाने की इजाजत नहीं है। कुल मिलाकर, हर तरफ सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - Pakistan: भीख मांगकर भारत से लड़ना चाह रहा पाकिस्तान, दुनिया के सामने संघर्ष रुकवाने की अपील की

 

दिल्ली में 90 उड़ानें रद्द
गुरुवार को दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली करीब 90 उड़ानों को रद्द करना पड़ा। हालांकि, शुक्रवार को स्थिति थोड़ी सामान्य नजर आई, लेकिन यात्रियों से कहा जा रहा है कि वे अपनी फ्लाइट की जानकारी समय-समय पर चेक करते रहें।

स्पाइसजेट ने सेना को कहा धन्यवाद
स्पाइसजेट के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अजय सिंह ने 'एक्स' पर एक पोस्ट कर भारतीय सेना के साहस और वीरता के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमारे जवानों ने अदम्य साहस दिखाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed