फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Air traffic controllers briefly lose radar access again at Newark airport

US: नेवार्क हवाई अड्डे पर फिर खराब हुआ रडार, हवाई यातायात नियंत्रकों की मुश्किलें बढ़ीं; 57 उड़ानें रद्द

Fri, 09 May 2025 11:30 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेवार्क।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नेवार्क। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 09 May 2025 11:30 PM IST
सार

US: न्यू जर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर शुक्रवार को रडार विफल रहने के कारण 57 उड़ानें रद्द की गईं। दो सप्ताह पहले भी ऐसी ही घटना हुई थी, जिससे सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुई थीं। सांसद जोश गॉटहाइमर ने इसे अपर्याप्त कर्मचारियों और पुरानी तकनीक का परिणाम बताया है। 

विज्ञापन
Air traffic controllers briefly lose radar access again at Newark airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

न्यू जर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर शुक्रवार सुबह हवाई यातायात नियंत्रकों ने दो सप्ताह में दूसरी बार 90 सेकंड के लिए रडार तक पहुंच खो दी। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) के अनुसार, फिलाडेल्फिया में स्थित सुविधा का रडार शुक्रवार तड़के 3.55 बजे बंद हो गया। यह नेवार्क हवाई अड्डे पर विमानों को निर्देशित करती है। फ्लाइटअवेयर.कॉम के अनुसार, शुक्रवार को नेवार्क से 57 उड़ानें रद्द हो गईं। आगमन में 60 उड़ानें रद्द हुईं और करीब 300 उड़ानों में देरी हुई। इस सप्ताह नेवार्क में 1,700 से अधिक उड़ानें रद्द या विलंबित हुई थीं।

विज्ञापन


इसके पहले 28 अप्रैल की रडार विफलता की ऐसी ही घटना हुई थी। इसके बाद सैकड़ों उड़ानें रद्द या विलंबित हुई थीं। 28 अप्रैल की घटना के बाद एफएए ने सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हवाई यातायात को धीमा कर दिया था। घटना के बाद पांच नियंत्रक मानसिक आघात के कारण छुट्टी पर चले गए थे। इस बार और नियंत्रकों के छुट्टी पर जाने की स्थिति स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Trump: ब्रिटिश एयरवेज ने 10 बिलियन डॉलर के नए बोइंग विमानों का ऑर्डर दिया, UK के साथ डील पर ट्रंप उत्साहित
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर्याप्त कर्मचारी और पुरानी तकनीकी जिम्मेदार: सांसद गॉटहाइमर
अमेरिकी सांसद जोश गॉटहाइमर ने नेवार्क की समस्याओं के लिए अपर्याप्त कर्मचारी और पुरानी तकनीक को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में केवल 22 नियंत्रक कार्यरत हैं, जबकि यह संख्या 60 होनी चाहिए। रडार से जुड़े कई तार 1980 के दशक के पुराने तांबे के हैं। 28 अप्रैल की विफलता भी एक तांबे के तार के जलने से हुई थी। एफएए ने बताया कि फिलाडेल्फिया और न्यूयॉर्क सुविधाओं के बीच नए फाइबर ऑप्टिक डाटा लाइन स्थापित किए जा रहे हैं। परिवहन सचिव सीन डफी ने बृहस्पतिवार को पुराने हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली को बदलने के लिए अरबों डॉलर की योजना की घोषणा की। इसमें 4,600 हाई-स्पीड कनेक्शन और 618 रडारों का प्रतिस्थापन शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed