फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bangladesh interim government considering banning ousted former PM Hasina party

Bangladesh: शेख हसीना की पार्टी पर प्रतिबंध की योजना में अंतरिम सरकार, NCP ने की आवामी लीग को भंग करने की मांग

Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 01:37 AM IST
सार

बांग्लादेश में नवगठित नेशनल सिटीजन पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को भंग करने की मांग की है। इस पर अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के कार्यालय ने एक बयान जारी किया। बयान में कहा गया है कि सरकार जल्द ही आवामी लीग को भंग करने पर निर्णय लेगी। 

विज्ञापन
Bangladesh interim government considering banning ousted former PM Hasina party
मोहम्मद यूनुस और शेख हसीना - फोटो : एएनआई

विस्तार

बांग्लादेश की अंतरिम सरकार अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रही है। अंतरिम सरकार के प्रमुख प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस के कार्यालय ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि इस बारे में शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। सरकार का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब नवगठित नेशनल सिटिजन पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने यूनुस के घर के बाहर प्रदर्शन कर आवामी लीग को भंग करने की मांग की। 

विज्ञापन


एनसीपी की शुरुआत छात्रों ने की थी। छात्रों ने पिछले साल एनसीपी नेतृत्व में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पांच अगस्त को हसीना को अपदस्थ कर दिया गया था। हसीना के अपदस्थ होने के बाद 8 अगस्त को मोहम्मद यूनुस ने कार्यभार संभाला था। जिन छात्रों ने पिछले साल विरोध प्रदर्शन किया, इस साल की शुरुआत में वह एनसीपी को बनाने के लिए आगे आए। 
विज्ञापन


सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दलों से साधा संपर्क
अंतरिम सरकार के बयान के अनुसार, सरकार हाल ही में विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों और लोगों की ओर से अवामी लीग को निरंकुश शासन और आतंकवादी गतिविधियों के आरोपों पर भंग करने की मांग पर गंभीरता से विचार करती है। सरकार ने विभिन्न राजनीतिक दलों से संपर्क स्थापित किया है। उनके साथ परामर्श करके जल्द ही आवामी लीग को भंग करने पर निर्णय लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Mexico: मैक्सिको की खाड़ी को अमेरिका की खाड़ी लिखने पर गूगल की बढ़ी मुश्किलें, मामले दायर हुआ मुकदमा

आतंकवादी छात्र लीग को सरकार ने भंग किया
बृहस्पतिवार रात एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने यूनुस के आधिकारिक आवास 'जमुना' के पास एक अस्थायी मंच बनाया और शुक्रवार को वहीं पर नमाज भी पढ़ी। एनसीपी के इस प्रदर्शन में जमात-ए-इस्लाम, इसके छात्र संगठन इस्लामी छात्र शिबिर और हिफाजत-ए-इस्लाम जैसे संगठनों के नेता भी शामिल हुए। इस दौरान सरकार ने अपील की कि जब तक फैसला नहीं होता, तब तक सभी लोग शांति बनाए रखें। साथ ही कहा कि सरकार ने 'आतंकवादी छात्र लीग' को भंग कर दिया है, जो अवामी लीग से जुड़ा संगठन माना जाता है।

आवामी लीग भंग होने की घोषणा तक जारी रहेगा आंदोलन: आलम
एनसीपी नेता सरजिस आलम ने रैली के दौरान कहा कि हमारा आंदोलन शुरू हो गया है। यह एक दिन या एक महीने तक भी चल सकता है। उन्होंने कहा कि हम तब तक सड़कों पर रहेंगे, जब तक आवामी लीग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा नहीं हो जाती। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आवामी लीग के खिलाफ नारेबाजी भी की। बाद में, प्रदर्शनकारियों ने शाहबाग चौक पर सड़क जाम कर दी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यह आंदोलन देश के विभिन्न हिस्सों में फैल गया है। 


ये भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: 'जल्द शांति चाहते हैं ट्रंप', भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव पर व्हाइट हाउस का बयान

ढाका की ओर मार्च करेंगे एनसीपी कार्यकर्ता: इस्लाम 
इस बीच, एनसीपी के संयोजक नाहिद इस्लाम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट कर कहा कि आवामी लीग के भंग होने के बारे में तत्काल कोई निर्णय आने तक कार्यकर्ता ढाका की ओर मार्च करेंगे। उन्होंने कहा कि एनसीपी कार्यकर्ताओं ने पहले ही राजधानी के विभिन्न हिस्सों में नाकेबंदी कर दी है। 

किसी भी राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध के विरोध में बीएनपी
हालांकि, आवामी लीग की मुख्य प्रतिद्वंदी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने हसीना की पार्टी को भंग करने की मांग से खुद को अलग कर लिया है। बीएनपी ने कहा है कि वे किसी भी राजनीतिक पार्टी पर प्रतिबंध के विरोध में हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed