Ceasefire LIVE: भारत का वार सांप के सिर पर, पीएम के इस निर्देश पर मिट्टी में मिलाए गए आतंकी, सूत्रों का दावा
India Pakistan War Latest News Updates: भारत पाकिस्तान के बीच 80 घंटे से अधिक समय के संघर्ष के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। हालांकि चंद घंटे बाद पाकिस्तान ने समझौते का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पाकिस्तान को चेतावनी दी। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई के बारे में आज सैन्य महानिदेशकों (DGMO) ने विस्तार से जानकारी दी। तीनों सेनाओं के अधिकारियों ने वीडियो-तस्वीरों के साथ बताया कि कैसे भारत ने पाकिस्तानी दहशतगर्दों के नौ ठिकानों को नेस्तनाबूद किया। पढ़ें पल पल के अपडेट...
लाइव अपडेट
भारत-पाकिस्तान तनाव पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. कर्ण सिंह ने कहा, प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों को खुली छूट देकर बहुत अच्छा किया... सशस्त्र बलों ने पेशेवर तरीके से संयम और परिपक्वता के साथ काम किया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर वाले सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने कहा, यह पहली बार नहीं है जब किसी तीसरे पक्ष ने हस्तक्षेप किया है। उदाहरण के लिए, 1965 के युद्ध के बाद, हम ताशकंद गए और तीसरे पक्ष की भागीदारी के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। उस समय सोवियत संघ ने किया था। इस बार दिलचस्प बात यह थी कि राष्ट्रपति ट्रंप ने किसी और से पहले (भारत-पाकिस्तान) इसकी घोषणा की, जिसे टाला जा सकता था। तनाव बढ़ने से दोनों पक्षों को भारी नुकसान होता इसलिए इसे टाला गया।
#WATCH | Delhi | On India-Pakistan tension, Senior Congress leader Dr Karan Singh says, "... The Prime Minister did very well by giving the armed forces a free hand... The armed forces acted professionally with restraint and maturity..."
— ANI (@ANI) May 11, 2025
On US President Donald Trump's post, he… pic.twitter.com/13GAjPO2rl
दिल्ली हवाई अड्डे पर परिचालन सामान्य बना हुआ है। रविवार रात 23.17 बजे जारी एडवाइजरी के मुताबिक नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने कहा, सुरक्षा उपायों के कारण, कुछ उड़ान कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं। सुरक्षा प्रक्रिया के कारण समय लंबा हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी संबंधित एयरलाइनों से अपडेट हासिल करने के बाद ही यात्रा करें। हैंड बैगेज और चेक-इन बैगेज नियमों का पालन करें। यात्रियों से समय से पहले पहुंचने की अपील की गई है।
Passenger Advisory issued at 23:17 Hours:
— ANI (@ANI) May 11, 2025
Delhi Airport operations continue to remain normal. However, due to evolving airspace conditions and enhanced security measures as directed by the Bureau of Civil Aviation Security, some flight schedules may be impacted and security… pic.twitter.com/XfvWk4Fvx3
डीजीएमओ की प्रेस वार्ता में जो मुख्य बातें सामने आईं उसमें पाकिस्तानी ठिकानों पर हमले और 100 से अधिक आतंकियों को ढेर किए जाने जैसे बिंदु प्रमुख रहे। भारतीय सेना ने बताया-
- भारतीय सेना की कार्रवाई में 11 पाकिस्तानी एयरबेस नष्ट।
- पाकिस्तानी घुसपैठ के जवाब में भारतीय सेना ने भारी नुकसान पहुंचाया।
- मारे गए कुख्यात आतंकियों में यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ, मुदस्सिर अहमद शामिल।
- मल्टी-एजेंसी इंटेलिजेंस के आधार पर 9 आतंकी शिविरों की पहचान।
- संघर्ष विराम के बाद यूएवी और छोटे ड्रोन भारतीय सीमा और सैन्य क्षेत्रों में घुसे। सेना ने ड्रोन को रोका।
सेना ने बताया कि भारतीय सशस्त्र बलों के मुंहतोड़ जवाब के बाद सभी फील्ड कमांडरों को सीजफायर उल्लंघन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया।
Major points from the press conference held by DGMO Lieutenant General Rajiv Ghai, Air Marshal AK Bharti and Vice Admiral AN Pramod, on Operation Sindoor:
— ANI (@ANI) May 11, 2025
1. Over 100 terrorists killed in the action. 11 air bases in Pakistan destroyed. Indian Army inflicted heavy damage in… pic.twitter.com/82EOOZXMyN
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया कि मिस्र के विदेश मंत्री डॉ. बद्र अब्देलती से फोन पर बात हुई। बकौल डॉ जयशंकर, 'उन्हें हाल के घटनाक्रमों से अवगत कराया और सभी रूपों और अभिव्यक्तियों में आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का संदेश दिया।' उन्होंने कहा कि बद्र अब्देलती से बातचीत के दौरान भारत और मिस्र के बीच आर्थिक सहयोग की संभावनाओं पर बी चर्चा की।
EAM Dr S Jaishankar tweets "Received a call from Egypt FM Dr. Badr Abdelatty. Apprised him of recent developments and emphasised the importance of zero tolerance for terrorism in all forms and manifestations. Discussed economic cooperation prospects between India and Egypt..." pic.twitter.com/GXrs2lyX8y
— ANI (@ANI) May 11, 2025
सूत्रों ने कहा है कि पीएम मोदी के निर्देश पर सेना ने मरकज को मिट्टी में मिला दिया। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से कहा कि कई और भी आतंकी ठिकाने सुरक्षाबलों के निशाने पर हैं।
#WATCH | Rajasthan: Precautionary sirens amid complete blackout can be heard in Jaisalmer.
— ANI (@ANI) May 11, 2025
(Visuals deferred by an unspecified time) pic.twitter.com/YsUzJGfb9K
समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से कहा, कार्रवाई रात में होती है। आज सुबह 5 बजे से शांतिपूर्ण माहौल है, लेकिन पाकिस्तान के बारे में भविष्यवाणी नहीं की जा सकती। वे रात में हमला करते रहे हैं। अगर वे हमला करते हैं, तो भारत दोगुनी ताकत से जवाबी कार्रवाई करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि "मिट्टी में मिला देंगे" का उद्देश्य पूरा हो गया है। बहावलपुर या मुरीदके की तस्वीरें देखने से साफ है कि भारत ने सांप के सिर पर वार किया है। भारत पर आतंकी हमलों को अंजाम देने के तीन दशक बीत चुके हैं। अब यह उनका SoP (मानक संचालन प्रक्रिया) नहीं हो सकता।
ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है
सरकारी सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया, भारत ने आतंकवादियों और उनके समर्थकों को संदेश दिया है कि पाकिस्तान में कोई भी जगह उनके लिए सुरक्षित नहीं है। वे एक जगह से प्रशिक्षण हासिल कर हमले नहीं कर सकते। आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद वे दूसरी जगह जाकर चार मंजिला बंगले में रह कर नहीं सोच सकते हैं कि वे सुरक्षित हैं। हम पलटवार करेंगे। 10 मई को सीजफायर समझौते पर सहमत होने के बावजूद, उन्होंने ड्रोन और मिसाइलें भेजीं। उन्हें जान लेना चाहिए कि उल्लंघन के गंभीर परिणाम होंगे। ऑपरेशन सिंदूर अभी भी जारी है।
एयर मार्शल एके भारती ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के कई ठिकानों पर हमले किए। उन्होंने भारत के सैन्य अभियानों के असर की विस्तृत वीडियो भी दिखाई। जिन ठिकानों पर हमले किए, उनके नाम पर एक नजर:
- पसरूर एयर डिफेंस रडार
- चुनियन एयर डिफेंस रडार
- आरिफवाला एयर डिफेंस रडार
- सरगोधा एयरफील्ड
- रहमियार खान एयरफील्ड
- कलाला एयरफील्ड (नूर खान)
- सुक्कुर एयरफील्ड
- भोलारी एयरफील्ड
- जैकोबाबाद एयरफील्ड
DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा 8-9 मई की रात को, पाकिस्तान ने सीमाओं के पार हमारे हवाई क्षेत्र में ड्रोन और विमान भेजने की हिमाकत की। बड़े पैमाने पर बुनियादी सैन्य ढांचे को निशाना बनाने के कई असफल प्रयास किए गए। पाकिस्तान ने जब नियंत्रण रेखा पर फिर से उल्लंघन किया तो भारत ने आर्टिलरी फायरिंग से मुंहतोड़ जवाब दिया।
#WATCH | Delhi: #OperationSindoor | DGMO Lieutenant General Rajiv Ghai says "...On the night of 8-9 May, they (Pakistan) flew drones and aircraft into our airspace all across the borders and made largely unsuccessful attempts to target numerous military infrastructure. Violations… pic.twitter.com/YO3tq1UTP6
— ANI (@ANI) May 11, 2025
डीजीएमओ ने बताया कि भारतीय सेना ने किसी भी पाकिस्तानी विमान को भारतीय सीमा में नहीं घुसने दिया, लेकिन इस समय इतना जरूर कह सकते हैं कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कई अत्याधुनिक विमानों को मार गिराया।