फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Earthquake with a magnitude of 4.0 on the Richter Scale hit Pakistan

Earthquake: भारत से संघर्ष के बीच पाकिस्तान पर कुदरत का कहर;  4.0 की तीव्रता से कांपी धरती

Sat, 10 May 2025 02:34 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 10 May 2025 02:34 AM IST
सार

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान पर कुदरत भी अपना कहर बरसा रही है। जहां शनिवार देर रात पाकिस्तान में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। केंद्र 10 किमी गहराई पर था। 

विज्ञापन
Earthquake with a magnitude of 4.0 on the Richter Scale hit Pakistan
भूकंप के झटके - फोटो : पीटीआई

विस्तार

विज्ञापन

भारत से जारी संघर्ष के बीच पाकिस्तान पर कुदरत का भी कहर बरसा है। शनिवार को आधी रात 01.44 बजे पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था, और इसका स्थान 29.67 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 66.10 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया है। हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान या जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को भी पाकिस्तान और अफगानिस्तान के कुछ हिस्सों में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। वह भूकंप भी 10 किलोमीटर की गहराई पर आया था, जो आफ्टरशॉक्स (अनुगामी झटकों) के लिए संवेदनशील माना जाता है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Tension: आतंकवाद पर पश्चिमी मीडिया का दोहरा मापदंड, MEF डायरेक्टर बोले- पाक की भूमिका को नजरअंदाज नहीं कर सकते
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के साथ चल रहे संघर्ष के बीच कुदरत का कहर
भारत और पाकिस्तान के बीच इन दिनों भीषण सघर्ष चल रहा है। कारण है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल 2025 को आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला किया। धर्म पूछकर उन्हें गोली मारी, जिसके बाद पूरे भारत में आक्रोश का माहौल बढ़ गया। देश में आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रावई की मांग तेज हो गई।

ये भी पढ़ें:- Bangladesh: शेख हसीना की पार्टी पर प्रतिबंध की योजना में अंतरिम सरकार, NCP ने की आवामी लीग को भंग करने की मांग

इसी दौरान 6-7 मई की दरमियानी रात भारत ने जवाबी कार्रवाई की और ऑपरेशन सिंदूर के तहत 24 मिसाइलें दागी। साथ ही आतंकियों के नौ ठिकानों को नष्ट कर दिया। इसके बाद आठ मई को पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर हमला करने की कोशिश की। गुरुवार देर रात को भी पाकिस्तान ने जम्मू, जैसलमेर समेत तमाम जगह ड्रोन हमले की कोशिश की। इसका भी भारत ने करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed