फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Amnesty International says gunmen shot dead many passengers in Nigeria

Nigeria: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या की, 20 से अधिक वाहनों में लगाई आग

Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लागोस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लागोस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 09 May 2025 11:51 PM IST
सार

एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि शुक्रवार को प्रतिबंधित अलगाववादी इंडिजिनस पीपल ऑफ बियाफ्रा (आईपीओबी) के बंदूकधारी सदस्यों ने नाइजीरिया में कम से कम 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने 20 से अधिक वाहनों और ट्रकों को आग के हवाले कर दिया।  

विज्ञापन
Amnesty International says gunmen shot dead many passengers in Nigeria
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

नाइजीरिया के दक्षिण-पूर्वी इमो राज्य में शुक्रवार को बंदूकधारियों ने कम से कम 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या कर दी। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बताया कि हमलावरों ने 20 से अधिक वाहनों और ट्रकों को आग लगा दी। घटना के बाद, असुरक्षा से भरे इस क्षेत्र में हिंसा को लेकर नई चिंताएं पैदा हो गई हैं। 

विज्ञापन


एमनेस्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि हमलावरों के प्रतिबंधित अलगाववादी इंडिजिनस पीपल ऑफ बियाफ्रा (आईपीओबी) के सदस्य होने का संदेह है। इमो पुलिस के प्रवक्ता हेनरी ओकोये ने बताया कि हमला बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) की सुबह हुआ। हालांकि, उन्होंने मृतकों की संख्या के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि हमलावरों में से एक को पुलिस ने मार गिराया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: नेवार्क हवाई अड्डे पर फिर खराब हुआ रडार, हवाई यातायात नियंत्रकों की मुश्किलें बढ़ीं; 57 उड़ानें रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


बंदूकधारियों ने राजमार्ग पर नाकाबंदी कर की गोलीबारी
पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी तीन समूहों में थे। उन्होंने सुबह 4 बजे राजमार्ग पर नाकाबंदी की और वाहनों को आग लगाने से पहले छिटपुट गोलीबारी की। बयान के अनुसार, पुलिस ने तलाशी और घेराबंदी अभियान चलाया हुआ है। सुरक्षाकर्मी आसपास के जंगलों और आसपास के इलाकों की तलाशी ले रहे हैं, जहां संदिग्धों के छिपे होने की आशंका है। 


नाइजीरियाई अधिकारियों ने IPOB को आतंकी संगठन घोषित किया
दरअसल, IPOB दक्षिण-पूर्वी नाइजीरिया के अलगाव के लिए अभियान चला रहा है, जहां बहुसंख्यक लोग इग्बो जातीय समूह से हैं। नाइजीरियाई अधिकारियों ने IPOB को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। 1960 के दशक के अंत में बियाफ्रा क्षेत्र में गृहयुद्ध छिड़ गया था, जिसमें 1 मिलियन से अधिक लोग मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: Pakistan: भारत के मुंहतोड़ जवाब से दहशत में पाकिस्तान, गिड़गिड़ाते रक्षा मंत्री ने चीन-ईरान-सऊदी से मांगी मदद

राष्ट्रपति टीनूबू के क्षेत्र के दौरे के दौरान हुआ हमला 
बृहस्पतिवार को हमला उस समय हुआ जब राष्ट्रपति टीनूबू अपने क्षेत्र के दौरे पर थे। यह वही सप्ताह था जब IPOB के नेता ननमदी कानू को संघीय अदालत में पेश किया गया था, जहां उनके खिलाफ आतंकवाद के आरोप में मुकदमा चल रहा है। एमनेस्टी इंटरनेशनल ने नाइजीरियाई अधिकारियों से हमले की जांच करने और अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की अपील की है।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed