फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: वित्त मंत्री सीतारमण आज पेश करेंगी बजट; दिल्ली में विश्व पुस्तक मेला, हरियाणा में गाड़ी नहर में गिरी

Sat, 01 Feb 2025 07:35 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 07:35 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रिकॉर्ड आठवां लगातार बजट पेश करेंगी। बजट के राजकोषीय रूप से विवेकपूर्ण होने के साथ-साथ इसमें कमजोर पड़ती आर्थिक वृद्धि को सहारा देने, उच्च कीमतों और स्थिर वेतनवृद्धि से जूझ रहे मध्यम वर्ग पर बोझ कम करने के उपाय शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा, प्रगति मैदान के हॉल 2-6 में शनिवार से नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 शुरू होगा। इसका उद्घाटन मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। वैश्विक भागीदारी के साथ मेले की इस बार की थीम 'रिपब्लिक@75' रखी गई है। इस दौरान दुनिया भर के 50 देशों के भाग लेने के साथ लिखित शब्द के प्रति जुनून का जश्न मनाया जाएगा। साथ ही मेले में 2,000 से अधिक प्रकाशक और प्रदर्शक और विभिन्न राष्ट्रीयताओं व भाषाओं के 1,000 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। फ्रांस, कतर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कोलंबिया समेत अन्य दूसरे देशों के लेखक व वक्ताओं के इसमें नाम हैं। पुस्तक मेले में रूस को फोकस राष्ट्र के रूप में नामित किया गया है। इसके अलावा, हरियाणा में गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
Budget 2025 - फोटो : Amar Ujala

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी मोदी सरकार का बजट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज रिकॉर्ड आठवां लगातार बजट पेश करेंगी। बजट के राजकोषीय रूप से विवेकपूर्ण होने के साथ-साथ इसमें कमजोर पड़ती आर्थिक वृद्धि को सहारा देने, उच्च कीमतों और स्थिर वेतनवृद्धि से जूझ रहे मध्यम वर्ग पर बोझ कम करने के उपाय शामिल होने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में आज से विश्व पुस्तक मेला; 50 देशों के लोग होंगे शामिल
प्रगति मैदान के हॉल 2-6 में शनिवार से नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेला 2025 शुरू होगा। इसका उद्घाटन मंडपम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। वैश्विक भागीदारी के साथ मेले की इस बार की थीम 'रिपब्लिक@75' रखी गई है। इस दौरान दुनिया भर के 50 देशों के भाग लेने के साथ लिखित शब्द के प्रति जुनून का जश्न मनाया जाएगा। साथ ही मेले में 2,000 से अधिक प्रकाशक और प्रदर्शक और विभिन्न राष्ट्रीयताओं व भाषाओं के 1,000 से अधिक वक्ता शामिल होंगे। फ्रांस, कतर, स्पेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब और कोलंबिया समेत अन्य दूसरे देशों के लेखक व वक्ताओं के इसमें नाम हैं। पुस्तक मेले में रूस को फोकस राष्ट्र के रूप में नामित किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
फतेहाबाद में हादसा - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा में सवारियों से भरी क्रूजर गाड़ी नहर में गिरी, 12 लोग बहे
गांव सरदारेवाला के पास धुंध के चलते अनियंत्रित क्रूजर गाड़ी नहर में गिर गई। गाड़ी में 13 लोग सवार थे। इनमें से एक मौके पर ही कूद गया और बाकी बह गए। घटना की सूचना मिलते ही रतिया क्षेत्र की पुलिस और आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। नहर में बहे लोगों की तलाश की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट - फोटो : एएनआई

अब मैक्सिको-कनाडा पर 25% और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगेगा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक फरवरी से मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाएंगे, जिसका उन्होंने वादा किया था। इस बारे में प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये टैरिफ इसलिए है, क्योंकि चीन अवैध फेंटेनाइल का स्रोत बना है और इसे हमारे देश में फैलाने की अनुमति दी है, जिससे लाखों अमेरिकी मारे गए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
आप के आठ विधायकों ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

आठ विधायकों के साथ छोड़ने पर आया AAP का बयान, बताया इसके पीछे भाजपा-कांग्रेस का हाथ
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को केवल पांच दिन शेष बचे हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देकर सियासी घमासान मचा दिया। वहीं एक अन्य विधायक के इस्तीफे को लेकर भी चर्चा चल रही है। सभी ने पार्टी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। जबकि आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि इन विधायकों पर भाजपा और कांग्रेस ने दबाव बनाया है। इन सभी विधायकों को चुनाव में टिकट नहीं मिली। ऐसे ही अन्य दो विधायकों ने पार्टी के साथ खड़े रहने का दावा किया। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

IND vs ENG Highlights: चौथे टी20 में भारत की 15 रन से जीत
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 19.4 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सका। इस तरह टीम इंडिया ने 15 रनों से यह मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
संगम में लगा चुके पाकिस्तान और इंडोनेशिया से ज्यादा लोग - फोटो : ANI

महाकुंभ में बन रहे हैं महारिकॉर्ड : इंडोनेशिया-पाकिस्तान के बाद अब अमेरिका की बारी
13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ में अब तक 30 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। दुनिया के 195 में से 192 देश ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या 30 करोड़ से कम है। जनसंख्या के लिहाज से विश्व के चौथे व पांचवें सबसे बड़े देश इंडोनेशिया और पाकिस्तान की आबादी भी 30 करोड़ से कम है। ऐसे में 19 दिनों में ही पाकिस्तान और इंडोनेशिया की जनसंख्या से कहीं ज्यादा श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
पीएसओ पूनम - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

राष्ट्रपति भवन में पहली बार बजेगी शहनाई, पीएसओ पूनम बनेंगी दुल्हन
राष्ट्रपति भवन में पहली बार किसी अफसर की शादी की शहनाई गूंजेगी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी की रहने वाली पूनम गुप्ता की राष्ट्रपति भवन के मदर टेरेसा क्राउन परिसर में 12 फरवरी को शादी होने वाली है। पूनम केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट हैं और राष्ट्रपति भवन में पीएसओ के पद पर तैनात हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला/एजेंसी

तेज दर्द में गैर-ओपिओइड एनाल्जेसिक को मंजूरी, जर्नवैक्स दवा एफडीए से मंजूर
अमेरिका में खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने विकोडिन और ऑक्सीकॉन्टिन जैसी दवाओं से जुड़ी लत व ओवरडोज के खतरे खत्म करने के लिहाज डिजाइन की गई एक नई प्रकार की दर्द निवारक गोली को मंजूरी दे दी है। इसके बाजार में आने से सर्जरी व चोटों के बाद होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकेगा। एफडीए ने कहा, उसने अल्पकालिक दर्द के लिए वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स के जर्नवैक्स को मंजूरी दे दी है। पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 1 February 2025 Updates On Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और जस्टिन ट्रूडो (फाइल) - फोटो : एएनआई

ट्रंप के टैरिफ से तिलमिलाए ट्रूडो बोले- जवाब देने को तैयार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने कार्यकाल में सख्त फैसलों को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। यह मामला कनाडा और मैक्सिको पर लगाए जाने वाले टैरिफ का है। अमेरिका की सख्ती पर कनाडा के प्रधानमंत्री (इस्तीफा दे चुके) जस्टिन ट्रूडो ने कहा है कि वे अमेरिका की दमनकारी नीतियों का माकूल जवाब देने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 25 फीसदी टैरिफ के जवाब में कनाडा 'बलपूर्वक और उचित प्रतिक्रिया' देगा। द ग्लोब एंड मेल की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रूडो ने शनिवार से लागू होने वाले टैरिफ से ठीक पहले शुक्रवार को कनाडा-अमेरिका संबंधों पर सलाहकार परिषद की बैठक की। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed