फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG Highlights: चौथे टी20 में भारत की 15 रन से जीत, इंग्लैंड को हराकर घर में लगातार 17वीं सीरीज जीती

Fri, 31 Jan 2025 10:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 31 Jan 2025 10:36 PM IST
खास बातें

Today Cricket Live Score IND vs ENG 4th T20i 2025 : आज भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला पुणे में खेला गया। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 19.4 ओवर में सिर्फ 166 रन ही बना सका। इस तरह टीम इंडिया ने 15 रनों से यह मुकाबला जीत लिया और सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन
IND vs ENG T20 Live Score: India vs England 4th T20i Match MCA Stadium Scorecard Result Updates
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : BCCI

लाइव अपडेट

10:33 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड को 15 रन से हराया

भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 में 15 रन से हराकर सीरीज में 3-1 से अजेय बढ़त बना ली। इस तरह टीम इंडिया ने 2019 से चला आ रहा विजयी अभियान जारी रखा। यह टीम इंडिया की लगातार 17वीं सीरीज जीत है। अब इस सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई में रविवार को खेला जाएगा, जिसमें जीत के साथ टीम इंडिया 4-1 से सीरीज खत्म करना चाहेगी। महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस हारकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 181 रन बनाए। जवाब में इंग्लिश टीम 19.4 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। 

ताश के पत्तों की तरह ढहा इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन इस लय को बरकरार नहीं रख सकी। फिल सॉल्ट और बेन डकेट के बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी हुई, जो पिछले 11 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पहली 50+ ओपनिंग साझेदारी है। इसे रवि बिश्नोई ने पावरप्ले के आखिरी ओवर की अंतिम गेंद पर तोड़ा। उन्होंने बेन डकेट को अपना शिकार बनाया। वह 19 गेंदों में 39 रन बनाकर लौटे जबकि अक्षर पटेल ने फिल सॉल्ट को आउट किया। वह 23 रन बना पाए। इसके बाद मोर्चा चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हैरी ब्रूक उतरे। उन्होंने 26 गेंदों में 51 रन बनाए। उनके अलावा कोई बल्लेबाज विकेट पर ज्यादा देर तक नहीं टिक सका। इंग्लैंड के लिए जोस बटलर ने दो, लियाम लिविंगस्टोन ने नौ, जैकब बेथेल ने छह, ब्रायडन कार्स ने शून्य, जेमी ओवरटन ने 19, जोफ्रा आर्चर ने शून्य, साकिब महमूद ने एक और आदिल रशीद ने 10* रन बनाए। भारत के लिए हर्षित राणा और रवि बिश्नोई ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि वरुण चक्रवर्ती को दो विकेट मिले। वहीं, अर्शदीप सिंह को एक सफलता मिली।
10:13 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: हर्षित को मिली दूसरी सफलता

हर्षित को दूसरी सफलता जैकब बेथेल के रूप में मिली। उन्होंने 21 वर्षीय ऑलराउंडर को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह छह रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल क्रीज पर जेमी ओवरटन और जोफ्रा ऑर्चर मौजूद हैं।
विज्ञापन
10:07 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: 133 पर छठा झटका लगा

पारी के 15वें ओवर में इंग्लैंड को वरुण चक्रवर्ती ने दो झटके दिए। उन्होंने पहले हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया। वह 26 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद वरुण ने ब्रायडन कार्स को पवेलियन भेजा। वह खाता भी नहीं खोल सके। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जेमी ओवरटन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जैकब बेथेल मौजूद हैं।
09:49 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: हर्षित राणा को मिली सफलता

इंग्लैंड को चौथा झटका हर्षित राणा ने दिया। उन्होंने लियाम लिविंगस्टोन को अपना शिकार बनाया। वह नौ रन बनाकर आउट हुए। हर्षित को शिवम दुबे की जगह टीम में शामिल किया गया था। वह कनकशन सब्सीट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे और इस प्रारूप में डेब्यू किया। यह तेज गेंदबाज के टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला विकेट भी है।
09:33 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: जोस बटलर दो रन बनाकर आउट

रवि बिश्नोई ने अपनी घातक गेंदबाजी का मुजायरा पेश करते हुए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना सके। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए लियाम लिविंगस्टोन उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए हैरी ब्रूक क्रीज पर मौजूद हैं। नौ ओवर के बाद टीम का स्कोर 78/3 है।
09:27 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: सॉल्ट 23 रन बनाकर आउट

65 के स्कोर पर इंग्लैंड को दूसरा झटका अनुभवी स्पिनर अक्षर पटेल ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट को अपना शिकार बनाया। वह 21 गेंदों में 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए हैरी ब्रूक उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए जोस बटलर क्रीज पर मौजूद हैं। सात ओवर का खेल पूरा हो चुका है, इंग्लैंड को जीत के लिए 77 गेंदों में 116 रनों की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:21 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: बेन डकेट 39 रन बनाकर आउट

इंग्लैंड को पहला झटका 62 रन के स्कोर पर लगा। रवि बिश्नोई ने बेन डकेट को सूर्यकुमार यादव के हाथों कैच कराया। वह 39 रन बनाकर आउट हुए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए जोस बटलर उतरे हैं। उनका साथ देने के लिए फिल सॉल्ट क्रीज पर मौजूद हैं।
08:56 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: इंग्लैंड की पारी शुरू

भारत द्वारा दिए गए 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए इंग्लैंड तैयार है। फिल सॉल्ट और बेन डकेट क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लिश टीम के प्रशंसकों को दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
08:44 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: भारत ने इंग्लैंड के सामने रखा 182 रन का लक्ष्य

हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 20 ओवर में नौ विकेट पर 181 रन बनाए हैं। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 12 के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट खो दिए थे। साकिब महमूद ने संजू सैमसन (1), तिलक वर्मा (0) और सूर्यकुमार यादव (0) को पवेलियन भेजा। इसके बाद मोर्चा रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा ने संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 32 गेंदों में 45 रनों की साझेदारी हुई, जिसके दम पर टीम इंडिया ने अपने 50 रन पूरे किए।

पारी का आठवां ओवर फेंकने आए आदिल रशीद ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक को जैकब बेथेल के हाथों कैच कराया। वह 29 रन बनाकर आउट हुए जबकि रिंकू ने 26 गेंदों में 30 रनों की आतिशी पारी खेली। इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने भारत का लक्ष्य 160 रनों के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी हुई। भारतीय ऑलराउंडर ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां पचासा 27 गेंदों में जड़ा जबकि तिलक ने 31 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर चौथा पचासा जड़ा। दोनों इस मैच में 53-53 रनों की शानदार पारियां खेलने में कामयाब हुए।

भारत के लिए अक्षर पटेल ने पांच रन बनाए जबकि अर्शदीप शून्य और रवि बिश्नोई बिना खाता खोले नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए साकिब महमूद ने तीन, जेमी ओवरटन ने दो और ब्रायडन कार्स तथा आदिल रशीद ने एक-एक विकेट चटकाया।
08:38 PM, 31-Jan-2025

IND vs ENG Live Score: शिवम दुबे ने जड़ा चौथा अर्धशतक

शिवम दुबे ने 31 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर चौथा पचासा जड़ा। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed