फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Tariff Order Update White House Press Secretary Karoline Leavitt Tariffs on Mexico Canada China Hindi news

US Tarrif Order: अवैध फेंटेनाइल से मरे लाखों अमेरिकी; अब मैक्सिको-कनाडा पर 25% और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगेगा

Sat, 01 Feb 2025 02:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2025 02:41 AM IST
सार

अमेरिकी प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेशानुसार मैक्सिको और कनाडा से 25-25 फीसदी, जबकि चीन से 10 फीसदी टैरिफ वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि बीते कई वर्षों में अवैध फेंटेनाइल का इस्तेमाल करने के कारण लाखों अमेरिकी लोगों की मौत हो चुकी है। अब इन देशों को शुल्क का भुगतान करना होगा। इसके अलावा, उन्होंने कई अहम सवालों पर भी जवाब दिया।

विज्ञापन
US Tariff Order Update White House Press Secretary Karoline Leavitt Tariffs on Mexico Canada China Hindi news
अमेरिकी प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक फरवरी से मैक्सिको और कनाडा पर 25 फीसदी और चीन पर 10 फीसदी टैरिफ लगाएंगे, जिसका उन्होंने वादा किया था। इस बारे में प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि ये टैरिफ इसलिए है, क्योंकि चीन अवैध फेंटेनाइल का स्रोत बना है और इसे हमारे देश में फैलाने की अनुमति दी है, जिससे लाखों अमेरिकी मारे गए हैं। 

विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडा और मैक्सिको से आयात होने वाले तेल पर टैरिफ में छूट देने पर विचार कर सकते हैं। इस संबंध में एक सवाल पर लेविट ने कहा कि टैरिफ में दोनों देशों को मिलने वाली छूट पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है और उनके पास इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन


बता दें कि अमेरिका ने अक्तूबर में कनाडा से लगभग 4.6 मिलियन बैरल और मैक्सिको से 563,000 बैरल तेल आयात किया था। अक्तूबर में अमेरिका का तेल उत्पादन औसतन लगभग 13.5 मिलियन बैरल प्रतिदिन था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेस सचिव लेविट ने शुक्रवार शाम (स्थानीय समयानुसार) को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने तीन देशों पर टैरिफ लगाने के फैसले के अलावा अन्य मुद्दों पर भी पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया।  

वाशिंगटन डीसी विमान दुर्घटना पर बोलीं लेविट
वाशिंगटन में दो दिन पहले हुई विमान और सैन्य हेलीकॉप्टर ब्लैकहॉक की टक्कर के मामले में प्रेस सचिव लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि हवाई यात्रा के समय अमेरिकी लोगों की सुरक्षा का पर्याप्त इंतजाम होना चाहिए। लोगों को असुरक्षित होने का एहसास नहीं होना चाहिए। प्रेस सचिव ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप का मानना है कि अमेरिका के संघीय उड्डयन प्रशासन में भर्तियों का मानक कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि ट्रंप मानकों को सख्त करना चाहते हैं। वे चाहते हैं कि देश में पायलटों का चयन केवल उनकी योग्यता और कौशल के आधार पर किया जाए और यही प्रशासन की प्राथमिकता होगी।



अपनी सीमा से ऊपर उड़ रहा था हेलीकॉप्टर

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, 'जब सरकार को टक्कर में हताहत व्यक्तियों और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, हेलीकॉप्टर के पायलट और अन्य व्यक्तियों के बारे में सटीक सूचना मिलेगी तब पहचान की पुष्टि की जाएगी। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने एक सवाल के जवाब में कहा, राष्ट्रपति ने स्वीकार किया है कि पिछले कई वर्षों में विमानन उद्योग से जुड़ी कई समस्याएं सामने आई हैं... हादसे से पहले अमेरिकी सेना का ब्लैकहॉक हेलीकॉप्टर बहुत अधिक ऊंचाई पर उड़ रहा था, टक्कर से ठीक पहले इसकी ऊंचाई 200-फीट की सीमा से बहुत ऊपर थी... राष्ट्रपति के मुताबिक हेलीकॉप्टर जितना ऊपर उड़ना चाहिए था, उससे अधिक ऊंचाई पर उड़ रहा था, जो इस टक्कर का कारण बना। हादसे के अन्य कारणों की जांच जारी है।



ट्रंप ने कई साल पहले कोविड-19 के बारे में दी थी जानकारी
कोविड-19 पर पूछे गए सवाल के जवाब में प्रेस सचिव लेविट ने कहा कि बाइडन प्रशासन को अमेरिकी लोगों को कोविड-19 के बारे में सच्चाई बताने का मौका मिला, लेकिन किसी कारण से उन्होंने ऐसा नहीं किया। वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने कई साल पहले अमेरिकी लोगों को कोविड-19 के बारे में जानकारी दी और कहा कि यह संभवत: चीन के वुहान में एक लैब से आया है। लेविट ने कहा कि उस समय कई लोगों ने ट्रंप का मजाक उड़ाया और कहा कि वह षड्यंत्र फैला रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं था। लेविट ने कहा कि अब हम जानते हैं कि यही सत्य है। इसे सामने आने में कई साल लग गए, लेकिन राष्ट्रपति सही थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed