फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: आरसीबी के जश्न के दौरान बंगलूरू में भगदड़, जनगणना की तारीखों का एलान और नड्डा का राहुल पर पलटवार

Wed, 04 Jun 2025 08:06 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 04 Jun 2025 08:06 PM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत का जश्न मना रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की टीम को देखने के लिए हजारों प्रशंसक बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। इस दौरान मची भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा, केंद्र सरकार देश में जाति जनगणना का एलान पहले ही कर चुकी है। अब सरकार ने तारीखों का भी एलान कर दिया है। सूत्रों को मुताबिक, भारत में 1 अक्तूबर 2026 से जाति गणना के साथ जनगणना शुरू होगी। यह जनगणना देशभर में दो चरणों में कराई जाएगी। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक 'पोस्ट' में कहा, 'राहुल गांधी आत्मसमर्पण आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने आत्मसमर्पण किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है, लेकिन भारत कभी आत्मसमर्पण नहीं करता। आत्मसमर्पण आपकी कांग्रेस पार्टी के शब्दकोष में है, आपके डीएनए में है।' ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ - फोटो : PTI

RCB के जश्न के दौरान बंगलूरू में भगदड़; BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- 11 से ज्यादा लोगों की मौत
आईपीएल 2025 में अपनी पहली जीत का जश्न मना रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (आरसीबी) की टीम को देखने के लिए हजारों प्रशंसक बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जमा हो गए। इस दौरान मची भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
जनगणना - फोटो : freepik

Census: जनगणना की तारीखों का एलान, पहाड़ी राज्यों में अक्तूबर 2026 और बाकी जगह मार्च 2027 से होगी शुरुआत
केंद्र सरकार देश में जाति जनगणना का एलान पहले ही कर चुकी है। अब सरकार ने तारीखों का भी एलान कर दिया है। सूत्रों को मुताबिक, भारत में 1 अक्तूबर 2026 से जाति गणना के साथ जनगणना शुरू होगी। यह जनगणना देशभर में दो चरणों में कराई जाएगी। बता दें कि, जनगणना 1951 से प्रत्येक 10 साल के अंतराल पर की जाती थी (2021 में कोरोना महामारी के कारण टली)। जनगणना के आंकड़े सरकार के लिए नीति बनाने और उन पर अमल करने के साथ-साथ देश के संसाधनों का समान वितरण सुनिश्चित करने के लिए बेहद अहम होते हैं। वहीं राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) को भी अपडेट करने का काम बाकी है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
जेपी नड्डा, भाजपा अध्यक्ष - फोटो : वीडियो ग्रैब/एएनआई

BJP: 'कांग्रेस के डीएनए में आत्मसमर्पण, भारत कभी नहीं झुकता...', नड्डा का राहुल गांधी पर पलटवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक 'पोस्ट' में कहा, 'राहुल गांधी आत्मसमर्पण  आप करते होंगे, आपकी पार्टी ने किया होगा, आपके नेताओं ने आत्मसमर्पण किया होगा क्योंकि आपका इतिहास ही ऐसा रहा है, लेकिन भारत कभी आत्मसमर्पण नहीं करता। आत्मसमर्पण आपकी कांग्रेस पार्टी के शब्दकोष में है, आपके डीएनए में है।' 
पढ़ें पूरी खबर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
आरसीबी प्रशंसक - फोटो : PTI

IPL 2025: तय कार्यक्रम के बावजूद क्यों रद्द हुई विजयी परेड? उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कारण
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की जीत का जश्न उस वक्त थोड़ा फीका पड़ गया जब सभी तैयारियों के बावजूद बंगलूरू में विजयी परेड नहीं निकाली जा सकी। आरसीबी ने मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स को छह रनों से हराकर पहली बार खिताब जीता था। आरसीबी फ्रेंचाइजी ने घरेलू प्रशंसकों के साथ इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाने का फैसला किया था। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
HAL - फोटो : ANI (File)

HAL: 'इंजन निर्माण को लेकर जीई के साथ बातचीत में अच्छी प्रगति', हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स ने खारिज की रिपोर्ट
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने कहा कि एक ऑनलाइन लेख में गलत दावा किया गया है कि जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) कंपनी के साथ जीई414 इंजन के स्थानीय स्तर पर निर्माण को लेकर बातचीत रुक गई है और एचएएल अब किसी दूसरी इंजन निर्माता कंपनी से बातचीत कर रहा है। एचएएल ने इस रिपोर्ट को तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बताया है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
कुलदीप यादव ने सगाई की - फोटो : X @rpchoudhary_017

क्रिकेटर कुलदीप यादव ने कानपुर की वंशिका से की सगाई
भारतीय टीम के गेंदबाज कुलदीप यादव ने बुधवार को लखनऊ में सगाई कर ली है। कुलदीप ने कानपुर की ही रहने वाली वंशिका से सगाई की है। वंशिका कानपुर के लाल बंगला की रहने वाली हैं। वह ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती हैं और उनके पिता एलआईसी में अधिकारी हैं। कुलदीप और वंशिका की सगाई लखनऊ स्थित होटल में हुई, जिसमें क्रिकेटर रिंकू सिंह भी शामिल हुए। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
रॉकी जायसवाल, हिना खान - फोटो : इंस्टाग्राम

Hina Khan Got Married: एक्ट्रेस हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी
Hina Khan got Married: 
एक्ट्रेस हिना खान स्टेज तीन ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अब उन्होंने लंबे वक्त से बॉयफ्रेंड रहे रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने अपनी और रॉकी जायसवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हिना खान ने रजिस्टर मैरिज की है। शादी के लिए उन्होंने जो साड़ी पहनी है उसमें रॉकी-हिना लिखा है। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
इंदौर कपल कांड - फोटो : अमर उजाला

Indore Couple: सोनम को तलाश रही टीम को मिली जैकेट, पर उसका सुराग नहीं
शिलांग के पर्यटन क्षेत्र में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या कर जहां लाश फेंकी गई। उससे कुछ दूरी पर लाल और काले रंग की जैकेट मिली है। पुलिस इसे सोनम की मान कर चल रही है, लेकिन शिलांग में मौजूद सोनम के भाई ने जैकेट देखकर यह पुष्टि की है कि जैकेट सोनम की नहीं है, हालांकि पुलिस ने जैकेट को जब्त किया है और उसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। हो सकता है कि जैकेट राजा की हत्या करने वाले बदमाशों की हो। फिलहाल सोनम की खोज की जा रही है, लेकिन अधिक कोहरा होने के कारण बुधवार दोपहर को खोज रोक दी गई। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
शेख मुजीबुर्रहमान - फोटो : एक्स/बांग्लादेशश अवामी लीग

Bangladesh: शेख मुजीबुर्रहमान अब बांग्लादेश के 'राष्ट्रपिता' नहीं, यूनुस की अंतरिम सरकार ने खत्म किया दर्जा
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने देश के संस्थापक और पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के पिता बंगबंधु शेख मुजीबुर्रहमान को दिए गए 'राष्ट्रपिता' के दर्जे को खत्म कर दिया है। स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े कानून में संशोधन करके यह बदलाव किया गया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। पढ़ें पूरी खबर...
 

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 04 June 2025 Updates On Amar Ujala
ज्योति मल्होत्रा के साथ जसबीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब से यूट्यूबर गिरफ्तार: पाकिस्तान के लिए करता था जासूसी
पंजाब से जासूसी के आरोप में एक यूट्यूबर को गिरफ्तार किया गया है। मोहाली एसएसओसी ने रूपनगर के गांव महलान निवासी जसबीर सिंह को पकड़ा है। जसबीर सिंह को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल के डीएसपी पवन शर्मा ने यह जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed