{"_id":"68403d13da0998f3bc0cfe8f","slug":"hina-khan-gto-married-with-rocky-jaiswal-2025-06-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hina Khan Got Married: एक्ट्रेस हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी, लिखा- हमारे दिल एक हो गए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Hina Khan Got Married: एक्ट्रेस हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी, लिखा- हमारे दिल एक हो गए
Wed, 04 Jun 2025 06:03 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 04 Jun 2025 06:03 PM IST
सार
Hina Khan got Married With Rocky Jaiswal: एक्ट्रेस हिना खान ने अपने लंबे वक्त से बॉयफ्रेंड रहे रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। उन्होंने अपनी शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
विज्ञापन
रॉकी जायसवाल, हिना खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
Hina Khan got Married: एक्ट्रेस हिना खान स्टेज तीन ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। अब उन्होंने लंबे वक्त से बॉयफ्रेंड रहे रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर दी है। उन्होंने अपनी और रॉकी जायसवाल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। हिना खान ने रजिस्टर मैरिज की है। शादी के लिए उन्होंने जो साड़ी पहनी है उसमें रॉकी-हिना लिखा है।
विज्ञापन
हिना खान ने लिखी पोस्ट
हिना खान ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा है 'दो अलग-अलग दुनियाओं से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया। हमारे मतभेद मिट गए, हमारे दिल एक हो गए, जिससे एक ऐसा बंधन बना जो जिंदगी भर रहेगा। हम अपना घर, अपना उजाला, अपनी उम्मीद हैं और साथ मिलकर हम सभी परेशानियों को पार करते हैं। आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है। हम पत्नी और पति के रूप में आपका आशीर्वाद और शुभकामनाएं चाहते हैं।'

कौन हैं हिना के पति रॉकी
रॉकी जायसवाल, हिना खान के मुश्किल वक्त में उनके साथ रहे। रॉकी जायसवाल, जिनका असली नाम जयंत जायसवाल है, एक जाने-माने टेलीविजन निर्माता और कारोबारी हैं। उन्होंने कई टीवी शो में पर्दे के पीछे अपने काम के लिए नाम कमाया है। हिना के साथ रिश्ते को लेकर वह सुर्खियों में बने रहे।
हिना के साथ उनकी प्रेम कहानी 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर शुरू हुई। सीरियल में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई थी। पिछले कुछ सालों में, उनका रिश्ता और भी मजबूत होता गया है। वह अकसर साथ नजर आते थे।

सेलेब्स दे रहे हिना खान को बधाई
सोशल मीडिया पर हिना खान को कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। एक्ट्रेस सोहा अली खान ने हिना को बधाई देते हुए लिखा है 'मुबारक हो। आप लोगों को जिंदगी भर प्यार और खुशी की शुभकामनाएं। क्या अच्छी खबर है।' सोफी चौधरी ने लिखा है 'यह बहुत खूबसूरत है माशाअल्लाह। खुदा आप दोनों को दुनिया की सारी खुशियां दे।' मलाइका अरोड़ा ने लिखा है 'बहुत खूबसूरत। मुबारक हो। आप लोग प्यार और खुशी के हकदार हैं।'

हिना खान का काम
हिना खान सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेस में शामिल हैं। उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान मिली। वह 'कसौटी जिंदगी के' और 'नागिन 5' में भी नजर आईं।