शिलांग के पर्यटन क्षेत्र में इंदौर के राजा रघुवंशी की हत्या कर जहां लाश फेंकी गई। उससे कुछ दूरी पर लाल और काले रंग की जैकेट मिली है। पुलिस इसे सोनम की मान कर चल रही है, लेकिन शिलांग में मौजूद सोनम के भाई ने जैकेट देखकर यह पुष्टि की है कि जैकेट सोनम की नहीं है, हालांकि पुलिस ने जैकेट को जब्त किया है और उसकी फोरेंसिक जांच कराई जा रही है। हो सकता है कि जैकेट राजा की हत्या करने वाले बदमाशों की हो। फिलहाल सोनम की खोज की जा रही है, लेकिन अधिक कोहरा होने के कारण बुधवार दोपहर को खोज रोक दी गई।
Indore Couple: सोनम को तलाश रही टीम को मिली जैकेट, पर उसका सुराग नहीं, परिजनों का यह दावा; राजा का शव पहुंचा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Wed, 04 Jun 2025 03:46 PM IST
सार
Indore Couple: शिलांग जानें के 11वें दिन इंदौर निवासी राजा का शव पुलिस ने बरामद किया है, लेकिन उनकी पत्नी सोमन का पता तेरहवें दिन भी नहीं चला है। हालांकि सर्चिंग टीम को एक जैकेट हाथ लगी है। क्या ये जैकेट सोनम की है? आइये जानते हैं खबर के अंदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
