Bengaluru Stampede Live: RCB के जश्न के दौरान भगदड़; 11 की मौत और 33 घायल, PM मोदी और राहुल ने जताया दुख
Bengaluru Stampede Live: बंगलूरू में आरसीबी के पहले आईपीएल खिताब जीतने के बाद आयोजित कार्यक्रम के दौरान भगदड़ मच गई। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई इस घटना में 11 लोगों की मौत और 33 लोग घायल हो गए हैं। पीएम मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर दुख जताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर कैसे मची भगदड़?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब स्टेडियम में आरसीबी टीम के सम्मान समारोह की शुरुआत होने वाली थी, तब एक साथ बड़ी संख्या में लोग अंदर जाने की कोशिश करने लगे। इससे भीड़ बेकाबू हो गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
#WATCH | Bengaluru: #RoyalChallengersBengaluru fans climb over the M Chinnaswamy Stadium walls and fences.
विज्ञापन विज्ञापन
A large number of #RoyalChallengersBengaluru fans have turned up to catch a glimpse of their champion team.
A special felicitation ceremony for all RCB players has been… pic.twitter.com/JoxHCd3RfM — ANI (@ANI) June 4, 2025
ज्यादा भीड़ पहुंचने से बिगड़ी स्थिति
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रित करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। हालात काबू में लाने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया गया। कई लोग बेहोश होकर गिर पड़े, जिन्हें एंबुलेंस से पास के अस्पतालों में पहुंचाया गया। कुछ लोगों को मौके पर ही सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की गई।
#WATCH | Karnataka police use mild force to manage the crowd outside M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru
— ANI (@ANI) June 4, 2025
A large number of #RoyalChallengersBengaluru fans have arrived here to catch a glimpse of their champion team. pic.twitter.com/rnBSTx8vEN
बंगलूरू भगदड़ पर पीएम मोदी ने जताया दुख
बंगलूरू भगदड़ की घटना पर पीएम मोदी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने कहा- 'बंगलूरू में हुई दुर्घटना वाकई दिल दहला देने वाली है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे जल्द स्वस्थ हों।'
The mishap in Bengaluru is absolutely heartrending. In this tragic hour, my thoughts are with all those who have lost their loved ones. I pray that those who are injured have a speedy recovery: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) June 4, 2025
राज्य सरकार की प्रतिक्रिया
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि 'यह एक युवा और उत्साही भीड़ थी, ऐसे में लाठीचार्ज नहीं किया जा सकता।' डीके शिवकुमार ने आगे कहा, 'मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है, मैं बाद में अस्पताल भी जाऊंगा। मैं उन डॉक्टरों को परेशान नहीं करना चाहता जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। अभी सही संख्या नहीं बताई जा सकती, हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं। हमने कार्यक्रम छोटा कर दिया, पूरा कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया। हम सब कुछ सामान्य करने की कोशिश कर रहे हैं... यहां पर लाखों लोग आए थे।
#WATCH | Bengaluru | Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says, "I have spoken to the Police Commissioner and everyone. I will also go to the hospital later. I do not want to disturb the doctors who are taking care of the patients. The exact number cannot be told now. We appeal to… pic.twitter.com/yo5cLfHYfX
— ANI (@ANI) June 4, 2025
जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ पर चश्मदीद महेश ने बताया कि, 'विराट कोहली और आरसीबी टीम को देखने के लिए बहुत से लोग आए थे। बहुत सी लड़कियों ने गेट को धक्का देकर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घुसने की कोशिश की। मैंने तीन लड़कियों को गिरते देखा, किसी ने उन्हें नहीं बचाया.. पुलिस भी असहाय थी क्योंकि बहुत सारे लोग आए थे'।
#WATCH | Bengaluru: On the stampede during victory celebrations, Mahesh, who claims to be an eyewitness, says, "Many people had come to see Virat Kohli and the RCB team. A lot of girls tried to enter the M Chinnaswamy Stadium by pushing the gate. I saw three girls falling, no one… pic.twitter.com/Llw70xKBTS
— ANI (@ANI) June 4, 2025
पहले ही जारी की गई थी ट्रैफिक एडवाइजरी
बंगलूरू पुलिस की ओर से पहले ही सलाह दी गई थी कि केवल वैध टिकट या पास रखने वालों को ही स्टेडियम में प्रवेश मिलेगा। साथ ही लोगों को निजी वाहन लाने से बचने और मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने को कहा गया था, क्योंकि पार्किंग की सुविधा सीमित है। बता दें कि, यह विशेष सम्मान समारोह कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) की तरफ से आयोजित किया गया था। पहली बार आईपीएल जीतने के बाद आरसीबी टीम के खिलाड़ी अपने प्रशंसकों से मिलने स्टेडियम पहुंचे थे।
#WATCH | A car was damaged after fans climbed over it outside the M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru
— ANI (@ANI) June 4, 2025
A large number of #RoyalChallengersBengaluru fans have turned up here to catch a glimpse of their champion team.
A special felicitation ceremony for all RCB players has been… pic.twitter.com/WuNrbo5Bzh
आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, 'राज्य सरकार को इस त्रासदी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक RCB की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने की जल्दबाजी की, जिससे यह त्रासदी हुई। राज्य सरकार ने कभी पूर्व तैयारियों की परवाह नहीं की। उन्हें प्रचार में अधिक रुचि थी। इसका नतीजा यह हुआ कि 11 से अधिक लोगों की मौत हो गई। कुछ लोग आईसीयू में हैं। मैंने कुछ पीड़ितों से बात की, अंदर कोई पुलिस नहीं थी, कोई एम्बुलेंस सुविधा नहीं थी। मुख्यमंत्री को मामले को न्यायिक जांच के लिए भेजना चाहिए।'
#WATCH बेंगलुरु: RCB की जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ पर कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने कहा, "राज्य सरकार को इस त्रासदी की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। जब पूरा देश और कर्नाटक RCB की जीत का जश्न मना रहा था, तब राज्य सरकार ने बिना किसी पूर्व तैयारी के विजय रैली निकालने… pic.twitter.com/qIUr7dk2Sd
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
#WATCH | Karnataka BJP President BY Vijayendra arrived at Bowring and Lady Curzon Hospital to meet people who were injured in the stampede in Bengaluru.
— ANI (@ANI) June 4, 2025
( Video source - BY Vijayendra office) pic.twitter.com/VFr8VgfUtM
#WATCH | Bengaluru: Karnataka BJP President BY Vijayendra arrives at Bowring and Lady Curzon Hospital to meet people who were injured in the stampede in Bengaluru.
— ANI (@ANI) June 4, 2025
He said, "More than 11 people have lost their lives. The chief minister should send the matter for a judicial… pic.twitter.com/ZoTjVaIyrX
भाजपा के दावे पर शिवकुमार की प्रतिक्रिया
वहीं भाजपा के आरोपों पर कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, 'वे आरोप लगाने के लिए वहां हैं और हम वहां बचाव करने के लिए हैं...हां, मैं अस्पताल जा रहा हूं'।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: On BJP's allegations on the stampede-like situation, Karnataka Deputy CM DK Shivakumar says, " They are there to allege and we are there to protect...yes, I am going to the hospital..." pic.twitter.com/eEs3xsSt39
— ANI (@ANI) June 4, 2025
वहीं कर्नाटक विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा एमएलसी चलवडी नारायणस्वामी ने कहा, 'यह त्रासदी सरकार की वजह से हुई। उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि कितने लोग आएंगे, क्या सावधानियां बरतनी होंगी। यह सुरक्षा में चूक है।'
#WATCH | Bengaluru: On the stampede during RCB victory celebrations, Karnataka Legislative Council LoP & BJP MLC Chalavadi Narayanaswamy says, "This tragedy happened because of the government. They had no idea about how many people would come, what precautions would have to be… pic.twitter.com/YhzBiWOMjo
— ANI (@ANI) June 4, 2025
सरकार घायलों को उचित उपचार मुहैया कराए- हरिप्रसाद
वहीं कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य बी.के. हरिप्रसाद ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'बंगलूरू में आरसीबी टीम की विजय परेड के दौरान मची भगदड़ में महिलाओं समेत 11 से अधिक लोगों की मौत की घटना बेहद चौंकाने वाली और खेदजनक है। भगदड़ में घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर है। सरकार को उन्हें उचित उपचार मुहैया कराने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं।'
ಬೆಂಗಳೂರಿನಲ್ಲಿ ಆರ್.ಸಿ.ಬಿ.ಕ್ರಿಕೆಟ್ ತಂಡದ ವಿಜಯೋತ್ಸವದ ಮೆರವಣಿಗೆಯಲ್ಲಿ ಮಹಿಳೆಯರು ಸೇರಿದಂತೆ 11ಕ್ಕೂ ಹೆಚ್ಚು ಜನರು ಕಾಲ್ತುಳಿತಕ್ಕೆ ಸಾವನ್ನಪ್ಪಿರುವ ಘಟನೆ ಸಂಭವಿಸಿರುವುದು ಅತ್ಯಂತ ಆಘಾತಕಾರಿ ಹಾಗೂ ವಿಷಾದನೀಯ.
— Hariprasad.B.K. (@HariprasadBK2) June 4, 2025
ಕಾಲ್ತುಳಿದಲ್ಲಿ ಕೆಲವು ಗಾಯಾಳುಗಳ ಸ್ಥಿತಿ ಗಂಭೀರವಾಗಿದ್ದು, ಕೂಡಲೇ ಸೂಕ್ತ ಚಿಕಿತ್ಸೆ ನೀಡಲು ಸರ್ಕಾರ ಕ್ರಮವಹಿಸಿಬೇಕು.…
बंगलूरू हादसे पर कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने ट्वीट कर लिखा, 'बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी टीम के जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में कई लोगों की जान जाने और कई के गंभीर रूप से घायल होने की खबर सुनकर हमें गहरा सदमा लगा है। इस त्रासदी के दर्द ने जीत की खुशी को भी खत्म कर दिया है। मृतकों की आत्मा को शांति मिले और घायलों और अस्पताल में इलाज करा रहे लोगों को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। ऐसी भगदड़ और भीड़ के बेकाबू होने के कारण अप्रिय घटना की आशंका के चलते टीम को विजय परेड में मार्च करने की अनुमति नहीं दी गई थी। हालांकि, स्टेडियम के पास लोगों की भीड़ के कारण मची भगदड़ के कारण यह दुर्घटना हुई। मैं जनता से अपील करता हूं कि वे समझें कि प्यार और स्नेह से ज्यादा महत्वपूर्ण जीवन है और सुरक्षा को पहली प्राथमिकता दें।'
ಬೆಂಗಳೂರಿನ ಚಿನ್ನಸ್ವಾಮಿ ಕ್ರೀಡಾಂಗಣದಲ್ಲಿ ಆರ್ಸಿಬಿ ತಂಡದ ಗೆಲುವಿನ ಸಂಭ್ರಮಾಚರಣೆ ವೇಳೆ ನೂಕುನುಗ್ಗಲು ಉಂಟಾಗಿ ಹಲವರು ಪ್ರಾಣ ಕಳೆದುಕೊಂಡು, ಮತ್ತೆ ಕೆಲವರು ಗಂಭೀರ ಗಾಯಗೊಂಡ ಸುದ್ದಿ ಕೇಳಿ ತೀವ್ರ ಆಘಾತವಾಗಿದೆ.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) June 4, 2025
ಈ ದುರಂತದ ನೋವು ಗೆಲುವಿನ ಸಂಭ್ರಮವನ್ನೂ ಅಳಿಸಿಹಾಕಿದೆ.
ಮೃತರ ಆತ್ಮಕ್ಕೆ ಶಾಂತಿ ಸಿಗಲಿ, ಗಾಯಗೊಂಡು ಆಸ್ಪತ್ರೆಯಲ್ಲಿ…
Deeply shocked by the tragic loss of lives in the stampede during the RCB victory celebrations near Chinnaswamy Stadium. A moment of joy has been eclipsed by sorrow.
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) June 4, 2025
I extend my deepest condolences to the bereaved families and wish a speedy recovery to the injured.…
#WATCH | Bengaluru stampede | "Such incidents happened in many places; I am not going to defend it by comparing them and saying that it happened here and there... 50-60 people died in Kumbh Mela. I did not criticise. If Congress criticises, then that is a different matter. Did I… pic.twitter.com/pbvQZnO6Vm
— ANI (@ANI) June 4, 2025
सीएम ने की पीड़ितों से मुलाकात और मुआवजे का एलान
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- चिन्नास्वामी स्टेडियम के निकट भगदड़ में घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए बॉरिंग और वैदेही अस्पताल का दौरा किया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि बंगलूरू में आरसीबी के जश्न में हमारी उम्मीद से कहीं ज्यादा लोग जुटे। चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 2-3 लाख से ज्यादा लोग आए, किसी को इतनी भीड़ की उम्मीद नहीं थी। आरसीबी के जश्न में मारे गए ज्यादातर लोग युवा हैं। सरकार मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देगी।
ಬೌರಿಂಗ್ ಹಾಗೂ ವೈದೇಹಿ ಆಸ್ಪತ್ರೆಗೆ ಭೇಟಿ ನೀಡಿ ಚಿನ್ನಸ್ವಾಮಿ ಕ್ರೀಡಾಂಗಣದ ಬಳಿ ಕಾಲ್ತುಳಿತಕ್ಕೆ ಸಿಲುಕಿ ಗಾಯಗೊಂಡವರ ಯೋಗಕ್ಷೇಮ ವಿಚಾರಿಸಿ, ಮೃತರ ಕುಟುಂಬದವರಿಗೆ ಸಾಂತ್ವನ ಹೇಳಿದೆ. pic.twitter.com/pX6H7qMWW0
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) June 4, 2025
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बंगलूरू में हुए हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा- आरसीबी की आईपीएल जीत के जश्न के दौरान बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास हुई दुखद भगदड़ दिल दहला देने वाली है। मैं उन परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। सभी घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इस दुख की घड़ी में, मैं बंगलूरू के लोगों के साथ खड़ा हूं। कर्नाटक सरकार को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और राहत प्रदान करनी चाहिए। यह त्रासदी एक दर्दनाक याद दिलाती है: कोई भी जश्न इंसान की जान के लायक नहीं है। सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए हर सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की जानी चाहिए और उसे सख्ती से लागू किया जाना चाहिए - जीवन हमेशा पहले आना चाहिए।
The tragic stampede near Bengaluru’s Chinnaswamy Stadium during RCB’s IPL victory celebrations is heartbreaking.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 4, 2025
My condolences to the families who lost their loved ones. Wishing a swift and full recovery to all those injured.
In this hour of grief, I stand with the people of…
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने एक्स पर लिखा- आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास भगदड़ की दुखद घटना, जिसके परिणामस्वरूप लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हुई, ने मुझे बहुत स्तब्ध कर दिया है। जश्न शुरू होने से पहले ही निर्दोष लोगों की जान चली जाना बेहद दुखद है। इस बड़ी त्रासदी का मुख्य कारण उचित योजना का अभाव और एहतियाती उपाय न करना है। कर्नाटक कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को इस आपदा की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। घायलों को सर्वोत्तम संभव उपचार सुनिश्चित करने के साथ-साथ सरकार को मृतकों के परिवारों की सहायता के लिए तुरंत पहुंचना चाहिए। मेरी चिंता है कि जश्न देखने के लिए स्टेडियम और विधान सौधा के पास एकत्र हुए क्रिकेट प्रशंसक बिना किसी घबराहट या परेशानी के सुरक्षित घर लौट जाएं। पुलिस को इस संबंध में आपातकालीन उपाय करने चाहिए और जनता की सहायता करनी चाहिए।
The tragic incident of a stampede near Bengaluru's Chinnaswamy Stadium during the RCB victory celebrations, resulting in the unfortunate death of people, has left me deeply shocked.
— ಹೆಚ್.ಡಿ.ಕುಮಾರಸ್ವಾಮಿ | H.D.Kumaraswamy (@hd_kumaraswamy) June 4, 2025
It is extremely painful to see innocent lives lost even before the celebrations could begin.
The…
यह राज्य प्रायोजित हत्या है- भाजपा प्रवक्ता
बंगलूरू भगदड़ पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, 'बंगलूरू में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में लोगों की जो दुखद मृत्यु हुई। यह राज्य प्रायोजित हत्या है। यह राज्य प्रोत्साहित हत्या है। पुलिस का बंदोबस्त कहां था? एक तरफ लोगों की मौत हो रही थी और दूसरी तरफ जश्न चलता रहा। एंबुलेंस भी नहीं थी। सामान्य व्यवस्थाएं भी नहीं थी। यह मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री के स्तर पर बहुत बड़ी चुक हुई है। उनका तुरंत प्रभाव से इस्तीफा होना चाहिए'।
#WATCH नोएडा: बेंगलुरू भगदड़ पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, "बेंगलुरू में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में लोगों की जो दुखद मृत्यु हुई। यह राज्य प्रायोजित हत्या है। यह राज्य प्रोत्साहित हत्या है। पुलिस का बंदोबस्त कहां था? एक तरफ लोगों की मौत हो रही थी और… pic.twitter.com/epk0DonLnv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
बंगलूरू शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने भगदड़ के बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का दौरा किया।
#WATCH कर्नाटक: बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने भगदड़ के बाद बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम का दौरा किया। pic.twitter.com/utKq92H4Ig
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
बंगलूरू भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है। कर्नाटक सरकार को सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे। हर किसी को पता था कि कर्नाटक के लोग मैच के परिणाम के बाद उत्साहित थे। पूरी रात लोग जश्न मना रहे थे। आज आरसीबी की टीम ने जब बंगलूरू आने का निर्णय लिया और सरकार ने उन्हें आमंत्रित किया। टीम को आमंत्रित करने से पहले सरकार को लोगों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे। जिन लोगों ने अपने परिवार के लोग खो दिए, मैं उनके लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उन्हें शक्ति दे।'
#WATCH दिल्ली: बेंगलुरू भगदड़ पर केन्द्रीय मंत्री और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी ने कहा, "यह बहुत दुखद घटना है। कर्नाटक सरकार को सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए थे। हर किसी को पता था कि कर्नाटक के लोग मैच के परिणाम के बाद उत्साहित थे। पूरी रात लोग जश्न… pic.twitter.com/EjBllffYOX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
यह कर्नाटक सरकार की असफलता है- जी. किशन रेड्डी
केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने बंगलूरू में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, 'यह कर्नाटक सरकार की असफलता है। सभी को पता था कि आज आईपीएल के बहुत सारे फैंस वहां जाएंगे लेकिन इसके बाद भी वहां कोई अच्छी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन नहीं था। इसी कारण आज इसका यह परिणाम आया है।'
#WATCH दिल्ली: केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, "यह कर्नाटक सरकार की असफलता है। सभी को पता था कि आज IPL के बहुत सारे फैंस वहां जाएंगे लेकिन इसके बाद भी वहां कोई अच्छी सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन नहीं था।… pic.twitter.com/yBSHMaltaX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
वहीं भाजपा नेता राम कदम ने बंगलूरू में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। इसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यह समय आरोप-प्रत्यारोप और कटाक्ष का नहीं है लेकिन इस बात को स्वीकार करना होगा कि अगर वहां की सरकार(कांग्रेस) और प्रशासन यदि इस पर ध्यान देता तो इन 11 लोगों की जान न जाती'।
#WATCH मुंबई: भाजपा नेता राम कदम ने बेंगलुरु में हुई भगदड़ की घटना पर कहा, "यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण हादसा है। इसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। यह समय आरोप-प्रत्यारोप और कटाक्ष का नहीं है लेकिन इस बात को स्वीकार करना होगा कि अगर वहां की सरकार(कांग्रेस) और प्रशासन यदि इस पर… pic.twitter.com/dvpnf8HH1c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 4, 2025
बंगलूरू में एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास अतिरिक्त पुलिस आयुक्त विकास कुमार ने डिवीजनल डीसीपी और अन्य अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास आज भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 33 लोग घायल हो गए।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: Visuals from M Chinnaswamy Stadium in Bengaluru. Additional Commissioner of Police Vikas Kumar briefed Divisional DCPs and other officials here.
— ANI (@ANI) June 4, 2025
A stampede took place near Chinnaswamy Stadium today, claiming the lives of 11 people and injuring 33. pic.twitter.com/oPdeSgylGS
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि, 'कल कैबिनेट बैठक को छोड़कर सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। विश्व पर्यावरण दिवस समेत कोई भी समारोह नहीं होगा'। डीके शिवकुमार ने आगे कहा, 'हमें ऐसी घटना की कभी उम्मीद नहीं थी। कोई भी राजनीतिक दल या अधिकारी ऐसा नहीं चाहता था, उन्होंने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की, लेकिन वहां बेकाबू भीड़ थी'।
#WATCH | Bengaluru Stampede | Karnataka Dy CM DK Shivakumar says, "...Tomorrow, except the cabinet meeting, all programmes have been postponed. No celebrations, including the World Environment Day..." pic.twitter.com/mIat8wPvO3
— ANI (@ANI) June 4, 2025
#WATCH | Bengaluru Stampede | Karnataka Dy CM DK Shivakumar says, " We never expected such an incident to happen. No political party or officials wanted this, they did their best, but there was an uncontrollable crowd..." pic.twitter.com/5gH9mFgakb
— ANI (@ANI) June 4, 2025
डीके शिवकुमार ने कहा, 'मैं फिर से ऑन रिकॉर्ड कह रहा हूं। मुझे अपने पुलिस अधिकारियों की सराहना करनी चाहिए... सुबह भी, वे जुलूस निकालना चाहते थे, वे हवाई अड्डे से ही एक वाहन लाना चाहते थे... पुलिस ने हमें ऐसा न करने का निर्देश दिया... इसलिए मैं हवाई अड्डे पर पहुंचा और सुनिश्चित किया कि कुछ भी गलत न हो... विधान सौध में भी हम बहुत सतर्क थे'।
#WATCH | Bengaluru Stampede | Karnataka Dy CM DK Shivakumar says, " Again I'm telling on record. I should compliment my Police officers...morning also, they wanted to have a procession, they wanted to bring a vehicle from the airport itself...Police guided us not to...that's why… pic.twitter.com/ZXUnbHqx14
— ANI (@ANI) June 4, 2025
बंगलूरू भगदड़ पर भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस नेता रिजवान अरशद ने कहा, 'भाजपा राजनीति कर सकती है, लेकिन हम राजनीति करने के लिए यहां नहीं हैं। जहां भाजपा सत्ता में है, वहां भगदड़ की सैकड़ों घटनाएं होती हैं, हम इस ओर इशारा नहीं कर रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी है और हम इसे स्वीकार करते हैं। हम जांच करेंगे और मामले की गहराई तक जाएंगे।'
#WATCH | Karnataka: On BJP's allegations about Bengaluru stampede, Congress leader Rizwan Arshad says, " BJP can do politics, but we are not here to do politics. There are hundreds of incidents of stampedes where BJP is in power, we are not pointing out that. It is our… pic.twitter.com/2gIJ4VbHJf
— ANI (@ANI) June 4, 2025
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बंगलूरू में हुए हादसे पर दुख जताया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से एक्स पर एक पोस्ट में लिखा गया- बंगलूरू के एक स्टेडियम में हुई दुखद घटना में लोगों की जान जाना दुखद और हृदय विदारक है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
The loss of lives in the tragic happening at a stadium in Bengaluru is shocking and heartbreaking. My condolences to the bereaved families and prayers for the speedy recovery of the injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) June 4, 2025
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने भी जताया दुख
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया, 'बंगलूरू में हुई दुखद भगदड़ में लोगों की मौत से मुझे गहरा दुख हुआ है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। हमें हमेशा सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और जिम्मेदारी से जश्न मनाना चाहिए।'
Deeply pained by the loss of lives at the tragic stampede in Bengaluru.
— Vice-President of India (@VPIndia) June 4, 2025
My heart goes out to the bereaved families in this hour of grief. I pray for the early recovery of the injured. Let us always remember to prioritise safety and celebrate responsibly.