फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala

Top News: पीएम आज दिल्ली को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात, चंदन गुप्ता हत्याकांड में कोर्ट आज सुनाएगी सजा

Fri, 03 Jan 2025 06:57 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 03 Jan 2025 06:57 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए 1,675 फ्लैटों, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी), सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास टाइप-2 क्वार्टर और द्वारका में 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। वहीं कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान भड़के दंगे में एबीवीपी कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि दो को बरी कर दिया। अदालत शुक्रवार को दोषियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सजा सुनाएगी। एक तरफ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। यह टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर छोड़ने उतरा है। तो दूसरी ओर जनवरी से मार्च 2025 के दौरान उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग का कहना है कि इन राज्यों में दीर्घकालीन औसत (एलपीए) के लिहाज से 86 फीसदी बारिश हो सकती है। इन राज्यों को छोड़ दिया जाए तो देश के शेष हिस्सों में जनवरी से मार्च के दौरान एलपीए की 88 से 112 फीसदी तक यानी सामान्य बारिश होने की संभावना है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Delhi: पीएम आज दिल्ली को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
युवाओं को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एक्स/@BJP4India

दिल्ली में फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें झुग्गी-झोपड़ी वासियों के लिए 1,675 फ्लैटों, नौरोजी नगर में विश्व व्यापार केंद्र (डब्ल्यूटीसी), सरोजिनी नगर में जनरल पूल आवासीय आवास टाइप-2 क्वार्टर और द्वारका में 300 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सीबीएसई के एकीकृत कार्यालय परिसर का उद्घाटन शामिल है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पढ़े पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

चंदन गुप्ता हत्याकांड: कोर्ट आज सुनाएगी सजा... छह साल बाद 28 दोषी करार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
चंदन गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। - फोटो : amar ujala

कासगंज में 26 जनवरी 2018 को तिरंगा यात्रा के दौरान भड़के दंगे में एबीवीपी कार्यकर्ता चंदन गुप्ता की हत्या के मामले में एनआईए की विशेष अदालत ने 28 आरोपियों को दोषी करार दिया है, जबकि दो को बरी कर दिया। अदालत शुक्रवार को दोषियों को वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सजा सुनाएगी। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां मुकाबला आज से

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांचवां और आखिरी टेस्ट की शुरुआत शुक्रवार से हो चुकी है। यह टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा है। फिलहाल सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे है। भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज को बराबरी पर छोड़ने उतरा है। पढ़े पूरी खबर..

Weather Update: उत्तर भारत में जनवरी से मार्च महीने के बीच सामान्य से कम होगी बारिश

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
बारिश से बदला मौसम। - फोटो : अमर उजाला।

जनवरी से मार्च 2025 के दौरान उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग का कहना है कि इन राज्यों में दीर्घकालीन औसत (एलपीए) के लिहाज से 86 फीसदी बारिश हो सकती है। इन राज्यों को छोड़ दिया जाए तो देश के शेष हिस्सों में जनवरी से मार्च के दौरान एलपीए की 88 से 112 फीसदी तक यानी सामान्य बारिश होने की संभावना है। पढ़े पूरी खबर...

Human Metapneumovirus: चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का प्रकोप तेज

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
चीन का झंडा - फोटो : ANI
कोरोना जैसी भयावह महामारी के प्रकोप को अभी तक दुनिया भुला भी नहीं पाई है कि चीन में एक और खतरनाक वायरस ने दस्तक दे दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दिनों चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का प्रकोप देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि इस खतरनाक वायरस के कारण चीन के अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इतना ही नहीं,ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के कारण मरीज बड़ी संख्या में मर भी रहे हैं। पढ़े पूरी खबर..

खात्मे का डर: आतंकी हमले कर खुद को फिर मजबूत करने में जुटा इस्लामिक स्टेट

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
इस्लामिक स्टेट। - फोटो : pti

अमेरिका के न्यू ऑर्लिन्स में एक व्यक्ति ने नए साल की सुबह जानबूझकर भीड़ वाले इलाके में ट्रक दौड़ा दिया, जिसमें कुचलकर 15 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। बाद में पता चला कि भीड़ पर जिस ट्रक को दौड़ाया गया उस पर आईएस (इस्लामिक स्टेट) का झंडा था और उसका चालक भी आईएस का आतंकी 42 वर्षीय शम्सुद्दीन जब्बार था। अलकायदा से भी हिंसक और चरमपंथी माने जाने वाले व सीरिया और इराक में आतंक फैलाने वाले कट्टरपंथी संगठन आईएस की ताकत लगातार घट रही है, फिर भी वह दुनिया भर में सफलतापूर्वक आतंकी हमलों को अंजाम दे रहा है। पढ़े पूरी खबर..

New Orleans Attack: 'ISIS का नहीं बचेगा कोई ठिकाना', राष्ट्रपति बाइडन की चेतावनी

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और घटना स्थल पर मौजूद पुलिस टीम - फोटो : एएनआई
नए साल के जश्न के दौरान न्यू ऑरलियन्स में हुए आतंकवादी हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने आईएसआईएस को लेकर सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आईएसआईएस और अन्य आतंकवादी संगठनों को समाप्त करने के लिए अपने प्रयास जारी रखेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि आईएसआईएस का कोई भी ठिकाना नहीं बचेगा। पढे पूरी खबर

यूपी: नौकरशाही में बड़ा उलटफेर, देर रात 46 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात 46 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। उच्च स्तर पर अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह का कार्यभार वापस लेकर एक बार फिर से प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिया गया है। संजय प्रसाद से गृह विभाग का दायित्व चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर वापस ले लिया गया था। तभी से यह माना जा रहा था कि उन्हें कभी भी यह चार्ज फिर से दिया जा सकता है। दीपक कुमार को वित्त व माध्यिमक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का दायित्व दिया गया है। वहीं डॉ. हरिओम पर उनके विभागीय मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी और उन्हें समाज कल्याण विभाग से व्यावसायिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है। पढ़े पूरी खबर...

Earthquake: चिली में भूकंप की वजह से कांपी धरती; रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई तीव्रता

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
हिमाचल में महसूस हुए भूकंप - फोटो : अमर उजाला

चिली में कैलामा के पास एंटोफगास्टा क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बारे में जानकारी दी। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कैलामा से 84 किमी उत्तर पश्चिम में पृथ्वी की सतह से 104 किमी की गहराई में था। हालांकि अभी तक इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है। पढ़े पूरी खबर..

पहल: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 74 तरह की जांच मुहैया कराएगा केंद्र

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 03 January 2025 Updates On Amar Ujala
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

केंद्र सरकार ने ग्रामीण भारत की सेहत सुधारने पर ध्यान केंद्रित करते हुए देशभर के स्वास्थ्य केंद्रों पर मौजूदा चिकित्सा जांच सुविधाओं में विस्तार की योजना बनाई है। इसके तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों को 74 तरह की जांच सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे एक्सरे, ईसीजी से लेकर लिवर, किडनी, ब्लड प्रोफाइल के अलावा टीबी, सिकलसेल, स्क्रब टाइफस जैसे संक्रमण की जांच की सुविधा निशुल्क उपलब्ध होगी। अभी तक इनमें से कुछ ही सुविधाएं स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलती हैं। पढ़े पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed