Human Metapneumovirus: चीन में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का प्रकोप तेज, कोरोना के पांच साल बाद इस वायरस ने डराया
कोरोना माहामारी के पांच साल बाद चीन में एक और खतरनाक वायरस के फैलने की खबर सामने आ रही है। जारी रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस ने दस्तक देकर दहशत फैला रखी है।
विस्तार
ऐसे कई वीडियो को ऑनलाइन शेयर किया गया है। इनमें अस्पतालों में भीड़ दिखाई दे रही है। यहां तक कि यह भी दावा किया जा रहा है कि चीन ने आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। HMPV में फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं।वायरस के फैलने के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।
सोशल मीडिया पोस्ट पर दी गई जानकारी
'SARS-CoV-2 (कोविड-19)' नामक एक एक्स हैंडल द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा गया कि चीन इन्फ्लूएंजा ए, एचएमपीवी, माइकोप्लाज्मा न्यूमोनिया और कोविड-19 सहित कई वायरस के मामलों में उछाल का सामना कर रहा है। अस्पताल विशेष रूप से निमोनिया और 'व्हाइट लंग' के मामलों से परेशान हैं।
⚠️ BREAKING:
— SARS‑CoV‑2 (COVID-19) (@COVID19_disease) January 1, 2025
China 🇨🇳 Declares State of Emergency as Epidemic Overwhelms Hospitals and Crematoriums.
Multiple viruses, including Influenza A, HMPV, Mycoplasma pneumoniae, and COVID-19, are spreading rapidly across China. pic.twitter.com/GRV3XYgrYX
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस का कैसा है प्रभाव
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) भी कोरोना की ही तरह से श्वसन पथ को संक्रमित करता है, हालांकि कोरोना के इतर इस वायरस के कारण ऊपरी और निचले दोनों श्वसन पथ में संक्रमण का खतरा हो सकता है।
चीन ने बचाव के लिए शुरू की तैयारी
वहीं इस मामले में चीन के रोग नियंत्रण प्राधिकरण ने शुक्रवार को बताया कि उसने अज्ञात कारणों से होने वाले निमोनिया के मामलों पर नजर रखने के लिए एक खास निगरानी प्रणाली शुरू की है। बयान में बताया गया कि सर्दियों के मौसम में श्वसन रोगों (सांस से जुड़ी बीमारियों) के मामलों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इस नई प्रणाली का उद्देश्य अधिकारियों को उन बीमारियों से निपटने में मदद करना है, जिनके कारण अभी तक समझ में नहीं आए हैं।
एक नजर विशेषज्ञों की सलाह पर
विशेषज्ञों का सुझाव है कि शिशुओं और बुजुर्गों, जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है उनमें मेटान्यूमोवायरस के कारण गंभीर बीमारी होने का खतरा अधिक होता है। इसके लक्षण आमतौर पर सामान्य फ्लू की तरह के ही होते हैं ऐसे में लोग इस संक्रमण को लेकर काफी कंफ्यूज रहते हैं।
2023 में अमेरिका में भी बढ़े थे मामले
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के कई हिस्सों में साल 2023 की शुरुआत में फिर उसी साल के मई-जून के महीनों में एचएमपीवी के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़े थे। जानकारी के अनुसार अमेरिका में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के लिए लगभग 11 प्रतिशत पीसीआर और 20 प्रतिशत एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट सकारात्मक आए थे।
महामारी से पहले के स्तर की तुलना में इसकी पॉजिटीविटी दर में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को इस वायरल संक्रमण के जोखिमों को देखते हुए बचाव के लिए उपाय करते रहने की आवश्यकता है।