IND vs AUS Highlights: दिन के खेल की अंतिम गेंद पर आउट हुए ख्वाजा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9/1; बुमराह को सफलता
{"_id":"6777199e0ef1ec297c057417","slug":"ind-vs-aus-live-cricket-score-india-vs-australia-5th-test-day-1-bgt-2024-25-sydney-scg-stadium-news-in-hindi-2025-01-03","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS Highlights: दिन के खेल की अंतिम गेंद पर आउट हुए ख्वाजा, ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 9\/1; बुमराह को सफलता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Fri, 03 Jan 2025 12:33 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 03 Jan 2025 12:33 PM IST
खास बातें
India vs Australia (IND vs AUS): भारत के लिए पांचवें टेस्ट का पहला दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहा और टीम की पहली पारी 185 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की बल्लेबाजी अच्छी नहीं रही। वहीं, स्टंप तक बुमराह ने भी ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटका देकर भारतीय कैंप को खुश होने का मौका दिया।
विज्ञापन
बुमराह
- फोटो : BCCI
लाइव अपडेट
12:33 PM, 03-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: पहले दिन का खेल खत्म
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। भारत ने पहली पारी में 185 रन बनाए, जवाब में स्टंप तक ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में एक विकेट गंवाकर नौ रन बना लिए हैं। दिन के खेल की अंतिम गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने ख्वाजा को केएल राहुल के हाथों कैच कराया। ख्वाजा के आउट होने के साथ ही स्टंप की घोषणा कर दी गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम फिलहाल 176 रन पीछे चल रही है। फिलहाल क्रीज पर सैम कोंस्टास सात रन बनाकर मौजूद थे।पहली पारी में सस्ते में आउट होने के बाद कोंस्टास और ख्वाजा ने ऑस्ट्रेलिया पारी का आगाज किया। कोंस्टास ने एक चौका लगाकर टीम को तेज शुरुआत देने की कोशिश की, लेकिन बुमराह ने ख्वाजा को आउट कर भारतीय कैंप को खुश होने का मौका दिया। इससे पहले, भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके।
इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। नीतीश रेड्डी खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।
12:17 PM, 03-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू
भारत को पहली पारी में ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी शुरू हो गई है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा और सैम कोंस्टास पारी का आगाज करने उतरे हैं, जबकि भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
विज्ञापन
12:05 PM, 03-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारतीय टीम ऑलआउट
भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमट गई। भारतीय टीम 72.2 ओवर ही खेल सकी। टीम के लिए ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 40 रन बनाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा ने 26 रन, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 रन, शुभमन गिल 20 रन, विराट कोहली 17 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बना सके। इनके अलावा बाकी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। केएल राहुल चार रन, प्रसिद्ध कृष्णा तीन रन और मोहम्मद सिराज तीन रन बना सके। नीतीश रेड्डी खाता नहीं खोल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से स्कॉट बोलैंड ने चार विकेट झटके, जबकि मिचेल स्टार्क को तीन विकेट मिले। पैट कमिंस ने दो विकेट लिया, जबकि नाथन लियोन को एक विकेट मिला।11:40 AM, 03-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को नौवां झटका
भारत को 168 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा को स्टार्क ने कैच आउट कराया। वह तीन रन बना सके। फिलहाल जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज क्रीज पर हैं।11:26 AM, 03-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को आठवां झटका
भारत को 148 के स्कोर पर आठवां झटका लगा। वॉशिंगटन सुंदर को विकेट के पीछे कैच आउट दिया गया। हालांकि, ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया। इसके बाद तीसरे अंपायर ने फैसला बदलते हुए सुंदर को आउट दिया। स्निकोमीटर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिलहाल जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं।11:03 AM, 03-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत को सातवां झटका
भारत को 134 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने रवींद्र जडेजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 26 रन बना सके। फिलहाल वॉशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं। भारतीय टीम सिडनी टेस्ट के पहले दिन ही मुश्किल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:30 AM, 03-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: भारत के छह विकेट गिरे
भारत को 120 के स्कोर पर छठा झटका लगा। स्कॉट बोलैंड ने कहर बरपाते हुए पारी के 57वें ओवर में लगातार दो गेंद पर ऋषभ पंत और नीतीश रेड्डी को आउट किया। पंत फिर खराब शॉट खेलकर आउट हुए। उन्हें बोलैंड ने ओवर की चौथी गेंद पर कमिंस के हाथों कैच कराया। वहीं, इसकी अगली गेंद पर बोलैंड ने नीतीश रेड्डी को स्लिप में कैच कराया। पंत 40 रन बना सके। वहीं, नीतीश खाता नहीं खोल पाए। फिलहाल जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज पर हैं। पंत ने जडेजा के साथ पांचवें विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई थी।10:13 AM, 03-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी
तीसरे सत्र का खेल जारी है। फिलहाल पंत और जडेजा क्रीज पर हैं। दोनों से बड़ी पारी की उम्मीद है। भारत ने चार विकेट गंवाकर 117 रन बना लिए हैं।09:45 AM, 03-Jan-2025
IND vs AUS Live Score: चायकाल
पहले दिन चायकाल तक भारत ने चार विकेट गंवाकर 107 रन बना लिए हैं। फिलहाल ऋषभ पंत 32 रन और रवींद्र जडेजा 11 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों के बीच अब तक 35 रन की साझेदारी हो चुकी है। पहले सत्र में 57 रन बने थे, जबकि दूसरे सत्र में 50 रन बने। दोनों सत्रों में 25-25 ओवर का खेल हुआ। पहले सत्र में भारत ने तीन विकेट गंवाए थे, जबकि दूसरे सत्र में एक विकेट गिरा। यशस्वी जायसवाल 10 रन, केएल राहुल चार रन, शुभमन गिल 20 रन और विराट कोहली 17 रन बनाकर आउट हुए। शीर्ष चार बल्लेबाज मिलकर 51 रन ही बना सके। पंत पिछले दो घंटे से बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह दूसरे सत्र के शुरुआत में बल्लेबाजी के लिए आए थे और अब तक हैं। उनसे काफी उम्मीदें हैं।09:32 AM, 03-Jan-2025