Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Report Crop-harvesting machines are becoming a threat workers health posing risk of lung diseases

रिपोर्ट: फसल कटाई की मशीनें बन रहीं मजदूरों की सेहत की दुश्मन, फेफड़ों की बीमारियों का खतरा

Fri, 13 Nov 2026 05:49 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Nov 2026 05:49 AM IST
सार

कंबाइन हार्वेस्टर के ऑपरेटर के आसपास पीएम-10 का स्तर तय सीमा से 37 गुना तक ज्यादा...अब फिल्टर लगाने की तैयारी 
 

विज्ञापन
Report Crop-harvesting machines are becoming a threat workers health posing risk of lung diseases
खेत पर फसल की कटाई करता कंबाइन चालक।

विस्तार

खेतों में फसल की कटाई का काम तेज करने वाली कंबाइन हार्वेस्टर मशीनें मजदूरों के फेफड़ों के लिए खतरा है। मशीन से उड़ने वाली फसल, भूसे और मिट्टी की धूल के साथ फफूंद के कण और दूसरे जैविक तत्व मजदूरों की सांस के जरिये शरीर में पहुंचते हैं। लंबे समय तक इनके संपर्क में रहने से लगातार खांसी, सांस फूलने, दमा और फेफड़ों की दूसरी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लंग्स कैंसर का भी खतरा है। इस समस्या को देखते हुए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने मशीनों पर काम करने वाले ऑपरेटरों और सहायकों की सेहत पर शोध कराने की पहल की है। इसके तहत धूल को रोकने के लिए मशीनों में कम खर्च वाले उपाय भी विकसित किए जाएंगे।
विज्ञापन


भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (आईएआरआई), नई दिल्ली के वैज्ञानिकों ने गेहूं की कटाई के समय कंबाइन हार्वेस्टर ऑपरेटर के सांस लेने वाले क्षेत्र में धूल के कणों की मात्रा मापी। अध्ययन में सांस के जरिये अंदर जा सकने वाले कुल धूल कणों की औसत मात्रा 9,500 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज की गई। छाती तक पहुंच सकने वाले कणों की मात्रा 4,150 और फेफड़ों के गहरे हिस्से तक पहुंच सकने वाले कणों की मात्रा 940 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर थी। अध्ययन में पीएम-10 की औसत मात्रा 3,722, पीएम2.5 की 453 और पीएम-1 की 120 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर मिली। शोधकर्ताओं के मुताबिक, पीएम-10 और पीएम-2.5 का स्तर तय मानकों से क्रमशः रोजाना के आधार पर 37 और आठ गुना तथा सालाना आधार पर 62 और 11 गुना अधिक था।
विज्ञापन


आईसीएमआर के मुताबिक, मशीनों पर काम करने वाले ऑपरेटर और सहायक लंबे समय तक खुले प्लेटफॉर्म पर काम करते हैं। इस दौरान वे फसल और भूसे की धूल, मिट्टी से आने वाले खनिज कण, फफूंद के बीजाणु और एंडोटॉक्सिन जैसे तत्वों के संपर्क में रहते हैं। एंडोटॉक्सिन कुछ बैक्टीरिया से जुड़ा ऐसा तत्व है, जो शरीर में सूजन और दूसरी प्रतिक्रियाएं पैदा कर सकता है। मजदूरों को खांसी, सीने में जकड़न, नाक में जलन, आंखों में सूजन या जलन और सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई सीजन तक काम करने से बीमारी गंभीर हो सकती है
आईसीएमआर ने आशंका जताई है कि लगातार कई फसल सीजन तक ऐसी धूल के संपर्क में रहने से पुरानी ब्रोंकाइटिस, काम के कारण होने वाला दमा और सीओपीडी जैसी बीमारियों का खतरा हो सकता है। कुछ मजदूरों में हाइपरसेंसिटिविटी न्यूमोनाइटिस भी हो सकता है। यह फेफड़ों में सूजन पैदा करने वाली बीमारी है।


मशीनों में फिल्टर वाला केबिन लगाने की तैयारी...परिषद ऐसे उपाय पर काम करेगी, जिनसे मशीन चलाते समय मजदूरों तक धूल पहुंचने से रोकी जा सके। इसके लिए खुले प्लेटफॉर्म वाली मशीनों में कम खर्च वाले बंद केबिन लगाने का विकल्प शामिल है। इन केबिन में हवा को साफ करने वाले फिल्टर होंगे और अंदर हवा का दबाव बाहर से थोड़ा अधिक रखा जाएगा, ताकि धूल भीतर न आ सके। मशीन पर धूल का स्तर बताने वाले सस्ते सेंसर लगाने और धूल बढ़ने पर चेतावनी देने की व्यवस्था पर भी शोध होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed