यूपी: नौकरशाही में बड़ा उलटफेर, देर रात 46 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर, संजय प्रसाद की गृह विभाग में वापसी
46 IAS transferred in UP: यूपी की नौकरशाही में गुरुवार देर रात बड़ा उलटफेर हुआ। शासन ने एक साथ 46 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया। इनमें कई बड़े नाम शामिल हैं।
विस्तार
योगी सरकार ने गुरुवार की देर रात 46 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं। उच्च स्तर पर अधिकारियों के दायित्वों में बड़ा बदलाव किया गया है। अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार से गृह का कार्यभार वापस लेकर एक बार फिर से प्रमुख सचिव संजय प्रसाद को दिया गया है। संजय प्रसाद से गृह विभाग का दायित्व चुनाव के दौरान आयोग के निर्देश पर वापस ले लिया गया था। तभी से यह माना जा रहा था कि उन्हें कभी भी यह चार्ज फिर से दिया जा सकता है। दीपक कुमार को वित्त व माध्यिमक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का दायित्व दिया गया है। वहीं डॉ. हरिओम पर उनके विभागीय मंत्री की नाराजगी भारी पड़ी और उन्हें समाज कल्याण विभाग से व्यावसायिक शिक्षा विभाग में भेजा गया है।
दीपक कुमार अपर मुख्य सचिव वित्त, संस्थागत वित्त, वाह्य सहायतित परियोजनाएं, माध्यमिक शिक्षा, गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग व वित्त आयुक्त से गृह गोपन, वीजा, पासपोर्ट तथा सतर्कता विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें वित्त व माध्यमिक शिक्षा के साथ बेसिक शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एल वेंकटेश्वरलू प्रमुख सचिव परिवहन, अध्यक्ष राज्य सड़क परिवहन निगम, महानिदेशक प्रशाएन एवं प्रबंधन अकादमी तथा महानिदेशक दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान से प्रमुख सचिव समाज कल्याण तथा सैनिक कल्याण, प्रबंध निदेशक यूपीसिडको, निदेशक अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान और निदेशक छत्रपति शाहू जी महाराज शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
ट्रांसफर लिस्ट
राजेश कुमार प्रथम को प्रतीक्षरत से प्रमुख सचिव होमगार्ड बनाया गया
संजय कुमार को अतिरिक्त प्रभार भी
माला श्रीवास्तव निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को सचिव भूतत्व बनाया गया
माला श्रीवास्तव निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को सचिव भूतत्व बनाया गया है। साथ में निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म का दायित्व भी दिया गया है। डा. रूपेश कुमार महानिरीक्षक को वर्तमान पद के साथ प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादउन निगम लिमिटेड तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कार्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वैभव श्रीवास्तव को विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग से सचिव गृह बनाया गया है। अजीत कुमार विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से सचिव कृषि विभाग, राजेश कुमार द्वितीय विशेष सचिव खेल से आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन बनाया गया है।
और भी महत्वपूर्ण बदलाव हुए
डा. अखिलेश कुमार मिश्रा संयुक्त सचिव राज्य निर्वाचन आयुक्त से अपर राज्य निर्वाचन आयुक्त, डा. अनिल कुमार निदेशक सूडा को सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम विभाग के पद पर तैनाती देते हुए सूडा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डा. हीरा लाल विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग से स्टेट नोडल ऑफिसर प्रधानमंत्री कृषि संचाई योजना बनाए गए हैं। अनिल कुमार सिंह विशेष सचिव गृह तथा कारागार प्रशासन से सचिव गृह, अटल कुमार राय निदेशक पंचायती राज से सचिव पंचायती राज बनाए गए हैं तथा निदेशक पंचायती राज का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नरेंद्र प्रसाद पांडेय विशेष सचिव कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा से सचिव ग्राम्य विकास विभाग बनाए गए हैं। डा. चंद्र भूषण विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से प्रबंध निदेशक पीसीएफ, अनिल कुमार सिंह अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक बैंकिंग सहकारी समतियां को निबंधक सहकारी समितियां का अतिरक्त प्रभार दिया गया है। राम्य आर विशेष सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभ्ज्ञाग को विशेष सचिव वन पर्यावरण एवं जवायु परिवत्रन विभाग बनाया गया है।