फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Weather Update Imd Predict North India to Receive Below-Normal Rainfall Cold Wave to Increase

Weather Update: उत्तर भारत में जनवरी से मार्च महीने के बीच सामान्य से कम होगी बारिश, शीतलहर वाले दिन बढ़ेंगे

Fri, 03 Jan 2025 05:33 AM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 03 Jan 2025 05:33 AM IST
सार

उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू - कश्मीर और लद्दाख में जनवरी माह के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह एलपीए के 122 फीसदी से अधिक हो सकती है।

विज्ञापन
Weather Update Imd Predict North India to Receive Below-Normal Rainfall Cold Wave to Increase
सर्दी को लेकर मौसम विभाग की भविष्यवाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनवरी से मार्च 2025 के दौरान उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका जताई गई है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है। विभाग का कहना है कि इन राज्यों में दीर्घकालीन औसत (एलपीए) के लिहाज से 86 फीसदी बारिश हो सकती है। इन राज्यों को छोड़ दिया जाए तो देश के शेष हिस्सों में जनवरी से मार्च के दौरान एलपीए की 88 से 112 फीसदी तक यानी सामान्य बारिश होने की संभावना है।

विज्ञापन


जनवरी के दौरान उत्तर भारत में सामान्य से अधिक बारिश होगी
उत्तर भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू - कश्मीर और लद्दाख में जनवरी माह के दौरान सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह एलपीए के 122 फीसदी से अधिक हो सकती है। 1971से 2020 के  दौरान उत्तर भारत में जनवरी में बारिश का एलपीए लगभग 49.0 मिमी है। इसके अलावा जनवरी के दौरान पूरे देश में भी सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है। यह दीर्घकालीन औसत से 118 फीसदी ज्यादा हो सकती है। जनवरी के दौरान पूरे देश में बारिश का एलपीए लगभग 17.1 मिमी है। उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर तथा मध्य भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


शीतलहर वाले दिन बढ़ेंगे
जनवरी के महीने में मध्य भारत के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में शीत लहर वाले दिनों के सामान्य से अधिक रहने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed