Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi book Who was that associate of Charles Sobhraj for whom Indira sent food to the prison

सोनिया गांधी की किताब का किस्सा: कौन थी चार्ल्स शोभराज की वह साथी, जिसके लिए इंदिरा ने जेल में भिजवाया खाना?

Fri, 13 Nov 2026 06:05 AM IST
नितिन गौतम अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 13 Nov 2026 06:05 AM IST
सार

सोनिया गांधी अपनी किताब को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपनी किताब में उन्होंने एक किस्सा साझा किया है, जिसमें कुख्यात चार्ल्स शोभराज की ऑस्ट्रेलियाई साथी का जिक्र किया है। 

विज्ञापन
Sonia Gandhi book Who was that associate of Charles Sobhraj for whom Indira sent food to the prison
सोनिया गांधी के संस्मरणों की किताब - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी इन दिनों अपनी किताब बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव को लेकर काफी चर्चा में हैं। किताब में उन्होंने 1978 के क्रिसमस से जुड़ा एक किस्सा साझा किया है। इसमें कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज की ऑस्ट्रेलियाई साथी का भी जिक्र है। सोनिया के मुताबिक, उस महिला के लिए उनकी सास और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने जेल में खाना भिजवाया था। सोनिया लिखती हैं कि 1978 में क्रिसमस के दिन इंदिरा गांधी दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थीं। जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद उन्हें एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और करीब एक सप्ताह जेल में रहना पड़ा था। इस दौरान सोनिया रोज उनसे मिलने जेल जाती थीं। 
विज्ञापन


सोनिया बताती हैं कि क्रिसमस उनके परिवार के लिए हमेशा खास दिन रहा है। जब इंदिरा जेल में थीं, तब सोनिया उनके लिए घर का बना खाना लेकर गई थीं। इंदिरा ने उनसे कहा कि एक ऑस्ट्रेलियाई महिला कैदी के लिए भी अतिरिक्त खाना ले आएं। यह महिला चार्ल्स शोभराज की साथी थी। उसे थाईलैंड, नेपाल व भारत में पर्यटकों की हत्या का दोषी ठहराया था। एजेंसी
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई महिला पर इंदिरा को आई थी दया
सोनिया के अनुसार, उनकी सास को उस ऑस्ट्रेलियाई महिला पर दया आ गई थी। जेल में इंदिरा के साथ समय बिताने के बाद सोनिया ने राजीव और बच्चों के साथ दोपहर का खाना खाया। खास बात यह रही कि अगले ही दिन इंदिरा जेल से रिहा हो गईं और घर लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन थी वह महिला कैदी?
सोनिया गांधी ने किताब में उस युवती का नाम नहीं लिखा है, बल्कि उसे एक 'ऑस्ट्रेलियाई लड़की' के रूप में याद किया है। हालांकि, ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई 1976 में चार्ल्स के साथ उसकी कनाडाई प्रेमिका मैरी-आंद्रे लेक्लर्क को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में रखा गया था। वह अक्सर चोरी किए गए ऑस्ट्रेलियाई पासपोर्ट का इस्तेमाल कर यात्रा करती थी। 


मेरी मां को सच कहने का हक : प्रियंका
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, मेरी मां को अपनी किताब में सच बताने का पूरा अधिकार है। भाजपा की प्रतिक्रिया के बारे में पूछे जाने पर प्रियंका ने कहा, सोनिया गांधी अपनी कहानी बता रही हैं। मैं खुश हूं कि भाजपा नेता उसे पढ़ रहे हैं। भाजपा ने आरोप लगाया था कि सोनिया ने किताब में आपातकाल को सही ठहराने और सिख विरोधी दंगों में दिवंगत पति राजीव गांधी को आरोपों से बचाने की कोशिश की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed