{"_id":"67772f1fb4f7392bb6020340","slug":"earthquake-of-magnitude-6-2-strikes-chile-know-all-updates-in-hindi-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake: चिली में भूकंप की वजह से कांपी धरती; रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई तीव्रता","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Earthquake: चिली में भूकंप की वजह से कांपी धरती; रिक्टर स्केल पर 6.2 दर्ज की गई तीव्रता
Fri, 03 Jan 2025 05:58 AM IST
शिव शुक्ला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलामा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलामा
Published by: शिव शुक्ला
Updated Fri, 03 Jan 2025 05:58 AM IST
सार
चिली में कैलामा के पास 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बारे में जानकारी दी। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कैलामा से 84 किमी उत्तर पश्चिम में था।
विज्ञापन
चिली में महसूस हुए भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चिली में कैलामा के पास एंटोफगास्टा क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का भूकंप आया है। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस बारे में जानकारी दी। ईएमएससी ने बताया कि भूकंप का केंद्र कैलामा से 84 किमी उत्तर पश्चिम में पृथ्वी की सतह से 104 किमी की गहराई में था। हालांकि अभी तक इसकी वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं आई है।
विज्ञापन
कैसे आता है भूकंप?
भूकंप के आने की मुख्य वजह धरती के अंदर प्लेटों का टकराना है। धरती के भीतर सात प्लेट्स होती हैं जो लगातार घूमती रहती हैं। जब ये प्लेटें किसी जगह पर आपस में टकराती हैं, तो वहां फॉल्ट लाइन जोन बन जाता है और सतह के कोने मुड़ जाते हैं। सतह के कोने मुड़ने की वजह से वहां दबाव बनता है और प्लेट्स टूटने लगती हैं। इन प्लेट्स के टूटने से अंदर की एनर्जी बाहर आने का रास्ता खोजती है, जिसकी वजह से धरती हिलती है और हम इसे भूकंप मानते हैं।
विज्ञापन
भूकंप की तीव्रता
रिक्टर स्केल पर 2.0 से कम तीव्रता वाले भूकंप को माइक्रो कैटेगरी में रखा जाता है और यह भूकंप महसूस नहीं किए जाते। रिक्टर स्केल पर माइक्रो कैटेगरी के 8,000 भूकंप दुनियाभर में रोजाना दर्ज किए जाते हैं। इसी तरह 2.0 से 2.9 तीव्रता वाले भूकंप को माइनर कैटेगरी में रखा जाता है। ऐसे 1,000 भूकंप प्रतिदिन आते हैं इसे भी सामान्य तौर पर हम महसूस नहीं करते। वेरी लाइट कैटेगरी के भूकंप 3.0 से 3.9 तीव्रता वाले होते हैं, जो एक साल में 49,000 बार दर्ज किए जाते हैं। इन्हें महसूस तो किया जाता है लेकिन शायद ही इनसे कोई नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन
लाइट कैटेगरी के भूकंप 4.0 से 4.9 तीव्रता वाले होते हैं जो पूरी दुनिया में एक साल में करीब 6,200 बार रिक्टर स्केल पर दर्ज किए जाते हैं। इन झटकों को महसूस किया जाता है और इनसे घर के सामान हिलते नजर आते हैं। हालांकि इनसे न के बराबर ही नुकसान होता है।