राजस्थान में नाटकीय घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रुख ने हाईकमान को भी चौंका दिया है। गहलोत के वफादार माने जाने वाले विधायकों ने अपने इस्तीफे रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को सौंप दिए। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस से किनारा कर चुके गुलाम नबी आजाद सोमवार 26 सितंबर को जम्मू में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले की दौड़ के लिए दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत छात्र कोर्स व कॉलेज की वरीयता भर सकेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Amar Ujala Top News: राजस्थान में संकट गहराया, गुलाम नबी आज कर सकते हैं नई पार्टी की घोषणा, पढ़ें अहम खबरें
राजस्थान में कांग्रेस का संकट गहराया
राजस्थान में नाटकीय घटनाक्रम के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के रुख ने हाईकमान को भी चौंका दिया है। गहलोत के वफादार माने जाने वाले विधायकों ने अपने इस्तीफे रविवार रात विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी को सौंप दिए।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
गुलाम नबी आजाद आज कर सकते हैं नई पार्टी की घोषणा
पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस से किनारा कर चुके गुलाम नबी आजाद सोमवार 26 सितंबर को जम्मू में अपनी नई पार्टी के नाम की घोषणा कर सकते हैं। आजाद ने रविवार को जम्मू पहुंचकर अपने करीबी नेताओं से लंबी चर्चा की। पार्टी के नाम के अलावा वर्तमान सियासी हालात पर दिन भर चर्चा हुई।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
दाखिले की दौड़ का दूसरा चरण आज से
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में दाखिले की दौड़ के लिए दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके तहत छात्र कोर्स व कॉलेज की वरीयता भर सकेंगे। यह प्रक्रिया 10 अक्तूबर तक चलेगी। इसके बाद सीट आवंटन शुरू किया जाएगा। डीयू की छात्रों को सलाह है कि छात्र अधिक से अधिक कोर्स व कॉलेज का चयन करें, इससे छात्रों के दाखिले की संभावना बढ़ेगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर...
आज से शारदीय नवरात्रि शुरू
हिंदू धर्म में कई व्रत और त्योहार मनाए जाते हैं। इन त्योहारों और व्रतों का विशेष महत्व है। हिंदू धर्म में देवी देवताओं की पूजा अर्चना होती है। इन्हीं में एक से महत्वपूर्ण पर्व नवरात्रि का है। नवरात्रि देवी मां से जुड़ा पर्व है, जिसमें 9 दिन तक माता के नौ स्वरूपों की पूजा अर्चना की जाती है।
यहां पढ़ें पूरी खबर...