फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   National Updates 15th Sept BCCI Asia Cup Rajeev Shukla Bengal Sub inspector death north east west south news

न्यूज डायरी: राजीव शुक्ला बोले- एशिया कप ट्रॉफी पर फैसला पहले हो चुका था; बंगाल में बैरक से एसआई का शव बरामद

Tue, 15 Sep 2026 07:39 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 15 Sep 2026 07:39 AM IST
विज्ञापन
National Updates 15th Sept BCCI Asia Cup Rajeev Shukla Bengal Sub inspector death north east west south news
आज की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

भारत ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए विमेंस एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन के हाथों ट्रॉफी नहीं ली। इस मामले में बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, ट्रॉफी को लेकर हमने आपस में बात करके पहले ही तय कर लिया था कि नकवी के हाथों ट्रॉफी नहीं ली जाएगी। इस पर किसी ने कोई आपत्ति नहीं जताई और हमने अपनी टीम को भी इसकी जानकारी दे दी थी। शुक्ला ने कहा, फाइनल मैच खत्म होने के बाद जिन लोगों को पुरस्कार दिया जाना था, उन्हें देकर कार्यक्रम पूरा किया गया। इस दौरान कोई मनमुटाव, झगड़ा या टकराव नहीं हुआ। मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया और एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी एक साथ नजर आए। नकवी से मुलाकात पर सैकिया ने कहा, मैच के दौरान जो भी आया, मुझसे मिला; कोई मेरे बगल में बैठा, फिर राजीव शुक्ला आए और मेरे साथ बैठे। नकवी भी आए और डिप्टी चेयरमैन खालिद के बगल में बैठे। यह एक सामान्य परंपरा है, जब भी कोई आता है, हम सभी से मिलते हैं और बातचीत करते हैं। इस मामले में राजीव शुक्ला ने बीसीसीआई सचिव का समर्थन करते हु्ए कहा, मैच के दौरान सभी लोग एक साथ बैठते हैं। इसमें आलोचना नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


उत्तर 24 परगना जिले में सब-इंस्पेक्टर की संदिग्ध मौत, बैरक में मिला शव
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हाबड़ा पुलिस स्टेशन के बैरक में एक सब-इंस्पेक्टर का शव रहस्यमय परिस्थितियों में मिला। मृतक की पहचान हाबड़ा पुलिस स्टेशन में तैनात और दक्षिण 24 परगना जिले के महेशतला क्षेत्र के निवासी विश्वनाथ सेन के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सेन रविवार की रात ड्यूटी पर थे और उनके व्यवहार में कोई असामान्य या चौंकाने वाली बात नहीं दिखी थी। हालांकि, सोमवार को बैरक में उनके आवंटित कमरे में उनका शव लटका हुआ मिला। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार को कमरे का दरवाजा काफी देर तक बंद रहने पर उनके कुछ सहकर्मियों ने दरवाजा खटखटाया। जवाब न मिलने पर उन्हें संदेह हुआ। दरवाजा तोड़ने पर सेन का शव कमरे की छत से लटकता पाया गया। स्थानीय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत का कारण विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन

बिग बैंग के 28 करोड़ साल बाद ही चमक रही थी यह आकाशगंगा
जेम्स वेब अंतरिक्ष दूरबीन ने ब्रह्मांड के इतिहास में अब तक की सबसे दूर की आकाशगंगा खोजी है। एमओएम-जेड14 नाम की यह आकाशगंगा बिग बैंग के करीब 28 करोड़ साल बाद अस्तित्व में थी। 

चंद्रमा की ओट में कुछ पल छिप ओझल हुआ चमकदार शुक्र ग्रह 
सोमवार की शाम आकाश में एक अत्यंत दुर्लभ और विहंगम खगोलीय घटना दर्ज की गई। सौर मंडल के दो सबसे चमकदार पिंडों, चंद्रमा और शुक्र ग्रह का एक अनोखा संगम बिना टेलीस्कोप के देखने को मिला।

बंगलूरू : आठवीं के छात्र से 11.5 लाख का सोना, 6 लाख नकद लूटे
कर्नाटक के बागलागुंटे इलाके में 14 वर्षीय कक्षा आठ के छात्र को धमकाकर 6 लाख रुपये नकद और 150 ग्राम सोने के आभूषण वसूलने का मामला सामने आया है। सोने की कीमत 11.5 लाख आंकी गई है। पुलिस ने 10 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, फरवरी में आरोपी ने छात्र से दोस्ती कर इलेक्ट्रिक वाहन क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया और पैसे मांगे। बाद में चाकू दिखाकर उसे और उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दी गई और इसी डर वश छात्र कई महीनों तक आरोपियों को नकदी व सोने के आभूषण देता रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed