Top Headlines: राहुल गांधी 'वोट चोरी' पर आक्रामक; अदाणी को सेबी की क्लीन चिट; WAC में नीरज चोपड़ा को निराशा
Rahul Gandhi: 'देश के युवा, जेन-जी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, मैं उनके साथ'; वोट चोरी रार पर राहुल का बड़ा बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कहा गया है कि देश के युवा, छात्र और जेन जी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। राहुल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। राहुल गांधी के इस पोस्ट में 'जेन जी' के इस्तेमाल पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है। दरअसल, पड़ोसी देश नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद इसी हफ्ते सत्ता परिवर्तन हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...
हिंडनबर्ग मामले में अदाणी समूह को शेयर बाजार नियामक सेबी से बड़ी राहत मिली है। सेबी ने गुरुवार को अरबपति गौतम अदाणी और उनकी समूह कंपनियों, जिनमें अदाणी पोर्ट्स और अदाणी पावर शामिल हैं, के खिलाफ अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की ओर से लगाए गए स्टॉक हेरफेर के आरोपों को खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा का विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुष भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल में प्रदर्शन निराशाजनक रहा। नीरज इस चैंपियनशिप में अपने खिताब का बचाव करने उतरे थे, लेकिन उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके और 84.03 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से आठवें स्थान पर रहे। पढ़ें पूरी खबर...
सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ उद्योगपति समूह की कंपनियों आरसीएफएल और आरएचएफएल, यस बैंक और बैंक के पूर्व सीईओ राणा कपूर के परिवार की कंपनियों के बीच कथित धोखाधड़ी वाले लेनदेन को लेकर गुरुवार को आरोपपत्र दाखिल किया। अधिकारियों ने बताया कि इन लेनदेन से बैंक को 2,796 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। पढ़ें पूरी खबर...
झारखंड में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने एक कार्यक्रम में ऑपरेशन सिंदूर पर भी बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 7 मई को पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर हमले को आधी रात 1 से 1:30 बजे के बीच क्यों अंजाम दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के मनाली में बारिश-बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मगर, इस दौरान उन्हें लोगों की नाराजगी से दो-चार होना पड़ा। बारिश-बाढ़ पीड़ितों ने 'कंगना वापस जाओ' के नारे लगाए। पढ़ें पूरी खबर...
तुर्किये ने चेतावनी दी है कि साइप्रस की तरफ से इस्राइल से एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने का कदम द्वीप पर शांति और स्थिरता को खतरे में डाल सकता है। तुर्किये रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि यह कदम द्वीप पर मौजूद नाजुक संतुलन को बिगाड़ सकता है और 'खतरनाक परिणाम' सामने ला सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
गांधीनगर में गुरुवार तड़के एक बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू हुई, जिसमें प्रशासन ने साबरमती नदी के किनारे सरकारी जमीन पर बने सैकड़ों अवैध ढांचों को गिराना शुरू किया। इस मेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान में करीब 700 अवैध निर्माणों की पहचान की गई है। पढ़ें पूरी खबर...
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ प्रबंधक पर 232 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगा है। वहीं सीबीआई ने अफसर के खिलाफ जयपुर हवाई अड्डे पर अपने कार्यकाल के दौरान प्राधिकरण के खातों से 18.12 करोड़ रुपये की हेराफेरी का नया मामला दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर...
खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति स्थापित करने वाली याचिका खारिज करने और सुनवाई के दौरान दिए गए बयानों के विरोध पर सीजेआई बीआर गवई ने जवाब दिया है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने याचिका खारिज करते हुए कहा था कि याचिका में प्रचार हित से ज्यादा कुछ नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने आज शाम करीब साढ़े चार बजे एक नोटिस जारी किया था। इस नोटिस में एमसीसी ने काउंसलिंग के दूसरे राउंड के सीट आवंटन परिणाम में गड़बड़ी की जानकारी दी और परिणाम को स्थगित करने की बात कही थी। गौरतलब है कि सीट आवंटन परिणाम आज सुबह 11.40 बजे जारी किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...
सुप्रीम कोर्ट ने आनंद कारज विवाह या सिख विवाह के पंजीकरण के लिए प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। शीर्ष अदालत ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश दिया है कि वह चार महीने में विवाह पंजीकरण नियमों को अधिसूचित करें। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धर्मनिरपेक्ष ढांचे में जो धार्मिक पहचान का सम्मान करता है और नागरिक समानता सुनिश्चित करता है। पढ़ें पूरी खबर...
अभिनेता सलमान खान इन दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 19' को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा वे अपनी आगामी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवां' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। टाइट शेड्यूल के बीच वे इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में भाईजान लद्दाख में फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे। लद्दाख का शेड्यूल पूरा कर वे मुंबई वापस लौट आए हैं और बदले हुए लुक में नजर आए हैं। पढ़ें पूरी खबर...