फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rahul Gandhi youth Gen Z of country will protect democracy Congress MP amid vote theft controversy know detail

Rahul Gandhi: 'देश के युवा, जेन-जी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे, मैं उनके साथ'; वोट चोरी रार पर राहुल का बड़ा बयान

Thu, 18 Sep 2025 07:24 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 18 Sep 2025 07:24 PM IST
सार

Rahul Gandhi On Gen Z: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि 'देश के युवा, देश के छात्र, देश की जेन जी संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं।' 

विज्ञापन
Rahul Gandhi youth Gen Z of country will protect democracy Congress MP amid vote theft controversy know detail
जेन-जी बचाएंगे संविधान- राहुल गांधी का बयान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कहा गया है कि देश के युवा, छात्र और जेन जी लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। राहुल ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा कि मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। राहुल गांधी के इस पोस्ट में 'जेन जी' के इस्तेमाल पर सबसे अधिक चर्चा हो रही है। दरअसल, पड़ोसी देश नेपाल में जेन-जी आंदोलन के बाद इसी हफ्ते सत्ता परिवर्तन हुआ है। बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज ही वोट चोरी के अपने दावे को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की है। इस दौरान उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर 'वोट चोरों' और लोकतंत्र को बर्बाद करने वाले लोगों को बचाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi vs EC: 'ज्ञानेश कुमार वोट चोरों को बचा रहे, सबूतों पर कोई भ्रम नहीं', राहुल का सीईसी पर बड़ा आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों चर्चा में 'जेन-जी' शब्द
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में लिखा है कि देश की जेन जी संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। कांग्रेस नेता ने अपने पोस्ट जेन-जी का जिक्र किया है, हालांकि ये कोई नया शब्द नहीं है। लेकिन ये इन दिनों काफी चर्चा में है, दरअसल हाल ही में हमारे पड़ोसी देश नेपाल में बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन के बाद सत्ता परिवर्तन हुआ है। इस सत्ता परिवर्तन के पीछे जेन-जी का विरोध-प्रदर्शन और सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसके परिणामस्वरूप नेपाल में प्रधानमंत्री से लेकर मंत्री-सांसदों का इस्तीफा हुआ और नई अंतरिम सरकार का गठन हुआ। 

राहुल के पुराने आरोप, चुनाव आयोग का जवाब
राहुल गांधी ने इस बार भी कुछ मतदाताओं के पते के नाम पर कुछ अस्पष्ट शब्द लिखने का आरोप लगाया। पिछली बार उन्होंने कहा था कि कई मतदाताओं के पते के नाम पर केवल शून्य दर्ज किया गया है। राहुल गांधी ने इसे एक फ्रॉड बताया था, लेकिन चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया था कि जिन मतदाताओं के पास स्थाई आवास नहीं होते, वे सड़कों पर रहते हैं या रैन बसेरों में निवास करते हैं, उनके आवास के पते के रूप में शून्य दर्ज किया जाता है।

यह भी पढ़ें - Rahul Gandhi: 'प्रक्रिया हाईजैक कर वोट काटे जा रहे, निशाने पर दलित और OBC', राहुल ने ज्ञानेश कुमार को भी घेरा

'चुनाव आयोग जानता है कि यह कौन कर रहा है'
राहुल गांधी ने अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'चुनाव आयोग जानता है कि यह कौन कर रहा है। मैं चाहता हूं कि भारत का हर युवा यह जाने कि वे आपके भविष्य के साथ ऐसा कर रहे हैं। जब वे यह जानकारी नहीं दे रहे हैं, तो वे लोकतंत्र के हत्यारों का बचाव कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed