Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर के लिए क्यों चुना गया था आधी रात का समय?' सीडीएस अनिल चौहान ने बताई वजह
CDS Anil Chauhan On Operation Sindoor: रांची में सीडीएस अनिल चौहान ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए चुने गए आधी रात के समय को लेकर खुलासा किया है। सीडीएस चौहान ने कहा- हमने नागरिकों को किसी भी नुकसान से बचाने के लिए रात 1 बजे से 1:30 बजे का समय चुना था।
Please wait...
विस्तार
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: CDS Gen Anil Chauhan says, "... On the 7th (of May), the terrorist targets we had chosen, we struck them between 1:00 and 1:30 at night… Why did we strike at 1:30 at night? That is the darkest time, it would be the most difficult to get satellite… pic.twitter.com/Rxtuubk8Kg
— ANI (@ANI) September 18, 2025विज्ञापन
यह भी पढ़ें - Bombay High Court: मराठा आरक्षण पर दाखिल सभी याचिकाएं निराधार, हाईकोर्ट ने कहा- असली पीड़ित ओबीसी समुदाय
इस दौरान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने कहा कि सेना ही वह जगह है जहां भाई-भतीजावाद या पक्षपात नहीं होता। उन्होंने बताया कि फौज में हर किसी की पहचान उसकी काबिलियत और मेहनत से होती है, न कि रिश्तों या सिफारिशों से। जनरल अनिल चौहान ने युवाओं से देशसेवा के लिए सेना में शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी कहा कि सेना में अनुशासन और ईमानदारी ही सबसे बड़ी ताकत है, जो इसे बाकी संस्थानों से अलग बनाती है।
VIDEO | "There's no 'nepotism' in the Army; you will get recognition if you work hard," says CDS Gen Anil Chauhan.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2025
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/hDJnQxlFG6
डिफेंस एक्सपो - ईस्ट टेक 2025 में होंगे शामिल
इस दौरान जनरल अनिल चौहान ने कहा कि अगर बच्चे भारत और दुनिया को जानना चाहते हैं, तो उन्हें सशस्त्र बलों में शामिल होने की इच्छा रखनी चाहिए। बता दें कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान कल से रांची में शुरू हो रहे तीन दिवसीय डिफेंस एक्सपो - ईस्ट टेक 2025 में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे हैं।
CDS जनरल अनिल चौहान कल से रांची में शुरू हो रहे तीन दिवसीय Defence Expo - East Tech 2025 में भाग लेने के लिए रांची पहुंचे। pic.twitter.com/BFDonyxn0m
— आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) September 18, 2025
यह भी पढ़ें - ED: पूर्व आयुक्त ने अवैध साइट आवंटन में मिली घूस को ठिकाने लगाया, एजेंसी ने अटैच किए ₹400 करोड़ के 252 स्थल
राज्यपाल संतोष गंगवार से मिले सीडीएस चौहान
सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने अपने रांची दौरे के दौरान झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की है। वहीं इस मुलाकात को लेकर राज्यपाल संतोष गंगवार ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- आज राजभवन, रांची में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) अनिल चौहान से भेंट का अवसर प्राप्त हुआ। उनका अनुभव, नेतृत्व और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायी है।
आज राजभवन, राँची में चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ (CDS) श्री अनिल चौहान जी से भेंट का अवसर प्राप्त हुआ।
— Santosh Gangwar (@santoshgangwar) September 18, 2025
उनका अनुभव, नेतृत्व और राष्ट्र सुरक्षा के प्रति दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायी है।#RajBhavan pic.twitter.com/RHUS5YVrYD