फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allegations irregularities Kerala PSC recruitment BJP delegation meets Governor, demands intensification probe

केरलम पीएससी भर्ती में गड़बड़ी का आरोप: भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, जांच तेज करने की मांग

Thu, 29 Oct 2026 03:35 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी पीटीआई, तिरुवनंतपुरम।
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Thu, 29 Oct 2026 03:35 PM IST
सार

केरल में पीसीएस परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात कर तत्काल कार्रवाई की मांग की। भाजपा विधायक बी.बी. गोपकुमार ने सरकार पर गड़बड़ियां छिपाने का आरोप लगाया। इस बीच, क्राइम ब्रांच ने मामले में पीसीएस के पूर्व उप-सचिव पी. सतीश को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Allegations irregularities Kerala PSC recruitment BJP delegation meets Governor, demands intensification probe
भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

केरलम के प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर के नेतृत्व में भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर से मुलाकात की। इसके साथ ही पीएससी परीक्षा से जुड़ी गतिविधियों में कथित अनियमितताओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग की।राज्यपाल से यहां लोक भवन में मिलने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में पार्टी के दो अन्य विधायक वी. मुरलीधरन और बी.बी. गोपकुमार शामिल थे। 
विज्ञापन


यह बैठक ऐसे समय में हुई है, जब मीडिया रिपोर्टों में कहा गया था कि केरलम के पूर्व राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भर्ती संस्था (पीएससी) में अनियमितताओं की शिकायतों के चलते पीएससी अध्यक्ष एम.आर. बैजू को हटाने की सिफारिश की थी। लोक भवन के सूत्रों के अनुसार, तमिलनाडु में अपने तबादले से पहले, अर्लेकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखकर बैजू को हटाने की सिफारिश की थी। उन्होंने अनियमितताओं के आरोपों और इस वैधानिक संस्था के कामकाज की जांच का हवाला दिया था।
विज्ञापन


गोपकुमार ने क्या बताया?
बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए, विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता गोपकुमार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से मुलाकात कर जांच में तेजी लाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि वी.डी. सतीशन के नेतृत्व वाली सरकार ने अपने कार्यकाल की शुरुआत से ही लोक सेवा आयोग (पीएससी) की परीक्षाओं में हुई अनियमितताओं को छिपाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपकुमार ने क्या आरोप लगाया? 
उन्होंने आरोप लगाया, 'पीएससी में कई वर्षों से बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने खुद विधानसभा में बताया था कि उन्हें 188 शिकायतें मिली हैं। फिर भी, सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने के लिए तैयार नहीं थी।'

गोपकुमार ने आगे आरोप लगाया कि एलडीएफ और यूडीएफ की सरकारों ने लगातार इन अनियमितताओं को छिपाने की कोशिश की है, और यह सिलसिला अभी भी जारी है। उन्होंने कहा कि जब अर्लेकर ने भाजपा और उसके युवा विंग 'युवा मोर्चा' द्वारा दी गई शिकायतों को राष्ट्रपति के पास भेजा, तब जाकर सरकार पीएससी के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार करने के लिए तैयार हुई। उन्होंने कहा, 'राज्यपाल के हस्तक्षेप के कारण ही सरकार कार्रवाई करने के लिए तैयार हुई। इसलिए, अब इस पर आगे की कार्रवाई भी होनी चाहिए।'

विधानसभा में क्यों नहीं उठा पाया यह मुद्दा? 
गोपकुमार ने बताया कि भाजपा ने विधानसभा में 'स्थगन प्रस्ताव' के जरिए पीएससी का मुद्दा उठाने की कोशिश की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से इसकी अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों में से कोई भी इस मामले पर चर्चा करने को तैयार नहीं था, जिसके चलते भाजपा को एक बार फिर राज्यपाल के पास जाना पड़ा।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से क्या आग्रह? 
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से आग्रह किया कि वे इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करें और सुनिश्चित करें कि आगे की कार्रवाई की जाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने राज्यपाल से पीएससी रैंक धारकों की भर्ती पर तुरंत ध्यान देने और उन कथित अनियमितताओं के मामले को आगे बढ़ाने का भी अनुरोध किया, जिन्हें पहले राष्ट्रपति के पास भेजा गया था।


यह घटनाक्रम राज्य योजना बोर्ड के प्रमुख के पद के लिए आयोजित पीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की क्राइम ब्रांच द्वारा की जा रही जांच के बीच सामने आया है। बाद में इस जांच का दायरा बढ़ा दिया गया, ताकि अन्य पीएससी परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं को भी इसमें शामिल किया जा सके। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने बुधवार को केरलम पीएससी के पूर्व उप-सचिव पी. सतीश को आयोग की परीक्षा-संबंधी गतिविधियों में हुई कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed