फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple

सुर्खियां: आतंकवाद पर पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी; बिहार के डीजीपी ने वीआरएस लिया; असम में युवती का शव बरामद

Sun, 27 Sep 2026 04:46 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 27 Sep 2026 04:46 AM IST
विज्ञापन
Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज राजनीति, अपराध, मौसम, शिक्षा, कारोबार, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और खेल से जुड़ी कई अहम खबरें सुर्खियों में हैं। संयुक्त राष्ट्र में भारत ने सीमा पार आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर सख्त रुख अपनाया है। वहीं मतदाता सूची से नाम हटाने के नोटिस के बाद चुनाव आयोग ने बीएलओ को घर-घर भेजने और दावे-आपत्तियों के लिए समयसीमा बढ़ाने का फैसला किया है। बिहार में डीजीपी विनय कुमार के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर मुख्य सूचना आयुक्त बनने की खबर भी चर्चा में है। असम में युवती की मौत का मामला और कथित 'लव जिहाद' से जुड़े सवाल सुर्खियों में हैं। मौसम की बात करें तो उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं और बारिश का दौर जारी है, जबकि ओडिशा में भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं और हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। राजस्थान में दो करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में एसीबी की कार्रवाई भी चर्चा में है। शिक्षा के क्षेत्र में उच्च शिक्षण संस्थानों में दाखिले से जुड़ी खबर अहम है। कारोबार में एपल के पेटेंट उल्लंघन मामले और त्योहारी सीजन में नई कारों की लॉन्चिंग पर नजर है। मनोरंजन जगत में 'वीकेंड का वार' से जुड़े विवाद और सलमान खान की फटकार चर्चा में है। खेल में शतरंज ओलंपियाड में भारत की पुरुष और महिला टीमों के प्रदर्शन से जुड़ी खबरें प्रमुख हैं। अमर उजाला के इस लिंक पर राजनीति, अपराध, मौसम, कारोबार, शिक्षा, तकनीक, ऑटोमोबाइल, मनोरंजन और खेल जगत की तमाम प्रमुख खबरें एक ही क्लिक में पढ़ें...

विज्ञापन

यूएन में भारत की पाकिस्तान को दो टूक: जयशंकर बोले- सीमा पार आतंक में शामिल सरकारों की जवाबदेही तय होनी चाहिए

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
विदेश मंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
यूएन महासभा में एस. जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति दोहराते हुए पाकिस्तान पर नाम लिए बिना तीखा निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को किसी राज्य का समर्थन और सीमा पार इस्तेमाल वैश्विक व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। इसके साथ ही खाड़ी, लाल सागर, काला सागर और यूक्रेन में जारी संघर्षों पर चिंता जताते हुए उन्होंने समुद्री सुरक्षा, नागरिकों की रक्षा, खाद्यान्न और ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत बताई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदाता सूची से नाम हटाने के नोटिस पर ईसी का बड़ा फैसला: घर पहुंचेंगे बीएलओ, दावे-आपत्तियों के लिए बढ़ी समयसीमा

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
चुनाव आयोग की शनिवार को अहम बैठक हुई। - फोटो : एक्स
मुख्य चुनाव आयुक्त को लेकर जारी विवाद के बीच शनिवार को पहली बार तीनों चुनाव आयुक्तों की अहम बैठक हुई। बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और दोनों चुनाव आयुक्तों डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी शामिल हुए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन

बिहार: पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने ली स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति, बने मुख्य सूचना आयुक्त

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
डीजीपी विनय कुमार - फोटो : Amar Ujala
बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर राज्य के नए मुख्य सूचना आयुक्त का पद संभाला। स्वास्थ्य कारणों से छुट्टी पर गए कुमार की जगह प्रीता वर्मा कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक बनी रहेंगी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

असम में युवती की मौत: रात दो बजे मां को फोन पर मारपीट, सांस में तकलीफ की शिकायत की थी, क्या 'लव जिहाद' मामला?

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
अपराध - फोटो : अमर उजाला
असम में 22 साल की युवती की मौत के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने रात दो बजे मां को फोन पर मारपीट किए जाने और सांस में तकलीफ की शिकायत की थी। इसमें 'लव जिहाद' का आरोप भी लगा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

पहाड़ से मैदान तक बाढ़: यूपी में आफत की बारिश, 58 मौत; पहाड़ पर बर्फ, दिल्ली में गिरा पारा; चारधाम यात्रा रुकी

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यूपी में भारी बारिश के चलते दीवार ढहने, पेड़ व पोल गिरने जैसे हादसों में 58 लोगों की जान चली गई। वहीं 117 से अधिक घरों को नुकसान पहुंचा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

ओडिशा में बारिश से तबाही: सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए 70 हजार लोग, नदियां उफान पर, हिराकुद के 16 गेट खुले

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
ओडिशा रेस्क्यू करते जवान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ओडिशा में लगातार भारी बारिश के कारण 13 जिलों में बाढ़ और जलभराव की स्थिति है। 70 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 395 राहत शिविर खोले गए हैं। बालासोर समेत कई जिलों में नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

दाखिले और मुकाम के बाद भी अपनापन नहीं: हर तीसरा विद्यार्थी खुद को मानता है बाहरी, उच्च शिक्षण संस्थानों का हाल

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रीम कोर्ट की गठित नेशनल टास्क फोर्स की रिपोर्ट में उच्च शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों के बीच तनाव, अकेलेपन, भेदभाव और आर्थिक दबाव की गंभीर तस्वीर सामने आई है। 2.43 लाख विद्यार्थियों के सर्वे में 15% ने गंभीर तनाव और 15% ने बार-बार आत्महत्या के विचार आने की बात कही है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई: दो करोड़ की रिश्वत मामले में फंसे एडिशनल एसपी मुकेश सोनी, दलाल ले रहा था कैश

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
एडिशनल एसपी सोनी के कथित दलाल सज्जन कुमार को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला
राजस्थान एसीबी ने उदयपुर के 272 भूखंड प्रकरण में दो करोड़ रुपये की कथित रिश्वत के मामले में एसओजी के एडिशनल एसपी मुकेश कुमार सोनी को बालोतरा स्थित घर से हिरासत में लिया। उनका कथित दलाल सज्जन सिंह जैन दो करोड़ रुपये लेते पकड़ा गया। रकम में चार लाख रुपये असली थे। बाकि डमी करेंसी थी। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
 

एपल को महंगा पड़ा पेटेंट विवाद: अमेरिकी जूरी ने लगाया 5.7 अरब का जुर्माना, फैसले के खिलाफ अपील करेगी कंपनी

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिकी जूरी ने एप्पल पर हैप्टिक तकनीक पेटेंट उल्लंघन के लिए 5.7 अरब रुपये का रिकॉर्ड जुर्माना लगाया। एप्पल इस फैसले के खिलाफ अपील करेगा। टैक्शन ने 2021 में मुकदमा दायर किया था। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

त्योहारी सीजन में जारी रहेगा नई कारों का सिलसिला: दिवाली तक कौन से नए मॉडल हो रहे हैं लॉन्च?

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
New car launches - फोटो : Amar Ujala
भारत में त्योहारी सीजन के दौरान नई कारों की लॉन्चिंग का सिलसिला जारी रहने वाला है। मजबूत बिक्री के बीच वाहन निर्माता त्योहारी मांग का लाभ उठाने के लिए अगस्त से अक्तूबर के अंत तक अलग-अलग चरणों में नए मॉडल और अपडेटेड कारें पेश कर रहे हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

वीकेंड का वार: ‘मनोज तिवारी की बेटी हो...डॉली बिंद्रा की नहीं’, सलमान ने रीति को फटकारा; क्यों रोए काजी-उदिति?

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने लगभग सभी कंटेस्टेंट की क्लास ली। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..

शतरंज ओलंपियाड: भारत की पुरुष टीम ने उज्बेकिस्तान-2 को रौंदा, चीन से ड्रॉ खेलकर महिलाओं की उम्मीदें कायम

Top headlines India Pakistan un terrorism imd Bihar DGP vrs young woman recovered in Assam weather apple
शतरंज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobestock
भारतीय पुरुष टीम ने 46वें शतरंज ओलंपियाड के 10वें दौर में उज्बेकिस्तान-2 को 3.5-0.5 से हराकर 17 अंकों के साथ दूसरा स्थान मजबूत किया। महिला टीम ने शीर्ष पर चल रहे चीन से 2-2 से ड्रॉ खेला और 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहते हुए पदक की उम्मीदें कायम रखीं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed