फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala

TOP News: ईरान ने एक और अमेरिकी विमान किया तबाह; दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्ती; पढ़ें आज की सुर्खियां

Sat, 04 Apr 2026 05:38 AM IST
Shubham Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shubham Kumar Updated Sat, 04 Apr 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान गिराए जाने से ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं… यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।' यह बयान ऐसे समय आया है जब एक तरफ सैन्य कार्रवाई जारी है और दूसरी तरफ बातचीत की कोशिशें भी चल रही हैं। वहीं दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026 लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब नो पीयूसी-नो फ्यूल नियम साल भर सख्ती से लागू रहेगा। 1 नवंबर से गैर-बीएस-5 भारी वाहनों की राजधानी में एंट्री बंद कर दी जाएगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

ईरान ने मार गिराया F-15 विमान: ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान गिराए जाने से ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं… यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।' यह बयान ऐसे समय आया है जब एक तरफ सैन्य कार्रवाई जारी है और दूसरी तरफ बातचीत की कोशिशें भी चल रही हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण के खिलाफ सख्त एक्शन प्लान लागू

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
पेट्रोल-डीजल - फोटो : एक्स

दिल्ली सरकार ने प्रदूषण के खिलाफ एयर पॉल्यूशन मिटिगेशन एक्शन प्लान-2026 लागू कर दिया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब नो पीयूसी-नो फ्यूल नियम साल भर सख्ती से लागू रहेगा। 1 नवंबर से गैर-बीएस-5 भारी वाहनों की राजधानी में एंट्री बंद कर दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
अंतरिक्ष से दिखी 'नीली धरती' की जादुई तस्वीर - फोटो : X @NASA
अमेरिका के नासा का बड़ा मिशन आर्टेमिस II इन दिनों इतिहास रच रहा है। करीब 50 साल बाद इंसानों को चांद की ओर ले जा रहे इस मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों ने अंतरिक्ष से पृथ्वी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें भेजी हैं, जिसने सबको हैरान कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...

फारस की खाड़ी में एक और अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
ए-10 वॉर्थोग लड़ाकू जेट - फोटो : अमेरिकी सेना
अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष में शुक्रवार को एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका का एक ए-10 वॉर्थॉग फाइटर जेट होर्मुज जलडमरूमध्य के पास क्रैश हो गया। यह घटना उसी समय हुई जब इससे पहले अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल जेट को ईरान के ऊपर मार गिराए जाने की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ए-10 जेट में केवल एक पायलट था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं एफ-15ई जेट में दो लोग सवार थे, एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी। इस विमान के गिरने के बाद दोनों ने इजेक्ट किया था, जिनमें से एक को अमेरिकी सेना ने रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन दूसरे सदस्य की तलाश अभी भी जारी है। पढ़ें पूरी खबर..

भवानीपुर चुनाव से पहले विवाद: TMC ने रिटर्निंग ऑफिसर को हटाने की मांग की

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और भाजपा सांसद शुभेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले एक नया विवाद सामने आया है। सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भवानीपुर विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) को हटाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि यह अधिकारी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफी करीबी हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टीएमसी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को एक शिकायत पत्र देकर कहा कि भवानीपुर सीट के लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति पर गंभीर आपत्ति है। पढ़ें पूरी खबर....

बढ़ते संकट पर नेतन्याहू बोले- ईरान की स्टील उत्पादन क्षमता 70% नष्ट

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
बेंजामिन नेतन्याहू, इस्राइली प्रधानमंत्री - फोटो : एक्स@netanyahu

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। इसी बीच पासओवर त्योहार के मौके पर इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बड़ा दावा सामने आ रहा है। उन्होंने शुक्रवार को ईरान और लेबनान में चल रही सैन्य कार्रवाई की जानकारी देते हुए कहा कि हाल के हवाई हमलों में ईरान की स्टील उत्पादन क्षमता का 70 प्रतिशत नष्ट कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

गोरखधंधा: दिल्ली में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
टूथपेस्ट - फोटो : Adobe Stock

पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के कंझावला में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है और इसके मालिक हरि ओम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कुल जब्त सामान में हजारों नकली ट्यूब (भरी हुई और खाली), कच्चा माल और उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनरी शामिल है। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान की किरकिरी: पश्चिम एशिया संकट पर टली मध्यस्थता की कोशिश

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
पश्चिम एशिया संकट - फोटो : अमर उजाला

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। ऐसे में जारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन अभी यह प्रयास सफल नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच युद्धविराम (सीजफायर) कराने की जो कोशिशें चल रही थीं, वे फिलहाल रुक गई हैं। पढ़ें पूरी खबर..

पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
चेन्नई बनाम पंजाब - फोटो : PTI
पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच विकेट से हराकर लगातार आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला जीत लिया। वहीं, सीएसके लगातार दूसरे मैच में हार गई। शुक्रवार को चेपॉक में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने आयुष म्हात्रे (73) और शिवम दुबे (45*) की दमदार पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। पढ़ें पूरी खबर,,..

वीकेंड पर ‘धुरंधर 2’ छू सकती है 1 हजार करोड़ का आंकड़ा

Top Headline Today Important And Big News Stories Of 4rd April 2026 Updates on amar ujala
धुरंधर 2 के रिकॉर्ड्स - फोटो : अमर उजाला

'धुरंधर 2' फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। तभी से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म ने हाल ही में 900 करोड़ का आंकड़ा भी पूरा कर लिया है। आज इसे बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। साथ ही जानिए इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed