फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Second US Air Force combat plane crashed in Persian Gulf region on Friday and its only pilot was then rescued

West Asia Conflict: फारस की खाड़ी में एक और अमेरिकी लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित; तनाव चरम पर

Sat, 04 Apr 2026 01:26 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Pavan Updated Sat, 04 Apr 2026 01:26 AM IST
सार

अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को दोनों देशों के बीच हुई कार्रवाई में कई बड़े दावे और घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे तनाव और बढ़ गया है। ईरान की सरकारी एजेंसियों ने दावा किया है कि उनकी वायु सुरक्षा प्रणाली ने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान मार गिराए हैं।

विज्ञापन
Second US Air Force combat plane crashed in Persian Gulf region on Friday and its only pilot was then rescued
ए-10 वॉर्थोग लड़ाकू जेट - फोटो : अमेरिकी सेना

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष में शुक्रवार को एक और बड़ा घटनाक्रम सामने आया। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका का एक ए-10 वॉर्थॉग फाइटर जेट होर्मुज जलडमरूमध्य के पास क्रैश हो गया। यह घटना उसी समय हुई जब इससे पहले अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल जेट को ईरान के ऊपर मार गिराए जाने की खबर आई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, ए-10 जेट में केवल एक पायलट था, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया है। वहीं एफ-15ई जेट में दो लोग सवार थे, एक पायलट और एक हथियार प्रणाली अधिकारी। इस विमान के गिरने के बाद दोनों ने इजेक्ट किया था, जिनमें से एक को अमेरिकी सेना ने रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन दूसरे सदस्य की तलाश अभी भी जारी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पाकिस्तान की किरकिरी: पश्चिम एशिया संकट पर टली मध्यस्थता की कोशिश, समझिए ईरान ने इस्लामाबाद बैठक क्यों ठुकराई
विज्ञापन


पेंटागन ने माना- एक विमान के मार गिराया गया
अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने भी यह माना है कि पश्चिम एशिया में उनका एक विमान गिराया गया है, हालांकि उन्होंने ज्यादा जानकारी साझा नहीं की। व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस घटना की जानकारी दे दी गई है। इस बीच, ईरान ने दावा किया है कि उसने न सिर्फ एफ-15ई जेट को मार गिराया, बल्कि अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को भी निशाना बनाया। ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी के मुताबिक, अमेरिकी यूएच-60 ब्लैक हॉक हेलीकॉप्टर को इराकी हवाई क्षेत्र में गिरा दिया गया। हालांकि, इस दावे की अभी तक अमेरिका ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने शुरू की लापता सैनिकों की तलाश
ईरानी मीडिया के अनुसार, अमेरिका ने अपने लापता सैनिक की तलाश के लिए कई हेलीकॉप्टर और सी-130 हरक्यूलिस जैसे बड़े विमान तैनात किए थे, लेकिन ईरान की एयर डिफेंस फायरिंग के कारण कुछ विमानों को पीछे हटना पड़ा। हालात को और गंभीर बनाते हुए, ईरान ने अपने नागरिकों से अपील की है कि अगर कोई अमेरिकी पायलट दिखाई दे तो उसकी जानकारी दें या उसे पकड़कर सौंपें। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि लोगों को दुश्मन पायलट के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए उकसाया गया और इसके बदले इनाम देने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें - Trump: 'बस कुछ समय और फिर खुल जाएगा होर्मुज', ईरान से जंग के बीच ट्रंप बोले- तेल पर कब्जा कर कमाएंगे मुनाफा

अमेरिकी सेंट्रल कमांड, व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया का इंतजार
इसके अलावा, ईरानी मीडिया ने यह भी दावा किया है कि उन्होंने एक और अमेरिकी एफ-35 फाइटर जेट को भी मार गिराया है, लेकिन इस पर अमेरिका की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल, अमेरिकी सेंट्रल कमांड और व्हाइट हाउस ने इन सभी ताजा दावों पर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। कुल मिलाकर, इस पूरे घटनाक्रम से साफ है कि अमेरिका-ईरान के बीच टकराव लगातार बढ़ रहा है और हालात और ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं।

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed