पाकिस्तान की किरकिरी: पश्चिम एशिया संकट पर टली मध्यस्थता की कोशिश, समझिए ईरान ने इस्लामाबाद बैठक क्यों ठुकराई
वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को बार-बार अपनी किरकिरी कराने की आदत सी पड़ गई है। ऐसा ही कुछ हुआ जब पश्चिम एशिया संघर्ष में पाकिस्तान ने मध्यस्थ बनने की कोशिश की, लेकिन यह कोशिश नाकाम हो गई। आइए जानते हैं कि आखिर ईरान ने इस्लामाबाद में प्रस्तावित बैठक को क्यों ठुकरा दिया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-ब-दिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी इस्राइल और खाड़ी देशों में मैजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार कर रहा है। ऐसे में जारी तनाव को कम करने के लिए पाकिस्तान ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन अभी यह प्रयास सफल नहीं हो पाया है। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों के बीच युद्धविराम (सीजफायर) कराने की जो कोशिशें चल रही थीं, वे फिलहाल रुक गई हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पाकिस्तान ने दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस्लामाबाद में एक बैठक कराने का प्रस्ताव दिया था। लेकिन ईरान के अधिकारियों ने इस बैठक में आने से इनकार कर दिया। उनका कहना है कि अमेरिका की तरफ से रखी गई शर्तें उन्हें मंजूर नहीं हैं और वे उन्हें अस्वीकार्य मानते हैं। इस वजह से बातचीत आगे नहीं बढ़ पाई और मामला फिलहाल ठंडे बस्ते में चला गया है।
ये भी पढ़ें:- West Asia Conflict: ईरान ने मार गिराया अमेरिकी लड़ाकू विमान; US ने पायलट का किया रेस्क्यू, दूसरे की तलाश जारी
मध्यस्थता को लेकर अब क्या संभावना है?
बता दें कि पाकिस्तान के साथ-साथ कुछ अन्य क्षेत्रीय देश भी इस तनाव को कम करने की कोशिश कर रहे थे, ताकि हालात और खराब न हों। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि आगे फिर से बातचीत शुरू होगी या नहीं, या फिर कोई दूसरा रास्ता निकाला जाएगा। फिलहाल, दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है और स्थिति पर सबकी नजर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- Trump: 'बस कुछ समय और फिर खुल जाएगा होर्मुज', ईरान से जंग के बीच ट्रंप बोले- तेल पर कब्जा कर कमाएंगे मुनाफा
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.