{"_id":"6a985d8285f617c01f0e7848","slug":"new-twist-in-defamation-case-against-rahul-gandhi-savarkar-grandson-calls-congress-leader-claim-fabricated-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में नया मोड़: सावरकर के पोते बोले- कांग्रेस नेता का दावा मनगढ़ंत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में नया मोड़: सावरकर के पोते बोले- कांग्रेस नेता का दावा मनगढ़ंत
Wed, 02 Sep 2026 11:02 PM IST
प्रशांत तिवारी
एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई
Published by: प्रशांत तिवारी
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:02 PM IST
सार
पुणे की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि मामले में सत्याकी सावरकर ने राहुल गांधी के मार्च 2023 के भाषण में किए गए कथित दावे को मनगढ़ंत बताया है। उनका कहना है कि सावरकर की किसी भी किताब में मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई से जुड़ी ऐसी घटना का उल्लेख नहीं है।
विज्ञापन
सत्याकी सावरकर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
महाराष्ट्र के पुणे की अदालत में राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे आपराधिक मानहानि के मामले में विनायक दामोदर सावरकर के भाई के पोते सत्याकी सावरकर ने कहा, 'राहुल गांधी ने मार्च 2023 में एक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि सावरकर एक मुस्लिम व्यक्ति की पिटाई कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया था कि सावरकर ने इस पूरी घटना के बारे में अपनी किताब में लिखा था, लेकिन यह दावा पूरी तरह मनगढ़ंत है।'
विज्ञापन
'सावरकर की किताब में घटना का जिक्र नहीं'
सत्याकी सावरकर ने आगे कहा, 'सावरकर ने अपनी किसी भी किताब में ऐसी घटना के बारे में कभी नहीं लिखा और न ही ऐसी कोई घटना कभी प्रकाशित हुई। सावरकर की सभी किताबें सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं और उनमें से किसी में भी ऐसी घटना का उल्लेख नहीं है।'
विज्ञापन
इसी बयान को लेकर दर्ज कराया मानहानि का मामला
सत्याकी सावरकर ने कहा कि राहुल गांधी के इसी कथित झूठे बयान के कारण उन्होंने उनके खिलाफ अदालत में आपराधिक मानहानि का मामला दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि फिलहाल मामले में उनकी जिरह चल रही है और यह सबूत दर्ज करने की प्रक्रिया का हिस्सा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मुंबई में खाने की क्वालिटी पर एफडीए सख्त: दो लाइसेंस निलंबित, दो पर कार्रवाई तय; जानें क्या मिलीं खामियां?
दिसंबर से चल रही है जिरह
सत्याकी सावरकर के मुताबिक, उनकी जिरह दिसंबर से जारी है। उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है कि यह प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी हो, ताकि मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू हो सके।