फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ranveer Singh Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16th And Worldwide Collection Report

वीकेंड पर ‘धुरंधर 2’ छू सकती है 1 हजार करोड़ का आंकड़ा, जानें फिल्म की शुक्रवार की कमाई और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Fri, 03 Apr 2026 08:44 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Fri, 03 Apr 2026 08:44 PM IST
सार

Dhurandhar 2 Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं और फिल्म अभी भी भारत में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में सबसे आगे है। आइए जानते हैं आज फिल्म ने कितनी कमाई की। 

विज्ञापन
Ranveer Singh Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16th And Worldwide Collection Report
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'धुरंधर 2' फिल्म रिलीज के बाद से ही चर्चाओं में है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी। तभी से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया हुआ है। फिल्म ने हाल ही में 900 करोड़ का आंकड़ा भी पूरा कर लिया है। आज इसे बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन पूरे हो चुके हैं। जानिए फिल्म ने आज बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की। साथ ही जानिए इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन।

विज्ञापन

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16th And Worldwide Collection Report
फिल्म 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह - फोटो : एक्स (ट्विटर)

फिल्म का आज का कलेक्शन
आज शुक्रवार के दिन फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 17.30 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं 15वें दिन इसने 18.30 करोड़ की कमाई की थी। वीकेंड पर फिल्म की कमाई में बढ़ोत्तरी होने की संभावनाएं हैं। वीकएंड तक ‘धुरंधर 2’ घरेलु बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन सकती है। फिलहाल इंडिया में इसका नेट कलेक्शन 959.37 करोड़ का हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16th And Worldwide Collection Report
धुरंधर 2, प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : यूट्यूब

‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ से मिला कॉम्पिटिशन?
हॉलीवुड फिल्म ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। इसे रिलीज हुए 9 दिन हो चुके हैं। फिल्म ने गुरुवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

वहीं, आज इसने खबर लिखे जाने तक 2.05 करोड़ की कमाई कर ली है। भारत में यह फिल्म अब तक 26.75 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। लेकिन अगर इसकी तुलना ‘धुरंधर 2’ से करें, तो ये फिल्म भारत में ‘धुरंधर 2’ की कमाई से काफी पीछे है। 

विज्ञापन

Ranveer Singh Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 16th And Worldwide Collection Report
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

‘धुरंधर 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘धुरंधर 2’ भारत में ही नहीं, बल्कि वर्ल्डवाइड अच्छा कलेक्शन कर रही है। जहां एक तरफ ये भारत में 1 हजार करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है, वहीं दूसरी ओर इसने वर्ल्डवाइड 1,523.58 करोड़ की कमाई कर ली है।

वहीं ‘प्रोजेक्ट हेल मेरी’ भी वर्ल्डवाइड कमाई में पीछे नहीं है, बल्कि ये फिल्म ‘धुरंधर 2’ को वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पछाड़ चुकी है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 3300 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed