फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   We're in war: Trump says downing of US military jet will not affect Iran talks

ईरान ने मार गिराया F-15 विमान: ट्रंप बोले- हम युद्ध में हैं, नहीं रुकेगी बातचीत; लापता पायलट पर साधी चुप्पी

Sat, 04 Apr 2026 04:01 AM IST
Pavan वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: Pavan Updated Sat, 04 Apr 2026 04:01 AM IST
सार

अमेरिका-ईरान के बीच जारी संघर्ष के बीच हालात और गंभीर हो रहे हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने साफ कहा है कि ईरान द्वारा अमेरिकी एफ-15ई फाइटर जेट गिराए जाने से युद्ध खत्म करने के लिए चल रही बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने इसे सीधा युद्ध बताया और कहा, 'नहीं, इसका कोई असर नहीं… यह युद्ध है।'

विज्ञापन
We're in war: Trump says downing of US military jet will not affect Iran talks
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब हालात और गंभीर हो गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान गिराए जाने से ईरान के साथ बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, 'नहीं, बिल्कुल नहीं… यह युद्ध है, हम युद्ध में हैं।' यह बयान ऐसे समय आया है जब एक तरफ सैन्य कार्रवाई जारी है और दूसरी तरफ बातचीत की कोशिशें भी चल रही हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पाकिस्तान की किरकिरी: पश्चिम एशिया संकट पर टली मध्यस्थता की कोशिश, समझिए ईरान ने इस्लामाबाद बैठक क्यों ठुकराई
विज्ञापन


ईरान ने दो अमेरिकी लड़ाकू विमानों को किया ढेर
दरअसल, रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक अमेरिकी A-10 विमान को मार गिराया है। हालांकि इस दावे की अभी तक स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है। A-10 एक ऐसा हमला करने वाला विमान होता है, जो खासतौर पर जमीन पर मौजूद दुश्मन के ठिकानों को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसी बीच एक और बड़ी जानकारी सामने आई है। अमेरिकी एफ-15ई स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट भी ईरान के ऊपर गिरा था, जिसमें दो लोग सवार थे। इनमें से एक क्रू मेंबर को अमेरिकी सेना ने सफलतापूर्वक बचा लिया है। उसे सुरक्षित बाहर निकालकर इलाज दिया जा रहा है। लेकिन दूसरे क्रू मेंबर की स्थिति अभी भी साफ नहीं है और उसकी तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता क्रू मेंबर पर क्या बोला पेंटागन?
अमेरिकी संसद की हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी को पेंटागन ने जानकारी दी है कि एक सैनिक को सुरक्षित बचा लिया गया है, लेकिन दूसरे की स्थिति अभी भी अज्ञात है। इसका मतलब है कि अमेरिकी रक्षा विभाग को यह नहीं पता कि वह कहां है और उसकी हालत क्या है। वहीं, ट्रंप से जब पूछा गया कि अगर उस लापता सैनिक को ईरान नुकसान पहुंचाता है तो अमेरिका क्या करेगा, तो उन्होंने इस पर खुलकर कुछ नहीं कहा। उन्होंने बस इतना कहा, 'हमें उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा।' यानी उन्होंने सबसे खराब स्थिति पर कोई स्पष्ट जवाब देने से परहेज किया। इस घटना को खास इसलिए भी माना जा रहा है क्योंकि यह लंबे समय बाद पहली बार है जब किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान को दुश्मन इलाके में मार गिराया गया है। इससे पहले 2003 में इराक युद्ध के दौरान ऐसा हुआ था।

यह भी पढ़ें - Trump: 'बस कुछ समय और फिर खुल जाएगा होर्मुज', ईरान से जंग के बीच ट्रंप बोले- तेल पर कब्जा कर कमाएंगे मुनाफा

अमेरिका के प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया
यह पहला मौका है जब इस मौजूदा संघर्ष के दौरान ईरान के ऊपर कोई अमेरिकी विमान गिराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव और बढ़ गया है। ईरानी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं, जिनमें विमान के मलबे के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ, दोनों देशों के बीच चल रही बातचीत भी लगभग ठप पड़ गई है। खबर है कि ईरान ने प्रस्तावित वार्ता में शामिल होने से इनकार कर दिया है, जिससे शांति की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed