फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Factory Manufacturing Fake Toothpaste Busted in Delhi

गोरखधंधा: दिल्ली में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, मालिक गिरफ्तार; मशीनें और कच्चा माल बरामद

Sat, 04 Apr 2026 03:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Apr 2026 03:20 AM IST
सार

जब्त सामान में हजारों नकली ट्यूब (भरी हुई और खाली), कच्चा माल और उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनरी शामिल है। 

विज्ञापन
Factory Manufacturing Fake Toothpaste Busted in Delhi
demo - फोटो : FreePik

विस्तार

पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली के कंझावला में नकली टूथपेस्ट बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है और इसके मालिक हरि ओम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। कुल जब्त सामान में हजारों नकली ट्यूब (भरी हुई और खाली), कच्चा माल और उत्पादन के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनरी शामिल है। 

विज्ञापन


अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त पंकज कुमार के अनुसार इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की टीम ने सूचना के आधार पर बृहस्पतिवार को महावीर विहार स्थित गोदाम पर छापा मारा और बड़ी मात्रा में नकली टूथपेस्ट, खाली ट्यूब, पैकेजिंग सामग्री, मशीनें, ब्रांड नाम लिखे टेप, गोंद, हीटिंग गन और कच्चा माल जब्त किया। उन्होंने बताया, जब्त किए गए सामान की कीमत कई लाख रुपये है। अस्वच्छ निर्माण स्थितियों के कारण इससे स्वास्थ्य को गंभीर खतरा था।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस टीम जब फैक्टरी में पहुंची तब छह मजदूर स्थानीय स्तर पर बना पेस्ट प्रतिष्ठित टूथपेस्ट ब्रांड सेंसोडाइन के ट्यूब में भर रहे थे। मजदूरों ने पुलिस को बताया कि यह इकाई रोहिणी निवासी हरि ओम मिश्रा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने ओम विहार एक्सटेंशन, उत्तम नगर निवासी हरि ओम (58) को बिना लाइसेंस, बिल या वैध दस्तावेज के किराये के परिसर से इकाई संचालित करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इस कार्रवाई से घटिया और संभावित रूप से हानिकारक नकली टूथपेस्ट के बाज़ार में आने से रोक लगी है, जिससे उपभोक्ताओं को गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती थीं।

ऐसे करते थे पैकिंग  
पुलिस ने बताया कि आरोपी सेंसोडाइन ब्रांड की ट्यूबों में अस्वच्छ, स्थानीय स्तर पर बना पेस्ट भरते थे, उन्हें सील करते थे। फिर कार्टन में पैक कर उन्हें बाजार में असली उत्पाद बताकर बेचते थे। यह अवैध सेटअप खानजावाला स्थित महावीर विहार में चल रहा था।


यह हुई बरामदगी
पुलिस ने 1,800 सील की हुई नकली सेंसोडाइन ट्यूब, 10,472 खाली ट्यूब और 616 ढक्कन लगी ट्यूब बरामद की हैं। पुलिस ने बताया कि टीम ने करीब 130 किलोग्राम नीला लोकल कच्चा पेस्ट भी जब्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed