फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 CSK vs PBKS Result: Chennai Super Kings vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update

CSK vs PBKS: पंजाब का आईपीएल में दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज, 2022 के बाद चेन्नई लगातार दो ओपनिंग मैच हारी

Sat, 04 Apr 2026 12:13 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 04 Apr 2026 12:13 AM IST
सार

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IPL 2026 CSK vs PBKS Result: Chennai Super Kings vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
चेन्नई बनाम पंजाब - फोटो : PTI

विस्तार

पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पांच विकेट से हराकर लगातार आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला जीत लिया। वहीं, सीएसके लगातार दूसरे मैच में हार गई। शुक्रवार को चेपॉक में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई ने आयुष म्हात्रे (73) और शिवम दुबे (45*) की दमदार पारियों की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में पांच विकेट पर 210 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। 
विज्ञापन

IPL 2026 CSK vs PBKS Result: Chennai Super Kings vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
चेन्नई बनाम पंजाब - फोटो : PTI
पंजाब की शानदार जीत
आईपीएल इतिहास में यह पंजाब किंग्स का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा। इससे पहले टीम ने पिछले साल कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य आसानी से हासिल किया था। वहीं, चेन्नई 2022 के बाद लगातार दूसरा ओपनिंग मैच हारी है। 
 
पंजाब किंग्स के सबसे बड़े सफल रन चेज
लक्ष्य (रन) विपक्षी टीम जगह साल
262 केकेआर कोलकाता 2025
210 सीएसके चेन्नई 2026
206 सीएसके अबू धाबी 2014
206 एसआरएच हैदराबाद 2014
206 आरसीबी नवी मुंबई 2022
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 CSK vs PBKS Result: Chennai Super Kings vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
चेन्नई बनाम पंजाब - फोटो : PTI
श्रेयस अय्यर ने खेली कप्तानी पारी
210 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली। पंजाब की शुरुआत दमदार रही। प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े। प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान तीन चौके और चार छक्के लगाए। वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए। कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में छह चौकों की मदद से 36 रन बनाए। हालांकि, नेहल वढेरा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने।

कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया। अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। अपनी इस पारी में अय्यर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए। अय्यर के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब किंग्स को कोई और झटका नहीं लगने दिया। शशांक छह गेंदों में 14 और स्टोइनिस तीन गेंदों में नौ रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे। गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट निकाले।
विज्ञापन

IPL 2026 CSK vs PBKS Result: Chennai Super Kings vs Punjab Kings Key Highlights Analysis Points Table Update
चेन्नई बनाम पंजाब - फोटो : PTI
आयुष-शिवम की दमदार बल्लेबाजी
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 209 रन बनाए। संजू सैमसन बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज सात रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे ने दूसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़े। ऋतुराज 22 गेंदों में 28 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, आयुष ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंदों में 73 रनों की दमदार पारी खेली। कार्तिक शर्मा ने एक बार फिर निराश किया और वह एक रन ही बना सके।

हालांकि, सरफराज खान शानदार लय में दिखाई दिए और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 12 गेंदों में 32 रनों की आतिशी पारी खेली। वहीं, अंत के ओवरों में शिवम दुबे ने सिर्फ 27 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 45 रन बनाए। दुबे ने अपनी पारी के दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। गेंदबाजी में पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सर्वाधिक दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed