Top News: देशभर में बारिश; US टैरिफ पर चिंता के बीच सरकार निर्यातकों के साथ; जापान दौरे पर PM मोदी; सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में मानसूनी बारिश का कहर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। भारी बारिश के चलते पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। पंजाब के आठ जिले पिछले चार दिनों से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अब तक 8 मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 2,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। असम के गुवाहाटी में कई रिहायशी इलाके पानी में डूबे हैं। इसके अलावा, अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ के असर को कम करने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। सरकार ने निर्यातकों को भरोसा दिया कि वह उनके साथ मजबूती से खड़ी है, उनके हितों की रक्षा की जाएगी। वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ का असर अल्पकालिक होगा। समग्र व्यापार और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर दीर्घकालिक प्रभाव सीमित रहेगा। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान और चीन के पांच दिवसीय दौरे रवाना हो गए। पीएम मोदी के दौरे का मुख्य एजेंडा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करना है। अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच हो रही पीएम मोदी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण समझी जा रही है। पीएम मोदी जापान के बाद चीन जाएंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
बारिश का कहर जारी: जम्मू-कश्मीर, पंजाब, असम से ओडिशा-तेलंगाना तक पानी-पानी...
देशभर में मानसूनी बारिश का कहर बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। भारी बारिश के चलते पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, असम, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। पंजाब के आठ जिले पिछले चार दिनों से बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित है। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में अब तक 8 मौतें हो चुकी हैं। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में 2,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। असम के गुवाहाटी में कई रिहायशी इलाके पानी में डूबे हैं। तेलंगाना के राजन्ना सिरसिला जिले में भारी बारिश के बीच, सेना के हेलिकॉप्टरों ने अपर मनैर परियोजना के पास फंसे कई लोगों को बचाया। हकीमपेट से भी सैन्य हेलिकॉप्टरों ने फंसे हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पढ़ें पूरी खबर...
US टैरिफ पर चिंता के बीच सरकार निर्यातकों के साथ
अमेरिका के 50 फीसदी टैरिफ के असर को कम करने के लिए केंद्र सरकार हरसंभव कदम उठा रही है। सरकार ने निर्यातकों को भरोसा दिया कि वह उनके साथ मजबूती से खड़ी है, उनके हितों की रक्षा की जाएगी। वाणिज्य मंत्रालय का कहना है कि अमेरिकी टैरिफ का असर अल्पकालिक होगा। समग्र व्यापार और सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) पर दीर्घकालिक प्रभाव सीमित रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...
PM Modi: अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच जापान रवाना हुए पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जापान और चीन के पांच दिवसीय दौरे रवाना हो गए। पीएम मोदी के दौरे का मुख्य एजेंडा दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ करना है। अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच हो रही पीएम मोदी की यह यात्रा काफी महत्वपूर्ण समझी जा रही है। पीएम मोदी जापान के बाद चीन जाएंगे। जहां वह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी मुलाकात कई देशों के प्रमुख से होगी। पढ़ें पूरी खबर...
Himachal News : हिमाचल में बनीं संक्रमण, बुखार और बीपी समेत 54 दवाओं के सैंपल फेल
हिमाचल में बनीं 54 दवाओं समेत देशभर की 143 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। जुलाई माह के अगस्त में आए ड्रग अलर्ट में सोलन जिले की 41, सिरमौर की छह, कांगड़ा की पांच और ऊना जिले की दो दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं। बद्दी की एक ही कंपनी के पांच तो कुछ कंपनियों के दो से तीन सैंपल फेल हुए हैं। इनमें संक्रमण, पेट में जलन, सीने में दर्द, एलर्जी, उच्च रक्तचाप, मांसपेशियों में जकड़न, आंख व कान में डालने वाली दवा, मिर्गी की दवा, बुखार समेत फंगल इंफेक्शन की दवा के सैंपल फेल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Amit Shah In Assam: 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए असम भाजपा की बैठक, शाह ने परखी तैयारियां
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार शाम यहां असम भाजपा की कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें 2026 के विधानसभा चुनावों की चुनावी रणनीति तैयार की गई और तैयारियों की समीक्षा की गई। शाह भारी बारिश के बीच राज्य के दो दिवसीय दौरे पर गुवाहाटी पहुंचे। बारिश के कारण उन्हें बशिष्ठ इलाके में स्थित पार्टी मुख्यालय पहुंचने में देरी हुई। पढ़ें पूरी खबर...
लगातार तीसरे साल नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल में उपविजेता रहे, वेबर ने जीता खिताब
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा लगातार तीसरे साल डायमंड लीग फाइनल का खिताब अपने नाम करने में असफल रहे। नीरज इस दौरान संघर्ष करते नजर आए, लेकिन 85.01 मीटर के अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो से दूसरे स्थान पर रहे। नीरज 2022 में डायमंड लीग की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं, लेकिन 2023 और 2024 के बाद इस वर्ष भी वह उपविजेता रहे। जर्मनी के जूलियन वेबर 91.51 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ खिताब अपने नाम करने में सफल रहे। पढ़ें पूरी खबर...
चिंताजनकः दिल्ली में वायु प्रदूषण से लोगों की आयु 8.2 वर्ष घट जाएगी
दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना हुआ है। वायु प्रदूषण का यही स्तर रहा तो लोगों की औसत आयु 8.2 वर्ष घट जाएगी। शिकागो विश्वविद्यालय की वायु गुणवत्ता जीवन सूचकांक (एक्यूएलआई) रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में औसत सूक्ष्म कण पदार्थ (पीएम 2.5) का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशा-निर्देश से 20 गुना अधिक है। पढ़ें पूरी खबर...
US: सुसान मोनारेज ने खुद इस्तीफा नहीं दिया, ट्रंप सरकार ने हटाया
अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी (सीडीसी) में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल तब मच गई जब सीडीसी की निदेशक सुसान मोनारेज के इस्तीफे के बाद व्हाइट हाउस का बड़ा दावा सामने आया है। व्हाउट हाउस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात मोनारेज को बर्खास्त कर दिया, उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि मोनारेज को इस्तीफा देने को कहा गया था, पहले उन्होंने हामी भरी लेकिन बाद में मना कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने खुद उन्हें हटा दिया। ऐसे में अब सूत्रों की माने तो रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के करीबी जिम ओनील को सीडीसी का कार्यवाहक निदेशक बनाया जा रहा है। हालांकि यह नियुक्ति आधिकारिक रूप से अभी घोषित नहीं हुई है। पढ़ें पूरी खबर...
Lebanon: अमेरिकी राजनयिक ने लेबनानी पत्रकारों से मांगी माफी
अमेरिकी राजनयिक टॉम बैरक ने बृहस्पतिवार (स्थानीय समयानुसार) को लेबनानी पत्रकारों से माफी मांगी। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को चुप कराने की कोशिश करते हुए उनकी तुलना जानवरों (animalistic) से की थी। पढ़ें पूरी खबर...
'RSS नहीं बताएगा कि ट्रंप से कैसे निपटे सरकार', अमेरिकी टैरिफ पर भागवत की दो टूक
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि संघ सरकार को यह नहीं बताएगा कि उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कैसे निपटना है। उन्होंने साफ किया कि सरकार जो भी फैसला करेगी, संघ उसका समर्थन करेगा। भागवत ने जोर दिया कि किसी भी तरह की दोस्ती दबाव में नहीं होनी चाहिए, बल्कि आपसी सहमति पर आधारित होनी चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
Gold Silver Price: फेड-ट्रंप की तनातनी के बीच सोना ₹300 बढ़कर ₹101570 प्रति 10 ग्राम पर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद फेड की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख किया। इससे राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को पीली धातु का भाव 300 रुपये बढ़कर 1,01,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पढ़ें पूरी खबर...
जान्हवी कपूर की आगामी फिल्में, 'परम सुंदरी' से लेकर 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' तक शामिल
2025 जान्हवी कपूर के लिए ब्रेकथ्रू ईयर साबित हो सकता है। ये आगामी फिल्में उनकी बहुमुखी प्रतिभा दिखाएंगी। जिसमें रोमांस से लेकर एक्शन तक होगा। फैंस इन रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जान्हवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' उनकी सबसे बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक है, जो आज 29 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह एक रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा है, जिसमें उत्तर और दक्षिण भारत की संस्कृतियों का मजेदार मेल दिखाया जाएगा। फिल्म का निर्देशन तुषार जलोटा ने किया है और इसे दिनेश विजन की मडॉक फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म की कहानी एक पंजाबी लड़के परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) और एक तमिल लड़की सुंदरी (जान्हवी कपूर) की है। पढ़ें पूरी खबर...