{"_id":"6af1aa70e7f4c39250078a15","slug":"bengaluru-two-arrested-including-wife-for-mudering-man-and-staging-it-as-heart-attack-news-in-hindi-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: बंगलूरू में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक से मौत बनाया बहाना; ऐसे खुला राज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: बंगलूरू में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, हार्ट अटैक से मौत बनाया बहाना; ऐसे खुला राज
Mon, 09 Nov 2026 04:44 PM IST
पवन पांडेय
पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 09 Nov 2026 04:44 PM IST
सार
बंगलूरू के इलेक्ट्रॉनिक सिटी में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों ने हत्या को हार्ट अटैक से हुई मौत बताकर छिपाने की कोशिश की। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सात दिन की हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बंगलूरू के इलेक्ट्रॉनिक सिटी इलाके में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने हत्या को प्राकृतिक मौत दिखाने की साजिश रची। परिवार और आसपास के लोगों को बताया गया कि व्यक्ति बाथरूम जाते समय फिसलकर गिर गया था और हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस को शक हुआ और जांच में हत्या का खुलासा हो गया। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत में पेश करने के बाद सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
बाथरूम में गिरने से मौत की दी थी जानकारी
बंगलूरू पुलिस आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, यह मामला शुरुआत में अप्राकृतिक मौत के रूप में दर्ज किया गया था। 12 अक्तूबर 2026 को इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाना क्षेत्र के डोड्डाथोगुरु इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उसका बड़ा भाई बाथरूम जाने के दौरान फिसलकर गिर गया था। इसके बाद हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु रिपोर्ट (यूडीआर) दर्ज कर जांच शुरू की।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस को हुआ शक
पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में कुछ संदेह हुआ। इसके बाद पुलिस ने मौत के कारणों की अलग-अलग पहलुओं से जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी और एक अन्य व्यक्ति के संबंधों के बारे में जानकारी मिली। पांच नवंबर 2026 को पुलिस ने एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि उसका मृतक की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। मृतक को इस संबंध के बारे में पता चल गया था। उसने दोनों को चेतावनी भी दी थी।
विज्ञापन
रास्ते से हटाने के लिए रची हत्या की साजिश
पुलिस के अनुसार, मृतक के विरोध को दोनों ने अपने रास्ते की बाधा समझा और उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि 12 अक्तूबर की सुबह दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने पहले उसका गला घोंटा और फिर नाक-मुंह दबाकर दम घोंट दिया। हत्या के बाद उन्होंने मामले को सामान्य मौत दिखाने की कोशिश की। इसके लिए परिवार के लोगों को बताया कि मृतक बाथरूम में फिसलकर गिर गया था और हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।
पत्नी ने भी पूछताछ में कबूला जुर्म
पुलिस ने छह नवंबर को डोड्डाथोगुरु स्थित मृतक के घर से उसकी पत्नी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने भी अपराध में शामिल होने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने अप्राकृतिक मौत के मामले को हत्या के मामले में बदल दिया। दोनों आरोपियों को छह नवंबर को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, पूरी कार्रवाई इलेक्ट्रॉनिक सिटी डिवीजन के पुलिस उपायुक्त एम. नारायण के मार्गदर्शन और सहायक पुलिस आयुक्त केएम सतीश के नेतृत्व में की गई। इलेक्ट्रॉनिक सिटी थाने के पुलिस निरीक्षक अजरुद्दीन और अन्य पुलिसकर्मी भी जांच टीम में शामिल थे।