Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   RSS government should know how deal Trump Bhagwat says on America trade Government should focus on self

Mohan Bhagwat On US Tariffs: 'RSS नहीं बताएगा कि ट्रंप से कैसे निपटे सरकार', अमेरिकी टैरिफ पर भागवत की दो टूक

Thu, 28 Aug 2025 09:58 PM IST
हिमांशु चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु चंदेल Updated Thu, 28 Aug 2025 09:58 PM IST
सार

RSS Chief Mohan Bhagwat On US Tariffs: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि संघ सरकार को यह नहीं बताएगा कि ट्रंप से कैसे निपटना है। सरकार का फैसला ही अंतिम होगा और संघ उसका समर्थन करेगा। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार जरूरी है, लेकिन दबाव में नहीं होना चाहिए। 

विज्ञापन
RSS government should know how deal Trump Bhagwat says on America trade Government should focus on self
मोहन भागवत (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने गुरुवार को कहा कि संघ सरकार को यह नहीं बताएगा कि उसे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से कैसे निपटना है। उन्होंने साफ किया कि सरकार जो भी फैसला करेगी, संघ उसका समर्थन करेगा। भागवत ने जोर दिया कि किसी भी तरह की दोस्ती दबाव में नहीं होनी चाहिए, बल्कि आपसी सहमति पर आधारित होनी चाहिए।
विज्ञापन


भागवत तीन दिवसीय व्याख्यान श्रृंखला में अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ट्रंप की तरफ से लगाए गए शुल्क पर सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार जरूरी है क्योंकि इससे देशों के बीच संबंध बने रहते हैं। लेकिन यह दबाव में नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मित्रता दबाव में फल-फूल नहीं सकती। यह स्वतंत्र और आपसी सहमति पर आधारित होनी चाहिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'मैंने कभी नहीं कहा कि 75 साल में रिटायर हो जाना चाहिए', संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को आत्मनिर्भरता पर जोर देना जरूरी
आरएसएस प्रमुख ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य रखना चाहिए, लेकिन यह भी समझना जरूरी है कि दुनिया आपसी सहयोग और परस्पर निर्भरता पर चलती है। ऐसे में हमें संतुलित दृष्टिकोण अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि व्यापार में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके।


ट्रंप के नए टैरिफ से बढ़ी चुनौती
भागवत की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब ट्रंप ने भारत पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है। यह शुल्क भारत की ओर से रूस से तेल खरीदने को लेकर लगाया गया। इसके बाद कुल टैरिफ की दर 50 प्रतिशत हो गई है। इस कदम से भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों में तनाव बढ़ने की आशंका है। भागवत ने दोहराया कि इस पर सरकार को जो करना है, वही करेगी और संघ सिर्फ उसका समर्थन करेगा।

ये भी पढ़ें- 'अगर हमें फैसला करना होता तो क्या इतना समय लगता'; भाजपा अध्यक्ष के चयन में संघ की भूमिका पर बोले भागवत

संघ की 100वीं वर्षगांठ पर आयोजन
यह व्याख्यान श्रृंखला आरएसएस के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित की गई थी। बुधवार को भागवत ने कहा था कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार स्वेच्छा से होना चाहिए, दबाव में नहीं। इस दौरान उन्होंने भारतीयों से अपील की थी कि वे स्वदेशी वस्तुएं अपनाएं और विदेशी उत्पादों पर निर्भरता घटाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed