फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   White House Said Donald Trump fired CDC Director Susan Monarez himself News In Hindi

US: सुसान मोनारेज ने खुद इस्तीफा नहीं दिया, ट्रंप सरकार ने हटाया, अब जिम ओनील बन सकते हैं CDC के अंतरिम प्रमुख

Fri, 29 Aug 2025 04:14 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 04:14 AM IST
सार

अमेरिका की सीडीसी में बड़ा प्रशासनिक संकट खड़ा हो गया है। निदेशक सुसान मोनारेज को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात बर्खास्त कर दिया। व्हाइट हाउस का कहना है कि मोनारेज 'मेक अमेरिका हेल्दी अगेन' योजना से सहमत नहीं थीं। ऐसे में सूत्रों की माने तो अब एफ कैनेडी जूनियर के करीबी जिम ओनील को सीडीसी का अंतरिम निदेशक नियुक्त किया जा सकता है। 

विज्ञापन
White House Said Donald Trump fired CDC Director Susan Monarez himself News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सीडीसी की पूर्व निदेशक सुसान मोनारेज - फोटो : ANI/एक्स/सीडीसी निदेशक सुसान मोनारेज

विस्तार

अमेरिका की शीर्ष स्वास्थ्य एजेंसी (सीडीसी) में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल तब मच गई जब सीडीसी की निदेशक सुसान मोनारेज के इस्तीफे के बाद व्हाइट हाउस का बड़ा दावा सामने आया है। व्हाउट हाउस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार रात मोनारेज को बर्खास्त कर दिया, उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि मोनारेज को इस्तीफा देने को कहा गया था, पहले उन्होंने हामी भरी लेकिन बाद में मना कर दिया। इसके बाद ट्रंप ने खुद उन्हें हटा दिया। ऐसे में अब सूत्रों की माने तो रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर के करीबी जिम ओनील को सीडीसी का कार्यवाहक निदेशक बनाया जा रहा है। हालांकि यह नियुक्ति आधिकारिक रूप से अभी घोषित नहीं हुई है।

विज्ञापन


ट्रंप की योजना का समर्थन नहीं करने का दावा- व्हाइट हाउस
मामले में व्हाइट हाउस का कहना है कि मोनारेज राष्ट्रपति की 'मेक अमेरिका हेल्दी अगेन' योजना से सहमत नहीं थीं, इसलिए उन्हें हटाना जरूरी था। वहीं मोनारेजट के वकीलों का कहना है कि उन्हें इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि वे विज्ञान का समर्थन कर रही थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Lebanon: अमेरिकी राजनयिक ने लेबनानी पत्रकारों से मांगी माफी, संवाददाता सम्मेलन में की थी अपमानजनक टिप्पणी
विज्ञापन
विज्ञापन


एक ही दिन में चार बड़े अधिकारियों का इस्तीफा
मोनारेज की बर्खास्तगी के बाद सीडीसी के चार अन्य शीर्ष अधिकारियों ने भी बुधवार को इस्तीफा दे दिया। सीडीसी की वरिष्ठ अधिकारी डॉ.डेबरा होरी ने कहा कि हमें पता था अगर वह (मोनारेज) चली जाती हैं, तो हमारे पास कोई वैज्ञानिक नेतृत्व नहीं बचेगा।


मोनारेज की बर्खास्तगी पर कानूनी लड़ाई शुरू
वहीं मोनारेज के वकील मार्क जैद का कहना है कि उनकी बर्खास्तगी कानूनी रूप से अमान्य है। उनका दावा है कि एक राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त और सीनेट द्वारा पुष्टि प्राप्त अधिकारी को केवल राष्ट्रपति ही हटा सकते हैं, लेकिन मोनारेज को राष्ट्रपति के स्टाफ द्वारा हटाए जाने की सूचना दी गई, जो वैध नहीं है। इसलिए वे अब भी खुद को सीडीसी की निदेशक मानती हैं।

ये भी पढ़ें:- US: फ्लोरिडा के करदाताओं को 218 मिलियन डॉलर के नुकसान की आशंका, एलीगेटर अलकाट्राज को बंद करने का आदेश

ट्रंप प्रशासन का कानून-व्यवस्था पर जोर
इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने शिकागो के पास एक सैन्य ठिकाने से इमिग्रेशन ऑपरेशन्स में सहयोग मांगा है, जो इस बात का संकेत है कि देश के बड़े शहरों में कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती बढ़ाई जा सकती है। इसको लेकर उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने राष्ट्रीय गार्ड की तैनाती को लेकर कहा कि राष्ट्रपति किसी पर यह थोपा नहीं रहे हैं, लेकिन उनके पास अमेरिका की सड़कों को सुरक्षित करने का कानूनी अधिकार है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जब ट्रंप शहरों की मदद की पेशकश कर रहे हैं, तो मेयर और गवर्नर उससे नाराज क्यों हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed