फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Samples of 54 medicines including infection fever and BP made in Himachal fail

Himachal News : हिमाचल में बनीं संक्रमण, बुखार और बीपी समेत 54 दवाओं के सैंपल फेल; बाजार से वापस होगा स्टॉक

Thu, 28 Aug 2025 11:14 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बद्दी।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/बद्दी। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 28 Aug 2025 11:14 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की 41, सिरमौर की छह, कांगड़ा की पांच और ऊना जिले की दो दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Samples of 54 medicines including infection fever and BP made in Himachal fail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल में बनीं 54 दवाओं समेत देशभर की 143 दवाइयों के सैंपल फेल हो गए हैं। जुलाई माह के अगस्त में आए ड्रग अलर्ट में सोलन जिले की 41, सिरमौर की छह, कांगड़ा की पांच और ऊना जिले की दो दवा कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं। बद्दी की एक ही कंपनी के पांच तो कुछ कंपनियों के दो से तीन सैंपल फेल हुए हैं। इनमें संक्रमण, पेट में जलन, सीने में दर्द, एलर्जी, उच्च रक्तचाप, मांसपेशियों में जकड़न, आंख व कान में डालने वाली दवा, मिर्गी की दवा, बुखार समेत फंगल इंफेक्शन की दवा के सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन

बद्दी के एलिफिकेयर कंपनी की गाबा पैंटिन कैप्सूल आईपी-300 के चार सैंपल और कैल्शियम व विटामिन डी-3, झाड़माजरी के बायोजैनेटिक लाइफ साइंस के ब्रूफिन के तीन सैंपल, सोलन के कायलर स्थित वॉट्स फार्मा कंपनी की एजेफॉल एक्स टी, बद्दी स्थित कलिंगा हेल्थकेयर की मिग्नैप डी और जोरासैफ-500, सोलन के नगाली स्थित रोमा फार्मा कंपनी की कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, विटामिन डी-3 टेबलेट, डेक्लोफेनिक व मिथाइलप्रेडनिसोलोन, परवाणू की एनडीबी कंपनी की आईड्रॉप, परवाणू के मोरपेन कंपनी की एम्लोपेन 2.0 टेबलेट, सिरमौर के कालाअंब की एडबिन फार्मा की अन्सीसेफ-20 टेबलेट, बद्दी की रेबेंटीज हेल्थकेयर की जोनेक पी टेबलेट, बद्दी के लोधीमाजरा की सेंट क्योर प्राइवेट लिमिटेड की क्लोपिरेस-75 टेबलेट, बद्दी की एफी ट्रेंलेंटलर्स कंपनी की टेल्मीसार्टन और केटोकोनाजोल टेबलेट के सैंपल फेल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़माजरी बद्दी की लाइफ विजन हेल्थकेयर कंपनी रिब्जाइल-40 एलएस, बद्दी की सिग्मा सॉफ्टजेल एंड फार्मूलेशन कंपनी की रेमिप्राजोल कैप्सूल, झाड़माजरी की इनोवा कैप्टेब लिमिटेड कंपनी की रेन्टेग आरडी कैप्सूल, कुमारहट्टी की एजोर्ट लाइफ साइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की इटॉक टीएच-4 टेबलेट, सिरमौर के पांवटा साहिब की लैबोरेट फार्मास्यूटिकल की डिको आंख व कान की दवा, ऊना जिला के टाहलीवाल स्थित बीटामैक्स कंपनी की वॉल्सटैक-500 टेबलेट, बद्दी के जुडीकलां की आईबीएन हर्बल कंपनी की वोमीबेन एमडी के सैंपल भी मानकों पर खरे नहीं उतरे। ऊना के हरोली मेफ्रो आर्गेनिक की पैरासिटामोल, नाहन के कालाअंब की एसबीएस बायोटेक का लोराजेमपम टेबलेट, झाड़माजरी की एसीएमपी लेफिटैक कंपनी जैम्प्राजोल सोडियम कैप्सूल, कांगड़ा के इंदौरा की सैम्रबीर बायोटैक का लोशन लूनिक्स, नालागढ़ के सायनीमाजरा की हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड एमोक्सीलीन व पोटाशियम केल्बोनेट, सोलन के सपरून में वी लैबोट्री की कैल्शियम व विटामिन डी-3 के दो सैंपल, नालागढ़ के मायशा लाइफ साइंस की उल्सोडियोकोलिक एसिड समेत कई अन्य कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं।

विज्ञापन

जिन कंपनियों के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा जाएगा। साथ ही बाजार से पूरा स्टॉक वापस मंगवाया जाएगा। विभाग नियमों के तहत संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई करेगा। - मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed