फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price: फेड-ट्रंप की तनातनी के बीच सोना ₹300 बढ़कर ₹101570 प्रति 10 ग्राम पर, जानें चांदी का भाव

Thu, 28 Aug 2025 06:53 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Aug 2025 06:53 PM IST
सार

Gold Silver Price: अमेरिकी फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद फेड की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच दिल्ली में गुरुवार को पीली धातु का भाव 300 रुपये बढ़कर 1,01,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इस दौरान, चांदी की कीमतें स्थिर रहीं। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का हाल विस्तार से।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news Gold and Silver Price Today
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com

विस्तार

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की गवर्नर लिसा कुक को बर्खास्त करने की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद फेड की स्वतंत्रता को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की ओर रुख किया। इससे राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को पीली धातु का भाव 300 रुपये बढ़कर 1,01,570 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि कमजोर अमेरिकी डॉलर, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में कटौती की उम्मीद, तथा टैरिफ संबंधी मौजूदा घटनाक्रमों के कारण कीमतों में तेजी आई है। पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 1,01,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन


स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना गुरुवार को 200 रुपये बढ़कर 1,01,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गया। बुधवार को यह 1,00,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। गुरुवार को चांदी की कीमतें 1,20,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर स्थिर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "अमेरिकी डॉलर में गिरावट और सुरक्षित निवेश वाली संपत्तियों की जारी मांग के कारण गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। बाजार प्रतिभागी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लिसा कुक को बर्खास्त करने की वैधता पर चर्चा कर रहे हैं।"

ट्रम्प और फेडरल रिजर्व गवर्नर लिसा कुक के बीच लड़ाई तब बढ़ गई जब कुक के वकील ने कहा कि वह ट्रम्प प्रशासन पर मुकदमा करेंगी ताकि उन्हें बर्खास्त करने के उनके प्रयास को रोका जा सके। अमेरिकी केंद्रीय बैंक ट्रम्प की अप्रत्याशित टैरिफ नीतियों के कारण मुद्रास्फीति की आशंका का हवाला देते हुए 2024 के अंत से दरों को स्थिर रख रहा है।


गांधी ने कहा कि यह मुकदमा अमेरिकी केंद्रीय बैंक पर व्हाइट हाउस के अधिकार की सीमा को स्पष्ट करेगा। उन्होंने कहा कि फेड की स्वतंत्रता के बारे में उठी चिंताओं के बीच सोने की कीमतों में इजाफा दिखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed