Top News: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में चर्चा; जस्टिस वर्मा मामले में सुनवाई और कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया। सोमवार से लोकसभा में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है, जिसमें तीखी बहस होने की उम्मीद है। इसके अलावा, नकदी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। जस्टिस वर्मा ने अपनी याचिका में आंतरिक जांच समिति की उस रिपोर्ट को अमान्य घोषित करने की अपील की है, जिसमें उन्हें नकदी बरामदगी विवाद में कदाचार का दोषी पाया गया है। इसके अलावा, महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान और उत्तराखंड तक पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश ने कहर बरपाया। मुंबई में रविवार को भारी बारिश के चलते कई हिस्से जलमग्न दिखे। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भी 7 से11 सेमी तक भारी बारिश हुई। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Parliament: ऑपरेशन सिंदूर पर लोकसभा में आज चर्चा
संसद के मानसून सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ गया। सोमवार से लोकसभा में पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा होनी है, जिसमें तीखी बहस होने की उम्मीद है। सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति से जुड़े इन दो मुद्दों पर बहस की तैयारी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
Justice Varma: जस्टिस वर्मा की याचिका पर आज 'सुप्रीम' सुनवाई
नकदी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस यशवंत की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई होगी। जस्टिस वर्मा ने अपनी याचिका में आंतरिक जांच समिति की उस रिपोर्ट को अमान्य घोषित करने की अपील की है, जिसमें उन्हें नकदी बरामदगी विवाद में कदाचार का दोषी पाया गया है। इस याचिका पर जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिसी एजी मसीह की पीठ सुनवाई कर सकती है। जस्टिस वर्मा ने देश तत्कालीन चीफ जस्टिस संजीव खन्ना की 8 मई की सिफारिश रद्द करने का अनुरोध भी किया है, जिसमें उन्होंने संसद से उनके खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने का आग्रह किया था। पढ़ें पूरी खबर...
Alert: पहाड़ से लेकर मैदान तक...अगले तीन दिन भारी; मूसलाधार बारिश के आसार
महाराष्ट्र से लेकर राजस्थान और उत्तराखंड तक पिछले 24 घंटों में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश ने कहर बरपाया। मुंबई में रविवार को भारी बारिश के चलते कई हिस्से जलमग्न दिखे। इसके अलावा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, पश्चिम उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय में भी 7 से11 सेमी तक भारी बारिश हुई। पढ़ें पूरी खबर...
ट्रंप ने ईयू संग किया व्यापार समझौता: 15 फीसदी टैरिफ लगाएगा अमेरिका
अमेरिका और यूरोपीय संघ (ईयू) रविवार को व्यापार समझौते पर पहुंच गए जिसके तहत अब ईयू के अधिकांश उत्पादों पर अमेरिका में 15 फीसदी टैरिफ लगेगा। वैश्विक व्यापार में लगभग एक तिहाई हिस्सेदारी रखने वाले दो सहयोगियों ने इस समझौते के जरिए बड़े कारोबारी संघर्ष को टाल दिया। समझौते की घोषणा यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच स्कॉटलैंड स्थित गोल्फ रिसॉर्ट में हुई बातचीत बाद हुई। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs ENG Test: पांचवें टेस्ट में नहीं खेलेंगे ऋषभ पंत, एन जगदीशन लेंगे उनकी जगह
भारतीय टीम को पांचवें टेस्ट से पहले तगड़ा झटका लगा है। स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। उन्हें चोट के कारण 31 जुलाई से शुरू होने वाले मुकाबले से बाहर कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बताया कि पंत की जगह एन जगदीशन को टीम में शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
US: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान को लेकर अलापा पुराना राग, कहा- थाईलैंड-कंबोडिया में युद्धविराम कराना आसान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम समझौता कराने की कोशिश की है, और उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच युद्ध जल्दी रुक जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सुलझाया है, लेकिन इनकी तुलना में थाईलैंड और कंबोडिया में युद्धविराम कराना उनके लिए आसान है। पढ़ें पूरी खबर...
Uttarakhand Panchayat Election Live दूसरे चरण का मतदान आज
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में प्रदेश के 40 विकासखंडों में सोमवार को सुबह आठ बजे से मतदान होगा। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 4431 बूथों पर पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। दूसरे चरण में कुल 21,57199 मतदाता वोट डालेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
Punjab: जालंधर सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में ऑक्सीजन प्लांट फॉल्ट से तीन मरीजों की मौत
लंबे समय से अपनी ढीली कारगुजारी के लिए चर्चा में रहने वाला जालंधर का सिविल अस्पताल इस बार एक बड़े आरोपों से घिर गया है। जालंधर के सिविल अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू में भर्ती तीन मरीजों की मौत हो गई है, जिसका सारा ठीकरा सिविल अस्पताल प्रशासन पर फौड़ा जा रहा है। अस्पताल में हुई मरीजों की मौत का कारण अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट में आई तकनीकी खराबी को माना जा रहा है। मरने वाले मरीजों के परिवार वालों का कहना था कि उनके परिवारिक सदस्यों को ऑक्सीजन मिलनी बंद हो गई, जिसके चलते उनकी मौत हुई है। इस बात की खबर जैसे ही सिविल अस्पताल के डॉक्टरों तक पहुंची, अस्पलाल में हड़कंप मच गया। पढ़ें पूरी खबर...
IND vs ENG: गिल-जडेजा और सुंदर के शतकों ने भारत को पारी की हार के संकट से निकाला
शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर की शतकीय पारियों के दम पर भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए चौथे टेस्ट मैच को ड्रॉ करा लिया। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत की अर्धशतकीय पारियों के दम पर 358 रन बनाए थे। पहली पारी में इंग्लैंड ने 10 विकेट पर 669 रन बनाए और 311 रनों की बढ़त हासिल की। इसके बाद भारत ने दूसरी पारी में चार विकेट पर 425 रन बनाए और मैच ड्रॉ पर समाप्त कर दिया। इंग्लैंड अब भी पांच मैचों की इस सीरीज में 1-2 से आगे है। मौजूदा सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से द ओवल में खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...
Syria: सीरिया में संसदीय चुनावों की तारीख की घोषणा, 15-20 सितंबर के बीच होंगे
सीरिया में संसदीय चुनावों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव 15 से 20 सितंबर के बीच होंगे। पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद के पतन के बाद पहली बार चुनाव होंगे। चुनाव प्रक्रिया के आयोजन के लिए नियुक्त निकाय के प्रमुख ने रविवार को चुनाव के संबंध में जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...
Nigeria: नाइजीरिया में नाव पलटने से 25 लोगों की मौत, दर्जनों लापता
उत्तर-मध्य नाइजीरिया के नाइजर राज्य में शनिवार को करीब 100 यात्रियों को ले जा रही एक नाव पलट गई, जिससे 25 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य लापता हैं। नाव पलटने के बारे में रविवार को अधिकारियों ने जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...