फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Donald Trump claims Thailand-Cambodia ceasefire an easy one, as he settled India-Pakistan conflict

US: ट्रंप ने भारत-पाकिस्तान को लेकर अलापा पुराना राग, कहा- थाईलैंड-कंबोडिया में युद्धविराम कराना आसान, लेकिन..

Mon, 28 Jul 2025 06:38 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टर्नबेरी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टर्नबेरी Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 28 Jul 2025 06:38 AM IST
सार

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह पहले भी भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सुलझा चुके हैं, और इन दोनों देशों की तुलना में थाईलैंड और कंबोडियो के बीच युद्धविराम समझौता कराना आसान है। उन्होंने यह भी कहा कि वह दोनों के बीच युद्धविराम समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं, और उम्मीद जताई कि यह लड़ाई जल्द रुक जाएगी।

विज्ञापन
Donald Trump claims Thailand-Cambodia ceasefire an easy one, as he settled India-Pakistan conflict
डोनाल्ड ट्रंप, राष्ट्रपति, अमेरिका - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्धविराम समझौता कराने की कोशिश की है, और उन्हें उम्मीद है कि दोनों देशों के बीच युद्ध जल्दी रुक जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद को सुलझाया है, लेकिन इनकी तुलना में थाईलैंड और कंबोडिया में युद्धविराम कराना उनके लिए आसान है। 

विज्ञापन


यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बैठक के दौरान ट्रंप ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह थाईलैंड और कंबोडिया पर व्यापार का दबाव बना रहे हैं ताकि वे लड़ना बंद कर दें। ट्रंप ने कहा, 'हम थाईलैंड और कंबोडिया के साथ व्यापार करते हैं। लेकिन अब मैं सुन रहा हूं कि वे एक-दूसरे से लड़ रहे हैं। मुझे लगता है यह विवाद सुलझाना आसान होगा, क्योंकि मैंने भारत-पाकिस्तान और सर्बिया-कोसोवो जैसे देशों के बीच भी समझौता कराया है।'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Report: हमास नेता सिनवार की विधवा फर्जी पासपोर्ट पर गाजा से भागी, तुर्किये में की दोबारा शादी
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने कहा था- दोनों पक्ष युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं
कंबोडिया और थाईलैंड ने दिन में पहले ही एक-दूसरे पर तोपखाने से हमला करने का आरोप लगाया, जबकि ट्रंप ने कुछ ही घंटों पहले कहा था कि दोनों देश युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं। इससे पहले शनिवार रात, ट्रंप ने दोनों देशों के नेताओं से फोन पर बात की थी, जिसके बाद दोनों पक्षों ने कहा कि वे सीमा विवाद को खत्म करने के लिए बातचीत शुरू करने के लिए तैयार हैं। 


100 साल से भी ज्यादा पुराना है थाईलैंड-कंबोडिया का विवाद
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थाईलैंड और कंबोडिया के बीच यह विवाद लगभग 100 साल से भी ज्यादा पुराना है, जब औपनिवेशिक काल के फ्रांस ने पहली बार दोनों देशों के बीच सीमा तय की थी।

ये भी पढ़ें: खैबर पख्तूनख्वा में नहीं थम रही हिंसा: प्रदर्शनकारियों पर बंदूकधारियों ने बरसाईं गोलियां, तीन लोगों की मौत

भारत-पाकिस्तान की लड़ाई रोकने में मिली सफलता से मिला आत्मविश्वास
ट्रंप ने बताया कि उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों से कहा, 'जब तक आप शांति नहीं करते, अमेरिका आपसे कोई व्यापार नहीं करेगा।' उन्होंने दावा किया कि इस चेतावनी के बाद दोनों नेता समझौते को तैयार हो गए। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें अपने पुराने प्रयासों, जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच हाल की लड़ाई को रोकने में मिली सफलता से आत्मविश्वास मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed