Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CRPF get kamikaze drones capable striking up to 15 km away within 30 minutes already used Russia Ukraine war

सीआरपीएफ को मिलेगा कामिकेज ड्रोन: 30 मिनट में 15 किमी तक करेगा स्ट्राइक; रूस-यूक्रेन जंग में मचा चुका है तबाही

Tue, 10 Nov 2026 07:06 PM IST
प्रशांत तिवारी जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 10 Nov 2026 07:06 PM IST
सार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल को जल्द ही कामिकेज ड्रोन मिलने जा रहे हैं। इनका इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के ठिकानों और पूर्वोत्तर के उग्रवाद प्रभावित इलाकों में किया जाएगा। करीब 15 किलोमीटर तक हमला करने में सक्षम ये ड्रोन लक्ष्य की निगरानी कर लाइव वीडियो कंट्रोल सेंटर तक भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
CRPF get kamikaze drones capable striking up to 15 km away within 30 minutes already used Russia Ukraine war
सीआरपीएफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के सबसे बड़े केंद्रीय अर्धसैनिक बल 'सीआरपीएफ' को बहुत जल्द 'कामिकेज' ड्रोन मुहैया कराया जाएगा। ये वो ड्रोन है, जिसने न केवल रूस-यूक्रेन युद्ध में, बल्कि इजरायल-हमास की जंग में भी जमकर तबाही मचाई है। दुश्मन के ठिकाने पर यह ड्रोन 30 मिनट तक हवा में मंडराते हुए हमला करता है। कंट्रोल सेंटर से 'कामिकेज' को 15 किमी तक स्ट्राइक की कमांड दी जा सकती है। अगर लगता है कि बीच राह में या फिर दुश्मन के क्षेत्र में जोखिम है तो इसे सुरक्षित तरीके से वापस कंट्रोल सेंटर पर बुलाया जा सकता है। सीआरपीएफ द्वारा इस ड्रोन का इस्तेमाल उत्तर पूर्व के उग्रवाद से प्रभावित इलाके और जम्मू कश्मीर में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर किया जाएगा।  

विज्ञापन


दो-तीन माह में 'कामिकेज' का ट्रायल संभव
केंद्रीय गृह मंत्रालय 'एमएचए' ने सीआरपीएफ को यह ड्रोन मुहैया कराने की प्रकिया प्रारंभ कर दी है। संबंधित कंपनियों को 25 नवंबर तक अपने प्रस्ताव जमा कराने होंगे। यह ड्रोन अब देश में ही तैयार किया जा रहा है। ऐसे में संभव है कि अगले दो-तीन माह में 'कामिकेज' का ट्रायल शुरु कर दिया जाए। सीआरपीएफ और इसकी विशेष इकाई 'कोबरा' ने नक्सलवाद को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है। जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ विभिन्न अभियानों और उत्तर पूर्व में खासतौर से मणिपुर के हथियारबंद समूहों से निपटने के लिए भी सीआरपीएफ व कोबरा को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। इस ड्रोन के जरिए सामरिक मोर्चे पर सीआरपीएफ के जवान ज्यादा प्रभावी तरीके से ऑपरेशनों को अंजाम दे सकेंगे। 
विज्ञापन


कामिकेज को कहा जाता है 'आत्मघाती ड्रोन'
यह ऐसा ड्रोन है, जो दुश्मन के ठिकाने पर सीधे ही वार नहीं करता। यह करीब तीस मिनट तक ठिकाने के आसपास मंडराता है। वहां के लाइव वीडियो, कंट्रोल सेंटर पर भेजता है। उसके बाद कमांड मिलते ही निर्धारित टारगेट पर निशाना लगा देता है। इसे 'आत्मघाती ड्रोन' इसलिए कहा जाता है, क्योंकि इसके फेल होने के चांस न के बराबर हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के अलावा ऑपरेशन सिंदूर में भी इस ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय सेना में भी इस ड्रोन की बड़े पैमाने पर  खरीद प्रक्रिया जारी है। इस ड्रोन को जमीन या वाहन से लॉन्च किया जा सकता है। इस ड्रोन का टारगेट इसलिए ज्यादा सटीक रहता है, क्योंकि ये मिसाइल की तरह सीधा हमला नहीं करता। कामिकेज, पहले टारगेट के आसपास उड़ता भरता रहता है। जरूरी सूचनाएं एकत्रित करने के बाद ही यह ड्रोन हमला करता है। इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर और डेटा-लिंक के जरिए दूर कंट्रोल सेंटर पर बैठा व्यक्ति इसे कमांड देता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोहरे संचार लिंक से लैस है कामिकेज
इस ड्रोन में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) स्पूल और रेडियो फ्रीक्वेंसी सिस्टम होता है। इसकी मारक क्षमता 10 मीटर के 'किलिंग रेडियस' (घातक दायरे) में रहती है। 15 किलोमीटर की दूरी तक यह ड्रोन स्ट्राइक करने में सक्षम है। यह ड्रोन दिन, रात, कोहरे और बरसात में भी अपने टारगेट को भेद सकता है। रिमोट से संचालित इस एरियल व्हीकल के द्वारा तय किए गए लक्ष्यों के खिलाफ 'वन-वे' (एकतरफा) मिशन को अंजाम दिया जा सकता है। यह 1000 मीटर तक की ऊंचाई तक पहुंचता है। फ्लाइट मोड में इसकी ऑपरेटिंग स्पीड 150 किमी/घंटा रहती है। इसमें बैटरी कम होने, असंतुलन होने या अचानक वोल्टेज गिरने पर 'ऑटोमैटिक रिटर्न टू होम/लैंड' (जिसे पायलट कॉन्फिगर कर सकता है) की सुविधा होती है। 

मिशन को बीच में ही रद्द करने की क्षमता
'कामिकेज' के वारहेड, यानी सबसे आगे का हिस्सा जहां पर विस्फोटक, रासायनिक, जैविक या परमाणु सामग्री भरी होती है, उसका वजह डेढ़ से दो किलोग्राम तक रहता है। एंटी-पर्सनेल किलिंग रेडियस (मारने का दायरा) कम से कम 10 मीटर है। यह ड्रोन दोहरे स्विच डेटोनेशन (विस्फोट) सुरक्षा से लैस होता है। मिशन को बीच में ही रद्द करने और सुरक्षित रूप से लैंड करने की क्षमता होती है। वॉरहेड को स्टोरेज और ट्रांसपोर्टेशन के लिए अलग किया जा सकता है। एयर व्हीकल को कंट्रोल कमांड भेजना, वहां से पैरामीटर और रियल-टाइम वीडियो प्राप्त करना, ये इसकी एक बड़ी खूबी है। उड़ान/निगरानी मोड के दौरान भी वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। यह ड्रोन, एक बार चार्ज करने पर कम से कम 150 मिनट तक काम कर सकता है। 


ये भी पढ़ें: 'सेना बुलाने में किसने की देरी?': सोनिया गांधी की किताब पर भाजपा का पलटवार, पूछा- हजारों सिखों की जान क्यों गई

इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम से लैस  
हर समय एयर व्हीकल की लोकेशन प्राप्त होती रहेगी। यह ड्रोन ऐसे वातावरण में उड़ान भरने में सक्षम होगा, जहां सिग्नल में बाधा आती हो। यदि इसे जैमिंग का सामना करना पड़े, तो यह रेजिलिएंट ट्रांजिट मोड' में संचालित होता है। कमांड-कंट्रोल और टेलीमेट्री के लिए डुअल रेडियो सेटअप रहेगा। ड्रोन में 'इनबिल्ट इलेक्ट्रॉनिक काउंटर मेजर', जिसमें एंटी-जैमिंग भी शामिल है, सुविधा रहेगी। प्रशिक्षण उद्देश्यों के लिए इस ड्रोन का कम से कम 500 लैंडिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed