फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand Panchayat Election Live: मतदान खत्म, 58.12% हुई वोटिंग, 31 को होगा प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Mon, 28 Jul 2025 07:53 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 28 Jul 2025 07:53 PM IST
खास बातें

Uttarakhand Panchayat Chunav Voting 2nd Phase Live Updates: उत्तराखंड के 49 विकासखंडों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के पहले चरण में 68% मतदान हुआ। आज प्रदेश में दूसरे चरण के लिए मतदान हो रहा है। 14751 प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट..

विज्ञापन
Uttarakhand Panchayat Election Voting Live Updates Polling for Second Phase Panchayat Chunav
वोट डालने के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:50 PM, 28-Jul-2025
108 वर्षीय बुजुर्ग ने किया मतदान
कीर्तिनगर ब्लॉक में मतदान के दौरान रिमझिम बारिश के बीच मतदाता मतदान केंद्रों में पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज किलकिलेश्वर में मतदान करने पहुंचे 108 वर्षीय गुठांई चौरास के निवासी मंगल सिंह नेगी मतदान के प्रति उत्साहित दिखे। उन्होंने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कहा कि वह पंचायत, विधानसभा, लोकसभा सभी चुनावों में वोट देते आए हैं। उन्हें उम्मीद है कि उनका दिया गया एक वोट अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करेगा। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदार बनने की बात कही।
04:36 PM, 28-Jul-2025

दूसरे चरण में अब तक

त्रि स्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2025 
10 बजे तक मतदान 12.42%
12  बजे तक मतदान 29.22%
2 बजे तक 41.95%
 
विज्ञापन
04:20 PM, 28-Jul-2025

सहसपुर विधायक पत्नी संग पहुंचे मतदान करने

सहसपुर में मतदान के लिए मतदान केंद्रों में लगी मतदाताओं की कतार। विधायक सहदेव पुंडीर और उनकी पत्नी बबीता पुंडीर ने किया मतदान।
04:05 PM, 28-Jul-2025

उत्तरकाशी में दो बजे तक 42.85 मतदान

कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक दोपहर दो बजे तक उत्तरकाशी के भटवाड़ी ब्लॉक में 42.13, डुंडा में 45.28 और चिन्यालीसौड़ में 40.09 प्रतिशत के साथ कुल  42.85 मतदान सम्पन्न कराया जा चुका है।
03:04 PM, 28-Jul-2025

बजे तक 41.95 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड में दो बजे तक 41.95 प्रतिशत मतदान हुआ है। बारिश के बीच लोग पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं।
02:27 PM, 28-Jul-2025

उत्तरकाशी जिले में दोपहर 12 बजे तक 22.19 प्रतिशत मतदान

उत्तरकाशी जिले में 12 बजे तक 22.19 प्रतिशत मतदान सम्पन्न कराया जा चुका है। भटवाड़ी ब्लॉक में 23.67, डुंडा में 21.09 और चिन्यालीसौड़ में 23.37 प्रतिशत मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:32 PM, 28-Jul-2025

पर्चियां पोलिंग बूथ के अंदर ले जाने पर जौलीग्रांट में हुआ विवाद

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बडोवाला जौलीग्रांट मेंत चुनाव चिन्ह वाली पर्चियां पोलिंग बूथ के अंदर ले जाने को लेकर विवाद हो गया।

 
01:11 PM, 28-Jul-2025

पौड़ी में 12 बजे तक 31.5% मतदान

दूसरे चरण में शामिल पौड़ी जनपद के सभी सात विकासखंडों के मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से चल  है।

कुल मतदाता - 195681
कुल मतदान केंद्र - 548

विकासखंडवार मतदान प्रतिशत सूचना (सुबह 08-12 बजे तक)

पौड़ी- 31.5%
कोट-33.6%
कल्जीखाल-27.0%
द्वारीखाल-31.2%
दुगड्डा-28.0%
यमकेश्वर-27.7%
जयहरीखाल-38.7%
कुल मतदान प्रतिशत: 30.7%
12:05 PM, 28-Jul-2025

उत्तराखंड में सुबह 10 बजे तक 12.42 प्रतिशत मतदान

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण आज संपन्न होगा। सुबह 10 बजे तक 12.42 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
 
11:40 AM, 28-Jul-2025

पौड़ी के सात विकासखंडों में पहले दो घंटों में 11 फीसदी मतदान

पौड़ी जनपद के सात विकासखंडों में चल रहे मतदान के पहले दो घंटों में 11 फीसदी मतदान हुआ। पौड़ी, कोट, कल्जीखाल, द्वारीखाल, दुगड्डा, यमकेश्वर व जयहरीखाल विकासखंडों में सुबह से मतदान प्रक्रिया जारी है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed