Top News: आज बिहार में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक; UNHRC में भारत ने PAK को फटकारा; एशिया कप में IND v BAN
85 साल बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस बैठक को पटना में कराने का आइडिया राहुल गांधी का है। वहीं, ये भी माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यसमिति में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि इस बैठक का फायदा प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। इसके अलावा, संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। स्विटजरलैंड के जिनेवा स्थित भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार क्षितिज त्यागी ने कहा, एक प्रतिनिधिमंडल इस मंच का भारत के विरुद्ध निराधार और भड़काऊ बयानों के लिए दुरुपयोग कर रहा है। हमारे क्षेत्र पर लालच करने के बजाय, उन्हें अपने अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली कर देना चाहिए। इसके अलावा, भारतीय टीम का सामना बुधवार को सुपर-4 में बांग्लादेश से होगा। इस मैच में जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम फाइनल के लिए दावेदारी मजबूत करने उतरेगी। भारतीय टीम फिलहाल इस टूर्नामेंट में अजेय है और उसे अब तक कोई भी नहीं हरा पाया है। ऐसे में बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Bihar polls: 85 साल बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक
85 साल बाद बिहार में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। इस बैठक को पटना में कराने का आइडिया राहुल गांधी का है। वहीं, ये भी माना जा रहा है कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कार्यसमिति में कोई बड़ी घोषणा कर सकते हैं। कांग्रेस के रणनीतिकारों को उम्मीद है कि इस बैठक का फायदा प्रस्तावित विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...
UNHRC: भारत बोला- अवैध कब्जे वाली जगह खाली करे PAK
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 60वें सत्र में भारत ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। स्विटजरलैंड के जिनेवा स्थित भारत के स्थायी मिशन के सलाहकार क्षितिज त्यागी ने कहा, एक प्रतिनिधिमंडल इस मंच का भारत के विरुद्ध निराधार और भड़काऊ बयानों के लिए दुरुपयोग कर रहा है। हमारे क्षेत्र पर लालच करने के बजाय, उन्हें अपने अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र को खाली कर देना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...
Ind vs Ban Live Streaming: फाइनल के लिए दावेदारी मजबूत करने उतरेगा भारत
भारतीय टीम का सामना बुधवार को सुपर-4 में बांग्लादेश से होगा। इस मैच में जीत के साथ सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व वाली टीम फाइनल के लिए दावेदारी मजबूत करने उतरेगी। भारतीय टीम फिलहाल इस टूर्नामेंट में अजेय है और उसे अब तक कोई भी नहीं हरा पाया है। ऐसे में बांग्लादेश के लिए यह मुकाबला किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। पढ़ें पूरी खबर...
US-Iran Rift: परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका से सीधी बातचीत नहीं करेगा ईरान
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामनेई ने अमेरिका के साथ वार्ता से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका देश परमाणु कार्यक्रम पर अमेरिका से सीधे तौर पर कोई बातचीत नहीं करेगा। उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अगामी रविवार से तेहरान पर संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंध फिर से लागू होने वाले हैं। यह भी दिलचस्प है कि ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन इस समय संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं बैठक में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क में हैं। पढ़ें पूरी खबर...
UP International Trade Show 2025: मंच तैयार... कल उठेगा पर्दा, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
प्रदेश के उद्योगों को वैश्विक मंच देने के लिए यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 का मंच तैयार है। कल (बृहस्पतिवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ट्रेड शो का उद्घाटन करेंगे। उद्यमियों को संबोधित करने के अलावा प्रधानमंत्री अलग-अलग स्टॉल पर भी जाएंगे। जिला प्रशासन और औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार शाम ग्रेटर नोएडा पहुंच रहे हैं। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी भी उनसे पहले दोपहर में ग्रेटर नोएडा पहुंच जाएंगे। पढ़ें पूरी खबर...
US फलस्तीन को मान्यता के खिलाफ; निंदा कर बोले ट्रंप- ऐसे फैसलों से बढ़ेगा हमास का अत्याचार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को पश्चिमी देशों द्वारा फलस्तीनी राष्ट्र को मान्यता देने के कदमों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे कदम फलस्तीनी आतंकवादी समूह हमास के 'भयानक अत्याचारों' को बढ़ावा देंगे। पढ़ें पूरी खबर...
महाराष्ट्र में किशोरी से दरिंदगी: सात आरोपियों ने ब्लैकमेल कर पांच माह तक लूटी इज्जत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दरिंदगी की रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। सात आरोपियों ने ब्लैकमेल कर पांच महीने तक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मेडिकल जांच में गर्भवती होने की भी पुष्टि हुई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पढ़ें पूरी खबर...
पेरू में दक्षिणी तट पर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई तीव्रता
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू के दक्षिणी तट पर मंगलवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र (EMSC) के अनुसार, यह भूकंप 40 किलोमीटर की गहराई में आया। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन सतर्क है और प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है। पढ़ें पूरी खबर...
PAK की बदहाली: 'गरीबी दर और बढ़ी; तीन वर्ष में 7% उछाल के बाद 25.3% पहुंची'
पढ़ें पूरी खबर...
'टैरिफ-व्यापार युद्ध के खिलाफ मुखर हों भारत-चीन', राजदूत फेइहोंग ने रखा चार सूत्रीय प्रस्ताव
चीन और भारत को आधिपत्य, सत्ता की राजनीति और किसी भी तरह के टैरिफ तथा व्यापार युद्ध का कड़ा विरोध करना चाहिए। यह बात मंगलवार को चीन के राजदूत जू फीहोंग ने कही। उनका यह बयान उस समय आया है, जब नई दिल्ली और ट्रंप प्रशासन के रिश्तों में खटास है, क्योंकि अमेरिका ने भारतीय सामानों पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
यूएसए क्रिकेट की आईसीसी सदस्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अमेरिका क्रिकेट (यूएसए क्रिकेट) की सदस्यता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह फैसला आईसीसी की बैठक में लिया गया। खेल की वैश्विक संस्था ने कहा कि पिछले एक साल से व्यापक समीक्षा और संबंधित हितधारकों से बातचीत के बाद यह निष्कर्ष निकला कि अमेरिका क्रिकेट बार-बार और लगातार अपने दायित्वों का उल्लंघन कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
'भारत अहम भूमिका निभा सकता है', दुनिया में चल रहे संघर्षों के समाधान पर इटली की पीएम मेलोनी
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कहा कि दुनिया में चल रहे संघर्षों को सुलझाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। यह बात उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सत्र के दौरान एएनआई से बात करते हुए कही। मेलोनी से भारत की संघर्षों को सुलझाने में भूमिका के बारे में सवाल पूछा गया, जिस पर उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि भारत इसमें बहुत अहम भूमिका निभा सकता है।' पढ़ें पूरी खबर...
71st National Film Awards: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। इस मौके पर मोहनलाल के फिल्मी सफर पर आधारित दो मिनट की एक शॉर्ट फिल्म भी प्रदर्शित हुई। पढ़ें पूरी खबर...
Business Roundup: रुपया सबसे निचले स्तर पर; सोना-चांदी में रिकॉर्ड हाई
भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई खबरें मंगलवार को कारोबार जगत की सुर्खियां बनीं। भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भी जारी रही। दोनों बेंचमार्क सूचकांक लगभग सपाट खुले और लाल निशान पर ही बंद हुए। भारतीय शेयर बाजार में घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) की सक्रियता में इस साल अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। डीआईआई ने सिर्फ 9 महीनों में ही रिकॉर्ड 5.3 लाख करोड़ के शेयर खरीदे हैं। एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें। पढ़ें पूरी खबर...