{"_id":"68d2f2a980ce3e4aa400939b","slug":"pakistan-economic-crisis-world-bank-report-poverty-rate-over-25-pc-7-pc-jump-in-past-three-years-know-details-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK की बदहाली: 'गरीबी दर और बढ़ी; तीन वर्ष में 7% उछाल के बाद 25.3% पहुंची'; विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
PAK की बदहाली: 'गरीबी दर और बढ़ी; तीन वर्ष में 7% उछाल के बाद 25.3% पहुंची'; विश्व बैंक की रिपोर्ट में खुलासा
Wed, 24 Sep 2025 12:49 AM IST
ज्योति भास्कर
एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में गरीबी बढ़ी (सांकेतिक)
- फोटो : एएनआई-रॉयटर्स
विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट ने पाकिस्तान में बढ़ती गरीबी को लेकर गंभीर चिंता जताई है। रिपोर्ट के मुताबिक 2024-25 में देश की गरीबी दर तेजी से बढ़कर 25.3% तक पहुंच गई है। यह तीन वर्ष पूर्व की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि है।
विज्ञापन
पाकिस्तान की गरीबी का कच्चा चिट्ठा है ये रिपोर्ट
रिक्लेमिंग मोमेंटम टूवर्ड्स प्रॉस्परिटी : पाकिस्तान पॉवर्टी, इक्विटी और रेजिलिएंस असेसमेंट शीर्षक वाली यह रिपोर्ट पिछले दो दशकों में पहली बार पाकिस्तान की गरीबी व सामाजिक कल्याण का गहन विश्लेषण पेश करती है। इसमें पिछले 25 वर्षों के घरेलू सर्वेक्षणों, भौगोलिक आकलनों, अनुमानों और प्रशासनिक स्रोतों से जुटाए गए आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
2020 के बाद गरीबी बढ़ने लगी
रिपोर्ट बताती है कि 2001-02 में 64.3% पर खड़ी पाकिस्तान की राष्ट्रीय गरीबी दर लगातार घटकर 2018-19 में 21.9% तक आ गई थी। लेकिन 2020 के बाद गरीबी फिर बढ़ने लगी है। रिपोर्ट में इसके कई कारण गिनाए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UNHRC: भारत बोला- अवैध कब्जे वाली जगह खाली करे PAK; देश विरोधी निराधार और भड़काऊ बयान पर बिफरे सलाहकार क्षितिज
इन कारणों से गरीबी की मार झेलने को मजबूर है पाकिस्तानी आवाम
विश्व बैंक ने इस रिपोर्ट में जो कारण गिनाए हैं इनमें कोविड-19 महामारी, महंगाई का दबाव, भीषण बाढ़ और व्यापक आर्थिक अस्थिरता शामिल है। पहले जो गरीबी में कमी आई थी, वह मुख्य रूप से खपत-आधारित वृद्धि के कारण थी। अब यह मॉडल अपनी सीमा तक पहुंच चुका है और नए रोजगार या उत्पादकता में अपेक्षित सुधार नहीं ला पा रहा है। एजेंसी
ये भी पढ़ें- Turkiye on Kashmir: हमेशा PAK का साथ देने वाले तुर्किये ने UN में कश्मीर राग अलापा, अर्दोआन ने कही ये बात
40 प्रतिशत बच्चे कुपोषण के शिकार
पाकिस्तान के लगभग 40% बच्चे कुपोषण से पीड़ित हैं। प्राथमिक आयु वर्ग के हर चार में से एक बच्चा स्कूल से बाहर है और स्कूल जाने वाले तीन-चौथाई बच्चे बुनियादी पढ़ने-समझने की क्षमता से जूझ रहे हैं। बुनियादी सुविधाओं में भी कमी स्पष्ट है। 2018 तक केवल आधे घरों को साफ पेयजल मिल रहा था।